ब्रेकिंग
मुख्यमंत्री आवास पर प्रधानमंत्री मोदी की डिनर डिप्लोमेसी, मंत्रियों के साथ साझा किए पुराने अनुभव जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में भूकंप के झटकों से सहमी धरती, 11 घंटे के भीतर महसूस किए गए चार झटके तिरुपरंकुंद्रम मंदिर दीपम विवाद: HR&CE विभाग ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया जवाब अनंतनाग पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कुख्यात ड्रग तस्कर की 13.05 करोड़ की संपत्ति कुर्क बिहार के अररिया में दिनदहाड़े सनसनीखेज वारदात, कार सवार मुंशी की गोली मारकर निर्मम हत्या नोएडा में पुलिस की बड़ी लापरवाही, डीसीपी सेंट्रल ने छह पुलिसकर्मियों को किया निलंबित पंजाब के युवाओं के लिए सुनहरा मौका, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने लॉन्च की ‘पंजाब दा करोड़पति’ क्विज प्रत... अंडर-19 एशिया कप 2026 के फाइनल में भारत का ऐतिहासिक रोमांचक मुकाबला, पाकिस्तान को मात देकर जीता खिता... सपने में छठ पूजा देखना: स्वप्न शास्त्र के अनुसार क्या है इसका रहस्य? कोटा संभाग के सरकारी अस्पतालों में प्रसूताओं की लगातार हो रही मौतों से चिकित्सा व्यवस्था पर उठे गंभी...
देश

पत्नी किंजल ने गुजरात सरकार पर लगाया आरोप कहा, पिछले 20 दिनों से लापता है हार्दिक

अहमदाबाद। गुजरात कांग्रेस के नेता और पाटीदार आरक्षण आंदोलन की अगुवाई करने वाले हार्दिक पटेल की पत्नी किंजल पटेल ने गुजरात प्रशासन पर आरोप लगाते हुए कहा कि उनके पति हार्दिक पटेल पिछले 20 दिनों से लापता हैं। पत्नी किंजल ने इंटरनेट पर साझा किये एक वीडियो में आरोप लगाते हुए कहा कि मेरे पति पिछले 20 दिनों से लापता हैं और वो कहा है इस बारे में हमें कोई जानकारी नहीं है। हम उनकी अनुपस्थिति से बहुत प्रभावित हैं क्या कोई इस तरह का अलगाव सहन कर सकता है।

2017 में, यह सरकार कह रही थी कि पाटीदारों पर सभी मामले वापस ले लिए जाएंगे। फिर वे अकेले हार्दिक को ही क्यों निशाना बना रहे हैं, किंजल ने आरोप लगाया कि पाटीदार आंदोलन के दो अन्य नेताओं को क्यों कुछ नहीं कहा गया जो अब भाजपा में शामिल हो चुके हैं।

किंजल कहती हैं, यह सरकार चाहती कि हार्दिक जनता से न मिले, न बातचीत करें और जनता के मुद्दों को उठाना बंद करें। हालांकि हार्दिक कहा है इस बारे में अभी कोई सूचना नहीं है, लेकिन 11 फरवरी को उन्होंने ट्वीट कर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को विधान सभा चुनाव में जीत के लिए बधाई दी थी।

इससे पहले 10 फरवरी को सोशल मीडिया के माध्यम से पटेल ने गुजरात सरकार पर जेल में बंद करने की कोशिश करने का आरोप लगाया था क्योंकि राज्य में पंचायत चुनाव नज़दीक थे।

एक ट्वीट के माध्यम से पटेल ने कहा, चार साल पहले गुजरात पुलिस ने मेरे खिलाफ एक झूठा मामला दर्ज किया था, लोकसभा चुनाव के दौरान मैंने अहमदाबाद पुलिस आयुक्त से मेरे खिलाफ मामलों का विवरण मांगा था, लेकिन यह मामला मेरे खिलाफ नहीं था। पंद्रह दिन पहले, पुलिस मुझे हिरासत में लेने के लिए मेरे घर पर पहुंची, लेकिन मैं अपने घर में नहीं था।

पटेल ने दूसरे ट्वीट में लिखा है, उच्च न्यायालय में इस झूठे मामले में मेरी अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई चल रही है। मेरे खिलाफ कई गैर-जमानती वारंट भी जारी किए गए हैं। गुजरात में पंचायत चुनाव नजदीक आ रहे हैं, इसीलिए बीजेपी मुझे जेल में बंद करना चाहती है। मैं बीजेपी के खिलाफ जनता की लड़ाई जारी रखूंगा। जल्द मिलेंगे, जय हिंद।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button