ब्रेकिंग
Muktinath Yatra: भारत-नेपाल के बीच शुरू हुई सीधी बस सेवा; जानें मुक्तिनाथ यात्रा का रूट, किराया और स... Dhurwa Dam Encroachment: धुर्वा डैम अतिक्रमण मामले की अब ACB करेगी जांच, भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने... Ranchi Crime News: रांची के पुंदाग में नाबालिग लड़के की हत्या, निर्माणाधीन अपार्टमेंट में मिला लहूलु... Viksit Bharat Mission: साइकिल पर राष्ट्र निर्माण का संदेश, 'नशा-मुक्त भारत' के संकल्प के साथ देश भ्र... Dhanbad Election: संजीव सिंह और भाजपा समर्थित मेयर प्रत्याशी का नामांकन, प्रदेश अध्यक्ष बोले- अनुशास... Ranchi Khadgarha Bus Stand: खादगढ़ा बस स्टैंड में आगजनी की घटनाओं का बड़ा खुलासा, CCTV की मदद से एक ... Jharkhand High Court: रांची के 3 डैमों में अतिक्रमण पर हाईकोर्ट सख्त, DC से मांगी विस्तृत रिपोर्ट; ज... Deoghar Election: देवघर में 'लेटरपैड वार' तेज, जेएमएम ने आचार संहिता उल्लंघन के आरोपों को नकारा; बीज... Ranchi Mayor Election: मेयर पद के लिए रोशनी खलखो ने भरा नामांकन, अंतिम दिन रांची कलेक्ट्रेट में उमड़... Cancer Awareness: कैंसर से डरें नहीं, डटकर मुकाबला करें! समय रहते पहचान और सही इलाज से संभव है जीत
मध्यप्रदेश

स्कूल से लौट रहे थे बच्चे, रास्ते में अचानक गिरी जर्जर दीवार; 4 की मौत

मध्य प्रदेश के रीवा से एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई. रीवा के गढ़ थाना क्षेत्र में बच्चों के ऊपर एक जर्जर मकान की दीवार गिर गई. हादसे में चार बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई. शनिवार की दोपहर ये हादसा हुआ. क्षेत्र के प्राइवेट स्कूल सनराइज पब्लिक स्कूल के गेट के बगल में स्थित मकान की जर्जर दीवार गिरने से 5 बच्चों समेत एक महिला इसकी चपेट में आ गए.

इस हादसे में 4 छात्रों की मौत हो गई जबकि एक छात्र और महिला बुरी तरह से घायल हो गए. दोनों घायलों को इलाज के लिए रीवा के संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया. जानकारी लगते ही जनप्रतिनिधी सहित जिला कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक भी मौके पर पहुंचे.

निजी स्कूल के थे सारे छात्र

पूरी घटना शनिवार की दोपहर रीवा जिले के गढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत गढ़ कस्बे की है. सभी छात्र निजी स्कूल सनराइज पब्लिक स्कूल के छात्र थे. यह हादसा उस वक्त हुआ जब स्कूल की छुट्टी हो गई थी और बच्चे अपने घर जा रहे थे. उसी दौरान स्कूल के गेट के बगल में स्थित जर्जर मकान की दीवार अचानक से बच्चों के ऊपर गिर गई और 5 छात्रों सहित एक महिला जो अपने बच्चे को स्कूल लेने गईं थीं वो इसकी चपेट में आ गए.

मौके पर पहुंचे रीवा सांसद

घटना के बाद मौके पर चीखपुकार मच गई. स्थानीय लोगों ने बच्चों को मलबे से निकाला और उन्हें इलाज के लिए गंगेव के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए जहां पर डाक्टरों ने चार छात्रों को मृत घोषित कर दिया जबकि एक छात्र और महिला गंभीर रुप से घायल हो गए जिन्हें इलाज के लिए रीवा के संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया. घटना की जानकारी लगते ही रीवा सांसद जनार्दन मिश्रा स्थानीय विधायक नरेंद्र प्रजापति सहित जिला कलेक्टर प्रतिभा पाल और पुलिस अधीक्षक विवेक सिंह भी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली.

सीएम यादव ने लिया मामले का संज्ञान

रीवा सांसद जनार्दन मिश्रा और मनगंवा विधायक नरेंद्र प्रजापति ने घटना को लेकर दुख जताया है वहीं जिला कलेक्टर प्रतिभा पाल ने मामले की जांच की बात की है. वहीं मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भी मामले पर दुख जताया और मृतक बच्चों के परिजनों को शासन की तरफ से दो-दो लाख रुपये की सहायता राशि देनेकीघोषणा की है. इन दिनों बारिश का मौसम है, दीवार जर्जर थी और उसी के चलते दीवार में नमी आ गई और वो काफी कमजोर हो गई और यह हादसा हो गया. फिलहाल मामले की जांच की जा रही है.

Related Articles

Back to top button