ब्रेकिंग
Dhamtari Maratha Community: मराठा पारा में जीवंत हुई सदियों पुरानी संस्कृति; महालक्ष्मी पूजा में उमड... Chhattisgarh CM Visit: रायगढ़ के बनोरा आश्रम में सीएम साय ने खाया पंगत में प्रसाद; 8 एकड़ में बने आध... Ranchi TB Free Mission: टीबी मुक्त झारखंड के लिए NHM की बड़ी पहल; 350 NCC कैडेट्स बने 'माई भारत वॉलि... Katras Coalfield Threat: धनबाद में भू-धंसान प्रभावित परिवारों को अटल क्लिनिक में मिली शरण; बेलगड़िया... Surender Koli Death Mystery: हरिद्वार में मृत मिले सुरेंद्र कोली को लेकर पीड़ित परिवार का आरोप, 'जान... FDA Alert Maharashtra: इंदौर की कंपनी द्वारा निर्मित पैरासिटामोल व टेल्मिसर्टन टैबलेट्स की जांच रिपो... Beneshwar Dham News: डूंगरपुर में भारी बारिश से टापू बना प्रसिद्ध बेणेश्वर धाम; त्रिवेणी संगम उफान प... Maharashtra Railway Infrastructure: मुकुटबन-गडचांदूर के बीच बनेगी 38 किमी नई रेल लाइन; ₹493 करोड़ की... UP Crime & Accident News: तेज रफ्तार कार बिजली के खंभे और पेड़ से टकराई, दो दोस्तों की दर्दनाक मौत स... Surender Koli Suicide News: निठारी कांड के चर्चित आरोपी सुरेंद्र कोली की संदिग्ध मौत, हरिद्वार में ल...
मध्यप्रदेश

चार किसान दोस्तों ने की खुदाई, एक के हाथ लगा ऐसा खजाना, बन गया लखपति

मध्य प्रदेश का पन्ना जिसे डायमंड सिटी के नाम से जाना जाता है, वो एक बार फिर सुर्खियों में है. यहां मंगलवार को गांव जरुआपुर के किसान दिलीप मिस्त्री को 16.10 कैरेट वजन वाला जेम क्वालिटी का बेशकीमती हीरा मिला है. 15 दिनों में पन्ना की उथली खदान से मिला यह दूसरा बड़ा हीरा है. जेम क्वालिटी वाले इस हीरे की अनुमानित कीमत 75 लाख रुपये से भी अधिक बताई जा रही है.

एक न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक, पन्ना जिले में मंगलवार को किसान दिलीप मिस्त्री और उनके तीन सहयोगियों को खदान में 16.10 कैरेट का हीरा मिला. दिलीप मिस्त्री ने अपने तीन सहयोगियों के साथ खुदाई के लिए जरुआपुर इलाके में जमीन का एक टुकड़ा पट्टे पर लिया था, जिसमें वे खुदाई कर रहे थे. दिलीप ने कहा कि वह हीरे की नीलामी से मिलने वाले रुपयों का इस्तेमाल अपने परिवार की आर्थिक स्थिति सुधारने में करेंगे.

सबसे अच्छी क्वालिटी

हीरा कार्यालय के एक अधिकारी अनुपम सिंह ने बताया कि रत्न-गुणवत्ता वाले इस हीरे को अगली सरकारी नीलामी में बिक्री के लिए रखा जाएगा. इस हीरे की अच्छी कीमत मिलने की उम्मीद है. बिक्री की आय सरकारी रॉयल्टी काटने के बाद मालिक या मालिकों को दी जाती है. हीरा कार्यालय पन्ना के हीरा पारखी अनुपम सिंह ने बताया कि किसान दिलीप मिस्त्री ने विगत पांच महीने पहले फरवरी में अपनी निजी कृषि भूमि में हीरा खदान का पट्टा बनवाया था. उसकी इसी खदान से यह बेशकीमती हीरा निकला है, जो उज्जवल किस्म (जेम क्वालिटी) का है. इस क्वालिटी का हीरा सबसे अच्छा माना जाता है.

हीरे की होगी बिक्री

बेशकीमती हीरा पाने वाले किसान दिलीप मिस्त्री ने मंगलवार को जिला मुख्यालय में संयुक्त कलेक्ट्रेट स्थित हीरा कार्यालय में इस हीरा को जमा करा दिया है. आगामी होने वाली नीलामी में 16.10 कैरेट वजन वाले जेम क्वालिटी के इस हीरे को बिक्री के लिए रखा जाएगा. बुंदेलखंड क्षेत्र में स्थित पन्ना जिले में 12 लाख कैरेट का हीरा भंडार होने का अनुमान है. जुलाई में एक मजदूर को इलाके की एक खदान में 19.22 कैरेट का हीरा मिला था.

Related Articles

Back to top button