ब्रेकिंग
Delhi Police Denies Karni Sena Permission: जंतर-मंतर प्रदर्शन अनुमति मामला पहुंचा हाईकोर्ट, राज शेखा... IND vs AFG 3rd T20I Preview: सीरीज पर कब्जा करने के बाद बेंच स्ट्रेंथ आजमाएगी टीम इंडिया, वैभव को ले... Kareena Kapoor Upcoming Movie Dayra: मेघना गुलजार की फिल्म 'दायरा' में नजर आएंगी करीना, जानिए फिल्म ... Abbas Araghchi Beijing Visit: ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अरागची का चीन दौरा, ट्रंप और जिनपिंग की मुला... Buy House vs Rent and Invest: ₹1 करोड़ का घर खरीदें या ₹40 हजार के किराए पर रहकर करें निवेश? जानिए क... Meta India CSEAM Case NCPCR: मेटा प्लेटफॉर्म्स पर बच्चों की सुरक्षा का मामला, एनसीपीसीआर की सख्ती के... Radha Ashtami 2026 Date and Shubh Muhurat: कब है राधा अष्टमी? जानिए सही तिथि, पूजा मुहूर्त और श्रीकृ... Bootsy Darington Guinness World Record: सिर्फ 3 साल 139 दिन की उम्र में बच्ची ने तोड़े सारे रिकॉर्ड,... Mundka MLA : बीजेपी ने विधायक गजेंद्र सिंह दराल को भेजा नोटिस, सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के बाद एक... Supreme Court : एचपीईसी (HPEC) पैनल में बदलाव से सुप्रीम कोर्ट का इनकार, गवाहों की पहचान गुप्त रखने ...
खेल

दाने-दाने को तरसे, पिता को ठीक से देख भी नहीं पाए, जसप्रीत बुमराह की दर्दनाक कहानी

जसप्रीत बुमराह को टी20 वर्ल्ड कप 2024 की जीत का सबसे बड़ा हीरो कहा जाए, तो ये गलत नहीं होगा. वो इस टूर्नामेंट में भारतीय टीम के सबसे बड़े हथियार थे. उन्हीं के दम पर साउथ अफ्रीका के खतरनाक बल्लेबाजों के सामने भारतीय टीम फाइनल में 177 के स्कोर बचाने में कामयाब रही. उन्होंने शुरुआती झटके देकर टीम का हौसला बढ़ा दिया था. इसके बाद जब 30 गेंद में 30 रन बचाने जैसे नामुमकिन काम को मुमकिन बना दिया और वो ट्रॉफी दिलाई, जिसका भारतीय फैंस को 11 सालों से इंतजार था. तभी से वो हर भारतीय की आंखों का सितारा बने हुए हैं, लेकिन आज इतना प्यार पाने वाले जसप्रीत बुमराह कभी अपने पिता के प्यार के लिए तरसते थे. इस मुकाम को हासिल करने का उनका सफर इतना दर्दनाक रहा कि आपको उनकी कहानी जानकर रोना आ जाएगा.

पिता को ठीक से देख भी नहीं पाए बुमराह

हर बच्चे को बचपन में अपने पिता के साथ खेलने, घुमने और मस्ती करने का शौक होता है, लेकिन जसप्रीत बुमराह के नसीब में शायद ये नहीं लिखा था. दीपल त्रिवेदी नाम की एक पत्रकार और बुमराह की करीबी ने उनके दर्दनाक कहानी को बयां किया है. उन्होंने खुलासा किया कि बुमराह ने ठीक से होश भी नहीं संभाला था कि उनके पिता की मौत हो गई. वो अपने पिता के साथ खेलने, घुमने तो दूर उन्हें ठीक से देख भी नहीं पाए.

इसके बाद उनकी मां ने उन्हें एक कमरे में पाल-पोशकर बड़ा किया. बुमराह की एक बड़ी बहन भी थी. पिता के गुजर जाने के बाद उनकी मां दोनों बच्चों को पालने के लिए हर रोज 16 से 18 घंटे तक काम करती थीं. इसके बावजूद नन्हें से बुमराह की आम जरूरतें भी पूरा नहीं हो पाती थी. उन्हें कई बार दूध भी नहीं मिल पाता था.

दाने-दाने के लिए तरसे

जसप्रीत बुमराह जब छोटे बच्चे थे, तब उन्हें दूध के लिए तरसना पड़ा और जब थोड़े बड़े हुए, तब खाने के लिए. पिता के जाने के बाद उनकी मां भविष्य सुधारने के लिए दिन-रात मेहनत करती थीं, लेकिन आमदनी इतनी कम होती थी कि परिवार को कभी-कभी खाना भी नसीब नहीं हो पाता था. कई बार बुमराह केवल बिस्किट खाकर रह जाते थे. वहीं कोई दिन ऐसा भी होता था, जब उन्हें भूखे पेट सोना पड़ता था.

खाने के अलावा उनकी रोजमर्रा की जरूरत भी पूरा नहीं पाती थी. उनकी करीबी ने खुलासा किया कि जब वो 8 साल के थे, तब दीवाली का समय था और ठंड में उन्हें विंडचीटर की जरूरत थी, लेकिन वो इसके बारे में मां कहने के बजाय उनके दुपट्टे से छुपे हुए थे. उस वक्त उन्होंने बुमराह को विंडचीटर गिफ्ट किया था.

शर्मीले और दुबले-पतले थे बुमराह

दीपल ने बताया कि जसप्रीत बुमराह जन्म से ही दुबले-पतले और कमजोर थे. उन्होंने बताया कि जन्म के समय नन्हे से बुमराह चाहकर भी नहीं मुस्कुरा पाए थे. अपनी धारदार यॉर्कर से विरोधी टीम में हलचल पैदा कर देने वाले जसप्रीत बुमराह कभी बचपन से ही शांत और शर्मिले थे. उनका पढ़ाई में भी मन नहीं लगता था और वो प्लास्टिक की गेंद से खेला रहते थे.

Related Articles

Back to top button