ब्रेकिंग
Punjab Transfer Policy Update: पंजाब में सरकारी कर्मचारियों के तबादलों की समय-सीमा बढ़ी; अब 30 जून तक... Punjab Weather Alert: पंजाब के 13 जिलों में मौसम विभाग का येलो अलर्ट; तेज हवाओं और बारिश की चेतावनी Ajnala Land Dispute: अजनाला के खतराय कलां गांव में जमीनी विवाद पर खूनी संघर्ष; फायरिंग में एक की मौत... Mahakaleshwar Temple Ujjain: बाबा महाकाल के दर्शनों का नया रिकॉर्ड; 3 दिनों में 7 लाख से ज्यादा भक्त... Bhopal Crime News: रानी कमलापति स्टेशन से आईएसबीटी जा रही महिला का बैग ऑटो में छूटा; पुलिस ने सीसीटी... Ujjain News: महामंडलेश्वर सुमिनानंद महाराज को मिली जान से मारने की धमकी; पत्र में कन्हैया लाल हत्याक... Ujjain Suicide Case: UPSC एस्पिरेंट राहुल ने की आत्महत्या; 6 पन्नों के सुसाइड नोट में ससुराल वालों प... Agar Malwa Police Controversy: फर्जी ड्रग्स केस में घिरे 90 पुलिसकर्मी; कोर्ट के आदेश पर तत्कालीन था... MP High Court: दागदार अधिकारी को नहीं मिल सकता चीफ इंजीनियर का प्रभार; हाईकोर्ट ने PWD को दिए सख्त न... Indore Crime News: कार का शीशा खटखटाकर मोबाइल लूटने वाला गिरोह गिरफ्तार; यूपी के 5 शातिर ठग चढ़े पुलि...
मध्यप्रदेश

बच्ची ने स्कूल जाने के लिए बैग उठाया, तो उसके पीछे दिखा अजगर… जान बचाकर भागी

धार। मध्य प्रदेश के धार जिले के निसरपुर में एक घर के अंदर अजगर घुसने की घटना सामने आई है। मामला सरदार सरोवर बांध के बैक वाटर के करीब बनी इंदिरा कॉलोनी में शुक्रवार सुबह का है। घर में बच्ची ने जब स्कूल जाने के लिए अपना बैग उठाया, तो अजगर उसके पीठे बैठा दिखा। अजगर को देख वह घबरा गई और चिल्लाते हुए घर के बाहर भागी।

जानकारी के मुताबिक इंदिरा कॉलोनी में रहने वाली सातवीं की छात्रा वैष्णवी प्रजापत ने स्कूल जाने के लिए जैसे ही अपना बैग उठाया, तो उसके पीछे अजगर बैठा दिखा। यह देखकर वह बुरी तरह से डर गई और चिल्लाते हुए घर से बाहर की ओर दौड़ी।

परिवार के लोग अजगर को देख घबरा गए

बच्ची से जब उसके पिता राजेंद्र प्रजापत ने चिल्लाने की वजह पूछी, तो उसने बताया कि घर के अंदर अजगर है। जो उसके स्कूल बैग के पीछे बैठा हुआ था। बच्ची की बात सुनकर परिजन अंदर गए, तो अजगर को देख वे भी घबरा गए।

इसके बाद उन्होंने वन विभाग और सांप पकड़ने वाले कपिल गोस्वामी इसकी सूचना दी। कपिल ने अजगर को रेस्क्यू कर वन विभाग के हवाले कर दिया।

5 फीट लंबा था अजगर

अजगर को रेस्क्यू करने वाले कपिल गोस्वामी ने बताया कि उन्हें मोबाइल पर सूचना मिली थी कि इंदिरा कॉलोनी में एक घर के अंदर अजगर घुस आया है। जब वे मौके पर पहुंचे, तो पता चला कि अजगर स्कूल बैग के पास छिपकर बैठा था।

इसके बाद उसे रेस्क्यू कर वन विभाग को सौंप दिया गया है। अजगर 5 फीट लंबा और 5 से 6 किलो वजन का था। कपिल गोस्वामी के अनुसार बारिश में बैक वाटर का क्षेत्र भरने से उसमें रहने वाले जीव आस-पास चले जाते हैं।

ऐसे में इंदिरा नगर के इसके करीब होने से ये अजगर यहां आ गया। उन्होंने कहा कि रहवासियों को सावधानी से रहने की जरूरत है। आशंका जताई जा रही है कि अजगर देर रात घर में घुसा होगा और सुरक्षित स्थान ढूंढते हुए स्कूल बैग के पीछे जाकर छिप गया।

Related Articles

Back to top button