ब्रेकिंग
Jabalpur-Bhopal NH-45 Toll News: जबलपुर-भोपाल हाईवे पर शाहपुरा टोल टैक्स वसूली पर रोक; नितिन गडकरी न... Nitin Gadkari Bhopal Visit: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का सख्त रुख; RTO में भ्रष्टाचार पर बोले— 'गा... Mandla CMO Bribe Trap: मंडला में लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई; 2 लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़... Rajasthan Mayor Election Results: राजस्थान के नगर निगमों में बीजेपी का ऐतिहासिक परचम; जयपुर, जोधपुर ... UP Assembly Election Prep: टिकट के लिए अब दिल्ली-लखनऊ में लॉबिंग नहीं चलेगी, जिलों से तैयार होगी उम्... UP International Trade Show Greater Noida: 85 देशों के खरीदार होंगे शामिल, जानिए यूपी इंटरनेशनल ट्रे... SIR Process Controversy India: चुनाव आयोग पर उठे सवालों के बाद सड़कों पर उतरी कांग्रेस, CEC ज्ञानेश ... Babulal Marandi on SIR Process: एसआईआर देश हित में; नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी का विपक्ष पर तंज, ... Pakur Police Action: पाकुड़ के नयाग्राम में 13 साल के दीनानाथ की निर्मम हत्या; एसडीपीओ कुमार गौरव ने... Jharkhand Voter List SIR Dispute: झारखंड में SIR प्रक्रिया को लेकर घमासान; सीजेपी चलाएगी देशव्यापी आ...
देश

पूर्व सीएम जगन मोहन रेड्डी की बढ़ी मुश्किलें, हत्या के प्रयास का मामला दर्ज

आंध्र के पूर्व मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी मुश्किल में घिरते दिख रहे हैं. उनके खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज हुआ है. इस केस में दो आईपीएस अधिकारियों का भी नाम है. पुलिस ने ये कार्रवाई टीडीपी (तेलुगू देशम पार्टी) के एक विधायक की शिकायत पर दर्ज किया है. इसमें पूर्व सीएम, दो आईपीएएस अधिकारियों के साथ हीदो रिटायर्ड अधिकारी भी आरोपी हैं.

उंडी विधानसभा सीट से विधायक के. रघुराम कृष्ण राजू ने शिकायत दर्ज कराई थी. उनका आरोप है कि पूर्व सीएम और अधिकारियों ने उनके खिलाफ आपराधिक साजिश रची. इसमेंवरिष्ठ आईपीएस अधिकारी सुनील कुमार और सीतारमणजनेयुलु, पुलिस अधिकारी विजय पॉल और डॉक्टर जी प्रभावती शामिल थे.

सीबीसीआईडी ​​ने फर्जी मामला दर्ज किया

विधायक ने अपनी शिकायत में कहा है, आंध्र प्रदेश सरकार की सीबीसीआईडी ​​ने मेरे खिलाफ फर्जी मामला दर्ज किया. इसके बाद गैर-कानूनी तरीके से 14 मई 2021 को अरेस्ट कर लिया था. इतना ही नहीं मुझे धमकी भी दी गई थी और पुलिस वाहन के अंदर खींचा गया और उसी रात जबरन गुंटूर ले जाया गया था.

हिरासत में प्रताड़ित किया गया

विधायक की शिकायत पर पुलिस ने रेड्डी के साथ ही वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी पी.वी. सुनील कुमार, पी.एस.आर. सीतारमणजनेयुलु, रिटायर्ड पुलिस अधिकारी आर. विजय पॉल और गुंटूर सरकारी अस्पताल की पूर्व अधीक्षक जी प्रभावती के खिलाफ मामला दर्ज किया है.राजू ने एक महीने पहले ई-मेल के जरिए शिकायत भेजी थी. उन्होंने ये भी आरोप लगाया है कि उन्हें हिरासत में प्रताड़ित किया गया.

इन धाराओं में पुलिस ने दर्ज किया मामला

विधायक की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ गुंटूर के नगरमपालम थाने में आईपीसी की धारा 120 बी, 166, 167, 197, 307, 326, 465 और 506 के साथ ही धारा 34 के तहत मामला दर्ज किया है. मामला तीन साल पुराना है, इसलिए पुलिस ने आईपीसी के तहत मामला दर्ज किया है. विधायक ने11 जून 2021 को रेड्डी और अधिकारियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई थी.

Related Articles

Back to top button