ब्रेकिंग
Tarique Rahman Government News: भारत और बांग्लादेश के रिश्तों में तनाव? चटगांव और मोंगला पोर्ट के सम... RBI Bank Holiday List: अगले हफ्ते अलग-अलग राज्यों में कई दिन बंद रहेंगे बैंक, चेक करें पूरी छुट्टियो... TRAI New Rules on Spam Calls: स्पैम और फर्जी कॉल्स से मिलेगी राहत, ट्राई ने बनाए बेहद सख्त नियम Parsva Ekadashi 2026: भाद्रपद शुक्ल पक्ष की परिवर्तिनी एकादशी की तिथि, मुहूर्त और धार्मिक मान्यता Cesarean Delivery Care Tips: सी-सेक्शन के बाद टांके ठीक होने में कितना समय लगता है? जानें महिलाओं की... Jashpur News: जशपुर के ऐतिहासिक रानीसती (डोंगा) तालाब का बदलेगा स्वरूप; ₹4.17 करोड़ से होगा जीर्णोद्... Raipur Minor Rescued: चलती ट्रेन में मिला मौदहापारा का लापता नाबालिग जीशान; रायपुर पुलिस और RPF का ब... Korba Fertilizer Crisis: दावों की खुली पोल! कोरबा में DAP और NPK खाद की भारी किल्लत, लक्ष्य से आधा भ... Dhamtari Elephant Alert: पैरी नदी पार कर धमतरी पहुँचा चंदा दल का दंतैल हाथी; भालू की मौजूदगी से ग्रा... Kawardha News: कवर्धा में शराबियों और चखना सेंटरों पर गाज; सिटी कोतवाली इलाके में दर्ज हुए आबकारी के...
राजस्थान

सेल्फी के चक्कर में फिसला पैर, मेनाल झरने से 150 फीट नीचे में गिरा युवक

राजस्थान के चित्तौड़गढ़ जिले में झरने से गिरने से एक युवक की मौत हो गई. युवक अपने साथियों के साथ झरने पर पिकनिक मनाने के लिए आया था. इसी दौरान वह नहाते हुए सेल्फी लेने लगा. अचानक से युवक का पैर फिसला और वह झरने से 105 फीट नीचे गिर गया. युवक ने नीचे गिरने से पहले एक चैन को पकड़ लिया था. युवक को बचाने के लिए उसके दोस्त और कुछ स्थानीय लोगों ने कोशिश की, लेकिन चैन उसके हाथों से छूट गई और वह झरने से नीचे गिर गया.

बेगूं उपखंड क्षेत्र में स्थित विश्व प्रसिद्ध मेनाल झरने को देखने के लिए देश-विदेश से सैकड़ों की संख्या में पर्यटक हर दिन आते हैं. छुट्टी वाले दिन तो झरने पर लोगों का भारी जमावड़ा रहता है. वहीं, इसी झरने का एक वीडियो सामने आया है. झरने से गिरने से एक युवक की मौत हो गई. भीलवाड़ा जिले के भवानी नगर निवासी कन्हैयालाल बैरवा (26) अपने दोस्त अक्षित धोबी निवासी शास्त्री नगर, भीलवाड़ा के साथ सोमवार सुबह मेनाल में पिकनिक मनाने आया था. दोनों चट्टानों पर बैठकर पर पानी में नहा रहे थे.

सेल्फी लेते समय फिसला युवक का पैर

इस दौरान सेल्फी लेने और रील बनाने के चक्कर में कन्हैयालाल का पैर फिसल गया और वह तेज बहाव में चला गया. बहते समय ही कन्हैयालाल ने झरने पर लगी सुरक्षा जंजीर को पकड़ लिया, तभी दोस्त अक्षित और स्थानीय गोताखोरों ने उसे बचाने का प्रयास किया. करीब पांच मिनट तक कन्हैयालाल खुद को बचाने के लिए संघर्ष करता रहा. आखिर में जंजीर से उसका हाथ छूट गया और वह 100 मीटर बहता हुआ झरने से 150 फीट नीचे गिर गया. सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की टीम मौके पर पहुंच गई.

युवक के शव की तलाश में जुटी टीमें

स्थानीय गोताखोरों और सिविल डिफेंस की टीम कन्हैयालाल के शव की तलाश में जुटी हैं. मृतक कन्हैयालाल बैरवा, भीलवाड़ा में ही कारीगरी का काम करता था. इस समय रील बनाने के चलते मौतों की संख्या तेजी से बढ़ रही है. यह कोई इकलौती घटना नहीं है. लोग सोशल मीडियो पर थोड़े से लाइक, शेयर और फॉलोअर्स बढ़ाने के लिए अपनी जान को खतरे में डाल रहे हैं. इससे पहले भी सोशल मीडिया पर रील बनाने के चलते बहुत से युवक और युवतियों की मौत हुई हैं.

Related Articles

Back to top button