ब्रेकिंग
BSF Attari Border News: अटारी सीमा पर रिट्रीट सेरेमनी का नया शेड्यूल जारी; शाम 5:30 बजे शुरू होगी पर... Batala Viral Video: गुरु नानक देव जी के विवाह पर्व में ट्रैक्टर स्टंट पड़ा भारी; तेज रफ्तार में पलटा... Dubai Visa Fraud: 90 हजार में दुबई भेजा, छीना पासपोर्ट और मुर्गीखाने में रखा! जालंधर के पीड़ित ने सु... Amritsar Flooding Alert: तरनतारन रोड के पास नहर टूटने से मचा हड़कंप; मिट्टी की बोरियों से दरार भरने ... Punjab Gold Silver Price Today: पंजाब में उछले सोना-चांदी के दाम; जालंधर में 24 कैरेट सोना ₹1.58 लाख... Ferozepur Central Jail: केंद्रीय जेल फिरोजपुर में फिर चला तलाशी अभियान; 10 और मोबाइल फोन बरामद, कैदि... Etah Fake University Scam: एटा में चायवाले के नाम पर चल रही थी फर्जी यूनिवर्सिटी; भेद खुला तो प्रिंस... Bihar Flood Relief: सीएम सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दान दी एक महीने की सैलरी; नितिन नब... Durg News Today: फेसबुक पोस्ट पर बवाल; भिलाई-3 थाने पहुंचे कांग्रेसी, भाजयुमो नेता पर FIR और गिरफ्ता... Agra Mahakumbh Ambikapur: सीएम विष्णु देव साय ने किया 'अग्र महाकुंभ 2026' का शुभारंभ; अग्रवाल समाज क...
मध्यप्रदेश

रीवा में महिलाओं पर डंपर से मुरुम डालने वाले दो फरार, इनके साथी अब भी दे रहे जान से मारने की धमकी

रीवा। मध्य प्रदेश में रीवा के हिनौता गांव में डंपर से महिलाओं पर मुरुम डालने के मामले में पुलिस ने अब तक तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। दो फरार की तलाश जारी है। इतने के बाद भी कोई डर नहीं दिख रहा है, महिलाओं और उनके परिजनों का कहना है कि आरोपितों के साथी उन्हें जान से मारने की धमकी दे रहे हैं।

कांग्रेस नेताओं का एक्स पर पोस्ट तथा सीएम के निर्देश के बाद हरकत में आई पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 110 के तहत मामला दर्ज किया था। अब जान से मारने तथा गाली गलौज की धाराओं में बढ़ोतरी की है। महिलाओं के बयान पर डंपर मालिक राजेश सिंह डंपर ड्राइवर प्रदीप कोल और आकाश पांडे को भी आरोपित बना लिया है।

अब तक तीन लोगों की हो चुकी है गिरफ्तारी

पुलिस अधीक्षक विवेक सिंह ने बताया कि तीन लोगों की गिरफ्तारी की जा चुकी है, जिनमें राजेश सिंह वाहन मालिक प्रदीप कोल हाईवा ड्राइवर और विरोधी पक्ष के विपिन पांडे को गिरफ्तार किया जा चुका है। दो अन्य लोगों गोकर्ण पांडे तथा आकाश पांडे की तलाश के लिए अलग-अलग पुलिस टीम लगाई गई है।

दोनों पक्षों में पारिवारिक झगड़ा

दोनों पक्षों का पारिवारिक जमीन का विवाद है। दोनों के घर आसपास हैं। गोकर्ण प्रसाद पांडेय और महेंद्र प्रसाद पांडेय रास्ता बनाना चाह रहे थे। जीवेश कुमार पांडेय और शिवेश कुमार पांडेय उन्हें रोक रहे थे। इसी दौरान विवाद हुआ। बताते चले की पूरा विवाद पैतृक जमीन को लेकर है।

जमीन का विवाद न्यायालय में विचाराधीन

कलेक्टर रीवा प्रतिभा पाल ने बताया कि गोकर्ण पांडे तथा जीवेश पांडे आपस में एक ही परिवार के व्यक्ति हैं। दोनों परिवारों में जमीन के मामले को लेकर वर्ष 2002 से न्यायालय में मामला चल रहा है। वर्तमान में मामला हाई कोर्ट में विचाराधीन है। अभी भी दोनों परिवार की जमीन संयुक्त खाते में दर्ज है। मैं महिलाओं से बात करने के लिए मौके पर गई थी। दोनों की हालत सामान्य है।

क्या था घटना क्रम

बता दे कि शनिवार की दोपहर हिनौता कोठार में दो परिवारों के बीच पुश्तैनी जमीन में सड़क बनाने को लेकर विवाद शुरू हुआ था। उक्त विवाद में गोकर्ण प्रसाद पांडे और महेंद्र पांडे रास्ता बनाना चाह रहे थे। जबकि जीवेश एवं शिवेश कुमार पांडे उन्हें रोक रहे थे।

शान तकरीबन 4 अचानक कोकण पांडे के कहने पर मढ़ी निवासी राजेश सिंह का डंपर मुरूम लेकर मौके पर पहुंचा। मुरुम अनलोड करते समय ममता पांडेय पत्नी जीवेश और आशा पांडेय पत्नी शिवेश के ऊपर मुरुम डाल दी। जिसके कारण दोनों महिलाएं मुरुम में दब गई थी।

जीवेश कुमार पांडेय और शिवेश कुमार पांडेय ने बताया कि पुश्तैनी की जमीन में जबरन मुरुम डालकर सड़क बनाई जा रही थी। हमने मढ़ी गांव के राजेश सिंह को मुरुम डालने से मना किया। इस पर गोकर्ण प्रसाद पांडेय और महेंद्र प्रसाद पांडेय ने हमारी पत्नियों के साथ मारपीट की। उन पर मुरुम डालकर जान से मारने कोशिश की।

ममता पांडेय और आशा पांडे को गंगेव प्राथमिक उप स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया था। सोमवार को दोनों महिलाओं को स्वास्थ्य परीक्षण के लिए संजय गांधी अस्पताल लाया गया यह उनकी हादसा मन बताई जा रही है।

उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल बोले- आरोपित बख्‍शे नहीं जाएंगे

नईदुनिया से बातचीत करते हुए उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने कहा कि इस मामले में किसी भी कीमत पर आरोपित बख्‍शे नहीं जाएंगे। पूरे घटना की जानकारी उन्होंने पुलिस विभाग से ली है। मामला दर्ज हो गया है तीन की गिरफ्तारी भी हुई है।

जब भारतीय जनता पार्टी की सरकार है यह महिलाओं पर अपराध बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। और घटना को अंजाम देने वाले अपराधियों के विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी और यह कार्रवाई आगे चलकर नजीर साबित होगी।

Related Articles

Back to top button