ब्रेकिंग
CGSSB Lecturer Vacancy 2026: 8 विषयों में होगी शिक्षकों की भर्ती; 29 नवंबर को संभावित परीक्षा, व्याप... Durg Crime News: कॉलेज की फीस भरने के लिए बने चैन स्नेचर; दुर्ग में इंजीनियरिंग के दो छात्र-छात्रा ग... Korba News: छोटे भाई को बचाने भालू से भिड़ा बड़ा भाई! छातीबहार के जंगल में हादसा, एनजीओ की लापरवाही ... Janjgir Gambling Raid: बनारी में सूने मकान में चल रहा था हाई-प्रोफाइल जुआ; पुलिस ने निकाला कारोबारिय... Durg Cylinder Theft Case: 36 भरे एलपीजी सिलेंडर चोरी करने वाला आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे; खरीदने वाल... Lesliganj Robbery Attempt: ग्राहक सेवा केंद्र में घुसे दो हथियारबंद लुटेरे; मां-बेटे ने जमकर की धुना... Karma Puja 2026: मांदर की थाप पर थिरका झारखंड; करमा पर्व की पूर्व संध्या पर रांची में सांस्कृतिक कार... State Level Nehru Hockey Tournament: रांची में सिमडेगा का दबदबा; अंडर-17 में सिमडेगा और अंडर-15 में ... Ranchi News: त्योहारों पर जरूरी सामानों की न हो किल्लत; रांची चैंबर ने एसएसपी से मांगी नो-एंट्री समय... Jhasa vs Yogendra Sau: हजारीबाग सीओ से बदसलूकी मामले में भड़का प्रशासनिक सेवा संघ; डीसी से की कार्रव...
मध्यप्रदेश

जबलपुर में कबाड़ गोदाम में धमाके का दो बार सीन रिक्रिएशन, हर बार अलग घटनाक्रम

जबलपुर। अधारताल औद्योगिक इलाके में संचालित कबाड़ के गोदाम में धमाके की घटना का रिक्रिएशन हुआ। एक बार नहीं दो बार पुलिस ने सिलसिलेवार घटना के बारे में आरोपित सूर्या बायोटेक प्रोडक्ट्स फर्म के संचालक कपिल जैन और सलिल जैन से पूछताछ की। हर बार दोनों ने अलग-अलग जानकारी दी। इस मामले में आरोपितों की रिमांड खत्म होने पर पुलिस ने शनिवार को न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उनकी पुलिस रिमांड सोमवार तक के लिए बढ़ा दी गई। पूछताछ में पुलिस का संदेह दोनों पर और गहरा गया है। पुलिस को अंदेशा है कि कपिल और सलिल कुछ छिपाने का प्रयास कर रहे है।

कबाड़ के अंदर धंस गया था कर्मी

जांच के दौरान पुलिस ने विस्फोट के वक्त गोदाम में मौजूद कर्मचारियों से पूछताछ कर उनके बयान दर्ज किए। बयानों में सामने आया कि विस्फोट के बाद राजा अंदर रखे स्‍क्रैप में लगभग दो से तीन फीट नीचे धंस गया था। कर्मचारियों ने अंदर पहुंचकर पहले स्क्रैप हटाया और फिर उसे निकाला था।

शनिवार को सीओडी और सेना की टीम एक बार फिर घटना स्थल पर पहुंची। जहां स्क्रैप गोदाम को खुलवाया गया और उसकी पूरी जांच की गई। जांच के दौरान कबाड़ को हटाया भी गया, ताकि यह पता चला सके कि नीचे और क्या दबा हुआ है। इसके जरिए यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि आखिरकार विस्फोट कैसे हुआ।

क्या था मामला

सूर्या बायोटेक प्रोडक्ट्स में 18 जुलाई की सुबह चांदमारी तलैया निवासी राजा चौधरी (24) समेत अन्य कर्मचारी काम कर रहे थे। तभी सुबह लगभग दस बजे एक विस्फोट हुआ और उसकी चपेट में आने के कारण राजा की मौत हो गई। घटना के दो घंटे बाद इसकी सूचना संचालकों ने पुलिस का दी। मामले में पुलिस ने संचालक कपिल जैन और सलिल जैन पर गैर इरादतन हत्या का प्रकरण दर्ज किया था।

नहीं ले सकते सिलिंडर

सिलिंडर या अग्निशमन यंत्र स्क्रेप में खरीदने के पहले उनकी नियमानुसार जांच करना अनिवार्य होता है। अब पुलिस टीम यह भी पता लगा रही है कि गोदाम में कितने और अग्निशमन यंत्र और सिलिंडर है।

Related Articles

Back to top button