ब्रेकिंग
"माफी मांगने का दबाव था, लेकिन सच बोलने के लिए कभी माफी नहीं मांगूंगा": संसद में रोके जाने पर राहुल ... जयपुर: शांति नगर में अंडे गिरने पर दो पक्षों में मारपीट; मध्य प्रदेश के मजदूर की मौत, इलाके में तनाव 'कांवड़िया चलता-फिरता शिव का रूप': कांवड़ यात्रा के लिए योगी सरकार की अभेद्य तैयारियां, पुष्प वर्षा ... भोपाल में मूंग खरीद को लेकर उग्र हुआ किसानों का आंदोलन, प्रदर्शनकारियों ने बस पलटने का किया प्रयास संसद में मुझे बोलने नहीं दिया": राहुल गांधी का केंद्र पर तीखा हमला, दिल्ली में छात्रों पर पैलेट गन च... रुद्रप्रयाग बाईपास टनल के बाहर भूस्खलन! DM विशाल मिश्रा ने किया निरीक्षण, मुख्य टनल सुरक्षित कासगंज के कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में 10वीं की छात्रा का हॉस्टल में मिला शव, मची सनसनी टोक्यो पर भूकंप के महा-संकट को देखते हुए बैकअप राजधानी बनाने की तैयारी में जापान, अधिसूचना जारी श्री मुक्तसर साहिब में विदेश भेजने के नाम पर 16.50 लाख की ठगी! राइटवे इमिग्रेशन के मालिक पर FIR दर्ज टांडा में नशा तस्करों पर पुलिस का बड़ा एक्शन! DSP दविंदर सिंह बाजवा की अगुवाई में चलाया गया 'कासो' स...
देश

मालिक की मौत से इतना दुखी हुआ बंदर कि उसने भी त्यागे प्राण, एक ही चिता पर हुआ दोनों का अंतिम संस्‍कार

फतेहपुर: यह इत्तेफाक है या मालिक से पूर्व जन्म का कोई रिश्ता कि एक पालतू बंदर ने अपने पालक बुजुर्ग शिक्षक की मौत के बाद अपने प्राण त्याग दिए। यह घटना फतेहपुर जिले के किशनपुर कस्बे के पाखरतर मोहल्ले की है। बुजुर्ग शिक्षक शिवराज सिंह (75) की मौत बीमारी के चलते बुधवार शाम को हो गई। घर में परिजनों के रोने की आवाज सुन पालतू बंदर भी शव के पास पहुंच गया और शव के पास बैठे-बैठे ही उसकी भी मौत हो गई। शिक्षक और बंदर के शव को एक ही चिता में रखकर परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया।

मृत शिक्षक के भतीजे देवपाल ने बताया कि उनके चाचा ने इस बंदर को पाला था। उनके कोई औलाद नहीं थी, इसलिए बंदर को बेटे की तरह प्यार करते थे लेकिन कुछ साल पहले बीमार होने की वजह से बंदर की देखभाल न कर पाने के कारण उसे 3 साल पहले खागा कस्बे में छोड़ आए थे। बंदर 10 दिन पूर्व ही वापस उनके पास लौटा था। बुधवार की शाम चाचा की मौत पर पूरा परिवार गमगीन था। इसी बीच बंदर भी छत से उतर उनके शव के पास आकर बैठ गया और कुछ ही देर बाद उसकी भी मौत हो गई है। अब उसका तेरहवीं संस्कार भी चाचा की तेरहवीं के साथ किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button