ब्रेकिंग
मध्य प्रदेश में 'ई-प्रवेश' प्रणाली ने बनाया रिकॉर्ड: डॉ. मोहन यादव के विजन से 4.89 लाख छात्रों ने लि... जबलपुर में महिला आरक्षक से पहचान छिपाकर दुष्कर्म और धर्मांतरण का दबाव, एसपी दफ्तर पहुंची पीड़िता “मेरा बेटा राह भर तड़पता रहा...”, मंडला में 108 एंबुलेंस की घोर लापरवाही से 21 साल के युवक की तड़पकर... उज्जैन बनेगी देश की पहली 'सर्प मित्र नगरी': 15 करोड़ की लागत से बनेगा आधुनिक स्नेक पार्क, जानें खूबि... नेपाल में कांवड़ यात्रा से पहले झंडे को लेकर भड़की हिंसा: भारत सीमा से लगे 5 जिलों में कर्फ्यू, सरका... केंद्र सरकार का बड़ा फैसला: अगले 5 सालों के लिए बढ़ी 'पीएम-किसान' योजना, ₹3.15 लाख करोड़ के बजट को म... भारत में गूगल ने लॉन्च किया Gemini Spark AI एजेंट! आपके बिना ऑनलाइन रहे भी करेगा सारे काम, जानें खास... सावन में करें श्री रुद्राष्टकम स्तोत्र का पाठ: दूर होंगे सभी कष्ट, जानें श्रीराम से जुड़ी कथा, सही स... अर्ली मेनोपॉज और हाई ब्लड प्रेशर का क्या है कनेक्शन? एक्सपर्ट से जानें एस्ट्रोजन हार्मोन का असर और ब... IB अफसर अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन समेत 5 को उम्रकैद, जानें किन पुख्ता सबूतों पर कोर्ट ने सु...
मध्यप्रदेश

लुटेरी दुल्हन गैंग का पुलिस ने किया पर्दाफाश, शादी के चार दिन बाद नगदी लेकर हो गई थी फरार

सीहोर। बुधनी के भेरुंदा पुलिस ने लुटेरी दुल्हन गैंग का पर्दाफाश कर दिया है, लुटेरी दुल्हन और उसके साथी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आपको बता दें कि विपिन पंडित हालियाखेड़ी के रहने वाले हैं। विपिन की शादी उधमसिंह यदुवंशी निवासी छिदगांव मोजी के माध्यम से रामसिंह पंवार निवासी किसान मोहल्ला भैरुंदा हाल मुकाम बड़नगर जिला उज्जैन की पुत्री सपना शर्मा से 26 अप्रेल 2024 को देवास के लक्ष्मीनाराय़ण मंदिर में हुई थी।

शादी से पहले ही सपना और उसके पिता ने करीबन 15 हजार रुपए कपड़े के मांग लिए थे, और बहाना बनाकर मंडप में 50 हजार रूपए लिए थे और सपना को लेने आए पिता को इलाज के लिए 90 हजार रुपए दे दिए, जिसे लेकर इंदौर चली गई थी। जब सपना से वापस आने को कहा तो वह आज कल कह कर टाल रही थी।

     जिस के बाद फरियादी विपिन को पता चला कि उसके साथ सपना व अन्य लोगों द्वारा झूठी शादी कर धोखाधड़ी कर करीबन एक लाख 65 हजार रुपए व गहने कुल कीमत 2 लाख से अधिक लेकर फरार हो गए हैं। उक्त आवेदन पर थाना भैरूंदा ने अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लेकर सपना शर्मा (उर्फ साजिया) के साथ अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

Related Articles

Back to top button