ब्रेकिंग
Girija Raut Case: बहू ने विनायक राउत के परिवार पर लगाए सनसनीखेज आरोप, तांत्रिक फिरोज शेख गिरफ्तार ट्विशा शर्मा केस: एम्स दिल्ली की फॉरेंसिक रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, गर्दन के निशानों से मेल खाती है 'ज... Political News: मंत्री और मुख्यमंत्रियों के लिए सख्त कानून की तैयारी, 30 दिन जेल का मतलब कुर्सी से छ... Uttarakhand Weather Update: पहाड़ों पर 'आसमानी आफत', भूस्खलन के कारण फंसे पर्यटक; जानें क्या है स्थि... शहडोल हादसा: निर्माणाधीन मकान की छत गिरी, 3 मजदूर घायल; 2 की हालत गंभीर दतिया में भाजपा की मुसीबत: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने के बाद उपजे विरोध और डैमेज कंट्रोल की रणनीति इंदौर में 'माय यूथ-माय प्राइड कॉन्क्लेव-2026': सीएम मोहन यादव बोले- वर्ष 2027 होगा युवा शक्ति को समर... बाबा महाकाल के खजाने का सच: करोड़ों की संपत्ति, बेशकीमती जमीन और लाखों श्रद्धालुओं की आस्था दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा की समर्थकों से शांति की अपील, कहा- 'पार्टी का फैसला सर्वोपरि' Vietnam Boat Accident: वियतनाम में भारतीय पर्यटकों के साथ बड़ा हादसा, बचाव अभियान जारी
बिहार

गैंगरेप, मर्डर और पिंडदान… अब जिंदा घर लौटी लड़की, देखते ही पुलिस और परिवार के उड़े होश

बिहार के मोतिहारी से एक मृत लड़की के जीवित होने का मामला सामने आया है. लड़की के मां-बाप ने 19 जून को अपनी बेटी के अपहरण होने का मामला नजदीकी थाने में दर्ज करवाया था. शिकायत के आधार पर पुलिस ने एक शव को बरामद भी किया था, जिसके बाद मां-बाप ने बरामद लड़की की शिनाख्त भी की थी. लड़की की हत्या के मामले में जांच-पड़ताल करके पुलिस ने कुछ लड़कों को भी पकड़ा था, जिन्होंने अपना जुर्म भी कबूल किया था, लेकिन अब जिस लड़की को परिवार और पुलिस ने मृत घोषित किया था, वही लड़की जिंदा मिली है.

मामला मुफ्फसिल थाना क्षेत्र का है. मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के मनरेगा पार्क के पास पुलिस ने 22 जून को एक लड़की का शव बरामद किया था, जिसके बाद पुलिस ने जिले के अंदर थानों से जानकारी लेना शुरू की तो पता चला कि नगर थाने में 19 जून को एक लड़की के अपहरण का मामला दर्ज हुआ था. पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज करवाने वाले लड़की के माता-पिता को शव की शिनाख्त के लिए बुलाया तो दोनों ने उसे अपनी बेटी का शव होने का दावा किया था.

पुलिस ने परिजनों को सौंपा था शव

बेटी का शव होने के दावा करने के बाद पुलिस ने कानूनी कार्रवाई कर लड़की के शव को उसके परिजनों को सौंप दिया था. पुलिस लड़की के हत्या की गुत्थी को सुलझाने के लिए अपहरण के नामजद आरोपी के पीछे पड़ गई थी. पुलिस ने कार्रवाई को तेज करते हुए एक आरोपी गुड्डू साह को सीमावर्ती जिले से गिरफ्तार किया. पुलिस ने गुड्डू से पूछताछ की तो उसने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को स्वीकार कर लिया. आरोपी ने कहा था कि मैंने अपने दोस्तों के साथ मिलकर लड़की का रेप किया और जब लड़की मर गई तो हम लोगों ने मिलकर लड़की के शव को नदी में फेंक दिया.

लड़की ने किया पिता को फोन

पुलिस की जांच से स्पष्ट हो गया था कि लड़की के साथ गैंगरेप हुआ है. गैंगरेप की बात उजागर होते ही क्षेत्र की महिला संगठनों ने न्याय के लिए कैंडल मार्च निकाला. दूसरे आरोपी ने भी कोर्ट में सरेंडर कर दिया था. वहीं तीसरे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार करके जेल भेज दिया था, लेकिन 23 जुलाई को अचानक मृत घोषित लड़की ने अपने पिता को फोन कर अपने जीवित होने की बात बताई तो उसके पिता ने रॉन्ग नंबर कहते हुए फोन कट कर दिया.

पुलिस ने दर्ज किया लड़की का बयान

इसके बाद एक पार्षद को इसकी जानकारी हुई तो उसने लड़की को शहर से 9 किलोमीटर दूर तुरकौलिया से सुरक्षित बरामद किया. पार्षद ने लड़की को पुलिस को सौंप दिया, जिसके बाद बरामद लड़की से पुलिस पूछताछ कर 164 का बयान दर्ज कराने के लिए मजिस्ट्रेट के सामने ले गई. अब देखना दिलचस्प ये होगा कि आखिर जब अपहरण हुई लड़की जिंदा है तो बरामद शव किसका था और गुड्डू साह ने किस दवाब में आकर जुर्म स्वीकार किया था.

Related Articles

Back to top button