ब्रेकिंग
अमृतसर एयरपोर्ट पर दिखा संदिग्ध ड्रोन, 7 फ्लाइट्स हुईं डायवर्ट; जांच में सामने आया बड़ा सच Batala News: ब्याह पंचमी से पहले शरारती तत्वों की करतूत, गुरु नानक देव जी व माता सुलखनी जी के होर्डि... डीपीएस इंदिरापुरम में हर्षोल्लास से मना शिक्षक दिवस: शिक्षकों के समर्पण और योगदान का हुआ सम्मान जालंधर नगर निगम कमिश्नर बदले, IAS संदीप ऋषि की जगह PCS सुरिंदर सिंह संभालेंगे कमान अमृतसर में ड्रोन गतिविधि के बाद आदमपुर एयरपोर्ट पर हाई अलर्ट: SSP हरविंदर विर्क ने दिए सुरक्षा बढ़ान... पंजाब और चंडीगढ़ में सरकारी कर्मचारियों का पूर्ण काम बंद: आज एक दिवसीय भूख हड़ताल, आम जनता परेशान Punjab Election 2027: पंजाब चुनाव को लेकर BJP का मास्टरप्लान, अक्टूबर में PM मोदी का 3 दिवसीय दौरा; ... लुधियाना में बेखौफ झपटमारों पर जनता का फूटा गुस्सा: बुजुर्ग महिला की बाली छीन रहे बदमाश को रंगे हाथ ... इस्लाम गंज में सवारी बिठाने को लेकर खूनी संघर्ष: ऑटो चालक पर तेजधार हथियारों से जानलेवा हमला Punjab Politics: 'बयानबाजी से पहले आंकड़े पढ़ें बाली', जालंधर भाजपा अध्यक्ष ने करतारपुर कॉरिडोर व AI...
मध्यप्रदेश

इकहरा गांव में पदस्थ महिला पटवारी से ग्रामीण ने की अभद्रता, दस्तावेज फाड़े

भितरवार। भितरवार तहसील क्षेत्र के ग्राम इकहरा में राजस्व महा अभियान 2.0 के ग्राम इकहरा के हल्का नंबर पांच में पदस्थ महिला पटवारी बुधवार को नक्शा, बटांकन इत्यादि का कार्य कर रही थीं। तभी गांव के एक युवक द्वारा गाली गलौज करते हुए अभद्रता की गई। साथ ही बटांकन प्रस्ताव छीनकर फाड़ने और पदस्थ महिला पटवारी को जान से मारने की धमकी देते हुए शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न की।

घटना से आहत महिला पटवारी भितरवार तहसील कार्यालय पहुंचीं, जहां मामले की जानकारी अन्य पटवारियों को लगी तो सामूहिक रूप से सभी महिला पटवारी के साथ पुलिस थाने पहुंचे और थाना प्रभारी को पीड़ित महिला पटवारी द्वारा कार्रवाई के संबंध में एक लिखित ज्ञापन दिया गया है। ग्राम इकहरा पटवारी हल्का नंबर पांच तहसील भितरवार में पटवारी के पद पर पदस्थ पटवारी राधा शर्मा द्वारा भितरवार थाना प्रभारी अतुल सिंह सोलंकी को दिए गए आवेदन में उल्लेख किया गया है कि 31 जुलाई बुधवार को शाम लगभग 4:30 बजे राजस्व महा अभियान 2.0 के अंतर्गत ग्राम इकहरा में लंबरदार के नीम की चौपाल पर बैठकर कृषकों के समक्ष बटांकन प्रस्ताव तैयार कर रही थी। उसी समय ग्राम का निवासी बंटी पवैया पुत्र पान सिंह पवैया मौके पर आया और कहा कि मेरा फोन क्यों नहीं उठाती हो।

पटवारी ने कहा कि आप मुझे रात्रि फोन लगाओगे तो मैं फोन नहीं उठा पाऊंगी। इतना सुनते ही वह गालियां देने लगा और धमकाने लगा। हाथ से तैयार किए गए नक्शा, बटांकन प्रस्ताव जबरन छीनकर फाड़ दिए। साथ ही जान से मारने की धमकी दी। ग्राम इकहरा का शासकीय नक्शा उठा कर ले जाने लगा। विरोध किया तो उसने नक्शा फेंक दिया।

तहसील के सभी पटवारी एकजुट होकर भितरवार थाने पहुंचे और उक्त युवक के खिलाफ अभद्रतापूर्ण व्यवहार करने व शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाने जैसी धाराओं मामला दर्ज करने की मांग की गई है। सभी पटवारियों ने भी प्रशासन को चेतावनी दी है कि अगर इसी प्रकार का अभद्रता पूर्ण व्यवहार पटवारियों के साथ होगा तो हम राजस्व महा अभियान 2.0 का कार्य नहीं करेंगे।

Related Articles

Back to top button