ब्रेकिंग
Ganesh Utsav Ujjain: बड़नगर में 21 लाख की करेंसी से हुआ भगवान गणेश का श्रृंगार! 6 CCTV और 24 घंटे पह... Madhya Pradesh Politics: एमपी भाजपा संगठन में फेरबदल; सीएम मोहन यादव और प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवा... Madhya Pradesh IPS Association: 'नेता रखें संयमित आचरण'; सज्जन सिंह वर्मा की टिप्पणी के खिलाफ मैदान ... National Highway Standards: NHAI ने बदले हाईवे निर्माण के नियम; 1 मीटर ऊंची बाउंड्री वॉल और ट्रैफिक ... Chhattisgarh News: मानसून की विदाई से पहले सीमेंट कंपनियों का झटका; ₹60 प्रति बोरी तक महंगे हुए दाम Delhi Voter List News: बेघरों और ट्रांसजेंडर्स के लिए विशेष शिविर, जानिए क्या है मतदाता सूची पुनरीक्... Delhi NCR Traffic Update: शाहीन बाग में बनेगा सिग्नल-फ्री यू-टर्न, कालकाजी-मोदी पुल निर्माण के चलते ... Bhiwani Fire News: बहल के मुख्य नाले में लगी भयंकर आग, स्थानीय लोगों और पुलिस ने संभाला मोर्चा Bhiwani Boxer Sakshi Chaudhary: एशियन गेम्स में बॉक्सर साक्षी चौधरी का शानदार प्रदर्शन, प्री-क्वार्ट... Raipur Crime News: आमापारा में विवाद के बाद पार्षद की कार पर हमला! CCTV फुटेज खंगाल रही कोतवाली पुलि...
देश

छत्तीसगढ़: प्रेमनगर के गोदाम में प्रशासन की लापरवाही से सड़ी 16,हजार चावल की बोरियां, जांच है जारी

रायपुर। छत्तीसगढ़ में बलरामपुर के प्रेमनगर में स्थित एक गोदाम में 16,000 बोरियां चावल सड़ने की खबर है। यह चावल सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत वितरित करने के लिए रखा गया था, लेकिन नागरिक आपूर्ति निगम की लापरवाही से यह अनाज सड़ गया। फिलहाल चावल का अभी पुनर्नवीनीकरण किया जा रहा है। वहीं एससडीएम बालेश्वर राम ने बताया कि इस पूरे मामले की छानबीन की जा रही है।

उन्होंने बताया कि अभी इस पूरे मामले पर किसी भी प्रकार का बयान देना सही नहीं होगा बाकी इस मामले पर कुछ लोगों के बयान दर्ज कर लिए गए हैं। जिला कलेक्टर इस पूरे मामले का फैसला लेंगे। मैं यहां पर यह जानने आया हुं कि रायुपर की जांच टीम इस स्थान पर पहुंचे।

टीम इस मामले में लापरवाह अफसरों के खिलाफ कार्रवाई में जुट गई है। मीडिया रिपोर्ट से मुताबिक, चावल सड़ कर मिट्टी बन गया था, लेकिन पिर भी चावल के बचे हुए टुकड़ों को गरीबों तक पहुंचाने का कार्य चल रहा था। बता दें कि इस सड़े चावल को गरीबों में बांटने के लिए पहले गोदामों में भेजा गया, उसके बाद राशन की दुकानों पर पहुंचाया जाता है।

गौरतलब है कि हमारे देश में भरपुर मात्रा में खाना ना मिलने के चलते ना जाने कितने लोगों की मौतें होती है। यही नहीं कुपोषण जैसी बीमारी भी खाना ना मिलने के चलते जन्म लेती है। ऐसे में 14 हजार बोरियां का चावल सड़ना बहुत बड़ा प्रश्न उठाता है। भारत जैसे देश में गरीबी एक बहुत बड़ा मुद्दा रहा है। ऐसे में इसको खत्म करने के लिए लिए सरकार के तरफ से तमाम तरह के प्रयास किए जाते हैं। आज भी लोग फुटपाथ पर सोने पर मजबूर है। यही नहीं आज भी हमारे देश में ना जाने कितने लोग है कि जो भरपेट खाना खाए बिना सोते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button