ब्रेकिंग
Uttarakhand Disaster Management Model: ब्रिक्स देशों ने मानी उत्तराखंड की धाक; आपदा प्रबंधन मॉडल की ... Akshay Kumar Charity: क्या अक्षय कुमार सिर्फ पैसा कमाने के लिए करते हैं फिल्में? एक्टर ने चैरिटी के ... Manav Suthar Test Debut: टेस्ट डेब्यू पर 6 विकेट लेकर रचा इतिहास; मानव सुथार ने 18 साल का सूखा किया ... Israel-Iran Conflict: मिडिल ईस्ट में फिर छिड़ा युद्ध का खतरा; क्या नेतन्याहू की जंग की जिद बन रही है ... Gold-Silver Price Today: सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट; जानें क्या है आज का नया भाव Environmental Impact of AI: एआई की बढ़ती मांग से बढ़ रहा जल संकट; 2027 तक हालात हो सकते हैं गंभीर Kalashtami Vrat 2026: कालाष्टमी पर काल भैरव देव की विशेष पूजा; जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व Banarasi Kachori Sabji Recipe: घर पर बनाएं बनारस का प्रसिद्ध नाश्ता; कचौड़ी-सब्जी बनाने की आसान विधि MP Rajya Sabha Election 2026: तीसरी सीट पर भाजपा का दांव; महेश केवट के नामांकन के बाद बढ़ी सियासी हलच... Earthquake in Northeast: भूटान के पास 5.7 तीव्रता का जोरदार भूकंप; सिक्किम और बंगाल तक महसूस किए गए ...
उत्तराखंड

हिमाचल के सिरमौर जिला में फ्लैश फ्लड की घटना, बेटी को बचाते समय बाढ़ में बह गया पिता

पांवटा साहिब : हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिला के उपमंडल पांवटा साहिब के डांडा आंज पंचायत के रेतुआ गांव में मूसलाधार बारिश के चलते खड्ड में आई बाढ़ में बहने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है। अचानक आई बाढ़ के दौरान व्यक्ति ने अपनी बेटी को धक्का देकर बचा लिया लेकिन खुद बाढ़ की चपेट में आ गया। रैस्क्यू ऑप्रेशन के दौरान व्यक्ति का शव टौंस नदी के किनारे से बरामद कर लिया गया है। प्राप्त जानकारी शुक्रवार देर रात करीब 11 बजे मूसलाधार बारिश होने से रेतुआ गांव के पास खड्ड में पानी बढ़ गया, जिस कारण अमान सिंह (53) तेलु राम निवासी रेतुआ, डांडा आंज के गऊशाला को खतरा हो गया। अमान सिंह अपनी बेटी ग्रेसी देवी के साथ गऊशाला के पास खड्ड के पानी का रुख बदलने लगे, लेकिन खड्ड में अचानक बाढ़ आ गई तथा अमान सिंह ने अपनी बेटी को दूसरी तरफ धक्का दे दिया और खुद बाढ़ की चपेट में आ गया। घटना के बाद बेटी ने गांव के अन्य लोगों को बताया, जिसके बाद ग्रामीण मौके पर पहुंचे।

घर से 6 किलोमीटर दूर टौंस नदी से बरामद हुआ शव
सूचना मिलने के बाद पांवटा साहिब के एसडीएम गुंजित सिंह चीमा, नायब तहसीलदार फरीद मोहम्मद, पुरूवाला थाना प्रभारी राजेश पाल सिंह पुलिस टीम सहित मौके पर पहुंचे। प्रशासन ने पूरी रात लापता व्यक्ति को ढूंढने के लिए रैस्क्यू ऑप्रेशन चलाया लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। शनिवार सुबह 9 बजे अमान सिंह का शव घर से करीब 6 किलोमीटर दूर टौंस नदी के किनारे बरामद किया गया।

प्रशासन ने पीड़ित परिवार काे दी आर्थिक सहायता
उधर, पांवटा साहिब के एसडीएम गुंजित सिंह चीमा ने बताया कि डांडा आंज में खड्ड में अचानक आई बाढ़ की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है। पुलिस ने शव बरामद कर लिया है तथा पोस्टमार्टम करवाने परिजनों को सौंप दिया है। प्रशासन की तरफ से पीड़ित परिवार को 20 हजार रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान कर दी गई है।

Related Articles

Back to top button