ब्रेकिंग
दंतेवाड़ा के खिलाड़ियों ने रचा इतिहास! राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता में जीते कुल 69 पदक, 33 गोल्ड पर... दुर्ग में शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव का घेराव: 3000 शिक्षक भर्ती में स्पोर्ट्स टीचर का एक भी पद न हो... जशपुर में महिला व नाबालिग से अपराध पर पुलिस का बड़ा एक्शन: कुनकुरी और तपकरा से 2 आरोपी गिरफ्तार, भेज... दुर्ग में पंडित प्रदीप मिश्रा की शिव महापुराण कथा! CM विष्णुदेव साय की पत्नी कौशल्या देवी साय ने किय... कोरिया के दो बेटों ने रचा इतिहास: नेपाल में भारत को 10 साल बाद दिलाया फुटबॉल का गोल्ड मेडल, मंगलेश ब... कांकेर में स्मार्ट बिजली मीटर और महंगी दरों के खिलाफ सड़क पर उतरी कांग्रेस, मरोड़ा बाजार में चलाया ह... धमतरी में सरकारी राशन वितरण में बड़ा घोटाला! 35 की जगह दिया 20 किलो चावल, ग्रामीणों ने पुलिस में दर्... सूरजपुर में शर्मनाक वारदात: बस छूटने पर लिफ्ट/साधन का इंतजार कर रही महिला से गैंगरेप, 4 आरोपी गिरफ्त... विदिशा में बेतवा नदी के उफान के बीच स्टॉप डैम के 4 फीट गैप को कूदकर स्कूल जाने को मजबूर छात्र, ग्राम... बालाघाट: सेवा भारती आश्रम की 14 छात्राएं एक साथ बीमार! भोजन व मिठाई के बाद उल्टी-दस्त और बुखार, अस्प...
देश

9वीं क्लास के छात्र को उसके क्लासमेट ने मारा चाकू, अस्पताल में भर्ती

ओडिशा के गंजाम में एक 9वीं क्लास में पढ़ने वाले छात्र पर उसके क्लासमेट ने चाकू से हमला कर दिया. इस घटना के बाद 14 साल के इस लड़के को एमकेसीजी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में भर्ती कराया गया. उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है. पुलिस ने इस बात की जानकारी दी है. पुलिस ने बताया कि यह घटना शुक्रवार सुबह रामचंद्रपुर में सरकारी सहायता प्राप्त रघुनाथ हाई स्कूल में हुई है.

पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है. इस घटना को लेकर पातापुर के इंस्पेक्टर इंचार्ज अजय कुमार स्वैन ने कहा कि हम घटना की जांच कर रहे हैं और पूरी जांच के बाद कारण पता चलेगा.

दो हफ्ते पहले संबलपुर में चाकूबाजी

करीब दो हफ्ते पहले संबलपुर में चाकूबाजी की घटना हुई थी. जमीन विवाद में एक युवक ने महिला और उसकी बेटी पर हमला कर दिया था. युवक ने इस घटना को उस वक्त अंजाम दिया, जब वे अपनी सिलाई की दुकान पर जा रही थीं.

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया. जानकारी के मुताबिकस इंदु दास और उनकी बेटी पायल अपनी दुकान की ओर जा रही थीं, तभी सूरज हाटी नामक आरोपी ने मां-बेटी पर चाकू से हमला कर दिया.

Related Articles

Back to top button