ब्रेकिंग
BSF Attari Border News: अटारी सीमा पर रिट्रीट सेरेमनी का नया शेड्यूल जारी; शाम 5:30 बजे शुरू होगी पर... Batala Viral Video: गुरु नानक देव जी के विवाह पर्व में ट्रैक्टर स्टंट पड़ा भारी; तेज रफ्तार में पलटा... Dubai Visa Fraud: 90 हजार में दुबई भेजा, छीना पासपोर्ट और मुर्गीखाने में रखा! जालंधर के पीड़ित ने सु... Amritsar Flooding Alert: तरनतारन रोड के पास नहर टूटने से मचा हड़कंप; मिट्टी की बोरियों से दरार भरने ... Punjab Gold Silver Price Today: पंजाब में उछले सोना-चांदी के दाम; जालंधर में 24 कैरेट सोना ₹1.58 लाख... Ferozepur Central Jail: केंद्रीय जेल फिरोजपुर में फिर चला तलाशी अभियान; 10 और मोबाइल फोन बरामद, कैदि... Etah Fake University Scam: एटा में चायवाले के नाम पर चल रही थी फर्जी यूनिवर्सिटी; भेद खुला तो प्रिंस... Bihar Flood Relief: सीएम सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दान दी एक महीने की सैलरी; नितिन नब... Durg News Today: फेसबुक पोस्ट पर बवाल; भिलाई-3 थाने पहुंचे कांग्रेसी, भाजयुमो नेता पर FIR और गिरफ्ता... Agra Mahakumbh Ambikapur: सीएम विष्णु देव साय ने किया 'अग्र महाकुंभ 2026' का शुभारंभ; अग्रवाल समाज क...
उत्तरप्रदेश

मणिपुर में CRPF और पुलिस काफिले पर हमला, 1 जवान शहीद तीन घायल

मणिपुर में एक मामला सामने आया है, मणिपुर के जीरीबाम में अज्ञात हथियारबंद बदमाशों ने 14 जुलाई को सीआरपीएफ (CRPF) और राज्य पुलिस की संयुक्त टीम पर हमला किया. यह अटैक बदमाशों ने सीआरपीएफ जवानों पर घात लगाकर किया. साथ ही इस हमले में एक सीआरपीएफ जवान शहीद भी हो गया है.

बदमाशों ने यह हमला सीआरपीएफ जवानों पर आज सुबह करीब 9 बजकर 40 मिनट पर किया. जानकारी के मुताबिक, 20 बटालियन सीआरपीएफ और जीरीबाम की जिला पुलिस की संयुक्त टीम एक साथ ऑपरेशन में जुटी हुई थी. इसी दौरान संयुक्त टीम पर घात लगाकर बदमाशों ने अटैक कर दिया. साथ ही यह सूचना भी दी जा रही है कि हमले के चलते करीब तीन जवान घायल भी हो गए हैं. इस हमले में एक सीआरपीएफ जवान की गोली लगने से मौत हो गई हैं.

सीएम ने किया ट्वीट

इस हमले के चलते मणिपुर के सीएम एन बिरेन सिंह ने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर पोस्ट कर शहीद हुए जवान की मौत पर दुख जताया,साथ ही उन्होंने कहा कि जवान की कुर्बानी जाया नहीं जाएगी. इसी के साथ सीएम ने घायलों के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना की. रिपोर्ट के मुताबिक शहीद जवान का नाम अजय कुमार झा बताया जा रहा है. उनकी उम्र 43 साल थी और वो बिहार के रहने वाले थे.

मणिपुर में नहीं थम रही हिंसा

पिछले कुछ हफ्तों से मणिपुर के जीरीबाम इलाकें में हिंसा देखी जा रही है. मैताई और कुकी के बीच हिंसा फिर से शुरू हो गई है जिसके चलते बदमाशों ने अब सीआरपीएफ जवानों पर भी हमला किया. मणिपुर राज्य के बहुसंख्यक मैतेई और अल्पसंख्यक आदिवासी कुकी समुदायों के बीच हिंसा ने एक बार फिर चिंगारी पकड़ ली है, लंबे समय से चल रही इस हिंसा में सैकड़ों लोग मारे गए हैं और चल रहे संघर्ष के चलते 67,000 से अधिक लोग विस्थापित हो गए हैं.

Related Articles

Back to top button