ब्रेकिंग
Monsoon Skincare Tips: मॉनसून में ऑयली स्किन का रखें खास ख्याल; पिंपल्स और चिपचिपाहट से बचने के आसान... Supreme Court on Aadhaar: आधार का इस्तेमाल नागरिकता या पते के प्रमाण के रूप में नहीं; सुप्रीम कोर्ट ... Bhagalpur Crime News: पुलिस बनी लुटेरी; ट्रक चालक को हनी ट्रैप में फंसाकर वसूले 18 हजार, ट्रेनी दारो... Chhattisgarh Education News: छत्तीसगढ़ में शिक्षा विभाग की बड़ी लापरवाही; 947 प्राइवेट स्कूलों के छात... Ram Mandir Land Scam: चंपत राय पर लगा जमीन खरीद में भ्रष्टाचार का आरोप; संजय सिंह और अखिलेश यादव ने ... Sambhal Murder Case: चंदौसी में लोहे की रॉड से पीट-पीटकर हत्या; पुरानी रंजिश में आरोपी गिरफ्तार Pune-Shirdi Train: पुणे और शिर्डी के बीच पहली सीधी ट्रेन सेवा शुरू; रेल मंत्री दिखाएंगे हरी झंडी Bhagwant Mann Statement: कथित वायरल वीडियो मामले पर मुख्यमंत्री भगवंत मान की सफाई; कहा- 'वह मैं नहीं... विश्व रक्तदाता दिवस पर सनातनी विनोद बिंदल के सेवा अभियान को मिला जनसमर्थन, 305 यूनिट रक्तदान Khargone Bank Scam: 41 लाख का गबन कर फरार हुई महिला कैशियर गिरफ्तार; स्टार मेकर ऐप पर उड़ाए लाखों
मध्यप्रदेश

एमपी नर्सिंग घोटाले पर विधानसभा में भारी हंगामा, कांग्रेस ने CBI जांच पर उठाए सवाल

 मध्य प्रदेश विधानसभा में मानसून सत्र के दूसरे दिन बहुचर्चित नर्सिंग घोटाले को लेकर सदन में जमकर हंगामा हुआ. उपनेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारे ने सदन में नर्सिंग घोटाले का मुद्दा उठाया और सत्तारूढ़ भाजपा सरकार पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि नर्सिंग काउंसिल के जरिए लंबे समय से फर्जी कॉलेजों को मान्यता दी जा रही है, जिस पर सरकार ने सिर्फ दिखावे के लिए कार्रवाई की.

प्रदेश में स्वास्थ्य शिक्षा विभाग के आला अधिकारी ऐसे नर्सिंग कॉलेज चलाते पाए गए, जिनके पास कैंपस तक नहीं था. कुछ कॉलेज तो चंद कमरों में चलते पाए गए, जिसके बाद मध्य प्रदेश नर्सिंग काउंसिल ने 19 कॉलेजों की संबद्धता रद्द कर दी, जबकि 66 कॉलेजों को पूरी तरह से बंद कर दिया गया है. फिलहाल इस मामले की जांच सीबीआई कर रही है.

तीन सत्रों से नर्सिंग छात्राओं का भविष्य खतरे में

उपनेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारे ने सदन में कहा कि नर्सिंग काउंसिल के जरिए लंबे समय से फर्जी कॉलेजों को मान्यता दी जा रही है. यहां तक ​​कि इन कॉलेजों में लाइब्रेरी और पर्याप्त स्टाफ भी नहीं है. उन्होंने कहा कि इन कॉलेजों में मानक के अनुसार बेड की संख्या भी नहीं है. नर्सिंग कॉलेज को मान्यता देने के लिए फर्जी फैकल्टी दिखाई गई. कई कॉलेजों में एक ही टीचिंग फैकल्टी का नाम दर्ज है.

उन्होंने कहा कि कॉलेज को मान्यता देने के लिए फर्जी नर्सिंग स्टाफ बनाया गया और सरकार ने दिखावे के लिए कार्रवाई की. कांग्रेस नेता ने कहा कि घोटाले के कारण पिछले तीन सत्रों से नर्सिंग छात्रों का भविष्य खतरे में है.

उपनेता प्रतिपक्ष के बयान पर भाजपा नेता और प्रदेश के उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला ने कहा कि मामला हाईकोर्ट में लंबित है. इस मामले में नर्सिंग काउंसिल ने ही कुल 66 कॉलेजों को बंद किया है. उन्होंने कहा कि 19 कॉलेजों में डुप्लीकेट फैकल्टी के खिलाफ कार्रवाई की गई और दो रजिस्ट्रार हटाए गए.

एक साल में 219 कॉलेज खोले गए- हेमंत कटारे

कांग्रेस नेता और सदन में उपनेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारे ने आगे कहा कि नर्सिंग घोटाले से लाखों बच्चे परेशान हैं. एक साल में 219 कॉलेज खोले गए, तब विश्वास सारंग मंत्री थे. उन्होंने कहा कि यह घोटाला कोविड के दौरान शुरू हुआ और प्रति सीट वसूली की गई.

वहीं, कांग्रेस विधायक जयवर्धन सिंह ने कहा कि तत्कालीन मंत्री विश्वास सारंग ने अधिकारियों के साथ अलग से बैठक की थी. उन्होंने कहा कि कॉलेज खोलने के लिए नियमों के खिलाफ फैसले लिए गए. नर्सिंग घोटाले पर लंच के बाद फिर से बहस होगी.

Related Articles

Back to top button