ब्रेकिंग
मणिपुर प्रशासनिक फेरबदल: कुकी-नागा तनाव के बीच IAS राजीव सिंह ठाकुर संभाल सकते हैं कमान, ACC ने दी म... जम्मू-कश्मीर में आतंकियों का नया पैंतरा: सर्विलांस से बचने के लिए अश्लील साइट्स और Tor आधारित सीक्रे... हल्द्वानी में खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी: 'पीएम मोदी सच में संविधान मानते हैं... दिल्ली में BRICS समिट ने बढ़ाई होटलों की डिमांड: 25% तक बढ़े एवरेज रूम रेट्स, टूरिस्ट्स और बिजनेस ट्... तुकाराम मुंढे के एक्शन पर बॉम्बे हाईकोर्ट सख्त: 'अधिकारी न कानून जानते हैं, न नियम'; 11 मामलों में F... शिवपुरी रेलवे स्टेशन पर चलती ट्रेन में चढ़ते समय फिसली महिला: प्लेटफॉर्म गैप में फंसी, RPF के ASI ने... 'दिल्लीवालों पर ही महंगा बोझ क्यों?'; CNG की कीमतों में भारी उछाल पर कांग्रेस का हमला, तत्काल रोलबैक... 'अहंकार, भ्रष्टाचार, चोरी और धोखा'; जयंत चौधरी का विपक्ष पर तीखा हमला, बोले- कुछ लोग फैला रहे जातिगत... लखनऊ में हिंदू युवा वाहिनी के मंडल प्रभारी धीरेन्द्र प्रताप सिंह की हत्या: दुबग्गा नहर से मिला शव, S... गर्लफ्रेंड के शौक के लिए बरेली में दो भाइयों ने लूटा ऑटो: सिर पर 2 किलो का बाट मारकर किया लहूलुहान
देश

रामलीला मैदान में आज तीसरी बार CM पद की शपथ लेंगे केजरीवाल, जुटेंगे 1 लाख लोग

नई दिल्लीः रामलीला मैदान में अरविंद केजरीवाल आज लगातार तीसरी बार दिल्ली के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने जा रहे हैं। AAP नेता मनीष सिसोदिया ने कहा कि केजरीवाल के शपथ ग्रहण समारोह के दौरान ‘‘दिल्ली निर्माण” के लिए जिम्मेदार रहे विभिन्न क्षेत्रों से करीब 50 लोग मंच साझा करेंगे।

उन्होंने कहा कि इन 50 लोगों में शिक्षक, बस मार्शल, सिग्नेचर ब्रिज के वास्तुकार और काम के दौरान अपना जीवन गंवाने वाले दमकल कर्मियों के परिवार एवं अन्य शामिल हैं। वहीं केजरीवाल के शपथ समारोह में रामलीला मैदान में करीब एक लाख लोगों के शामिल होंने की संभावना है।

सुरक्षा के कड़े इंतजाम
केजरीवाल के शपथ ग्रहण समारोह के मद्देनजर रविवार को बहुस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था होगी। उन्होंने बताया कि इस संबंध में दिल्ली पुलिस, सीआरपीएफ समेत अर्धसैनिक बलों के 2,000 से 3,000 कर्मी चाक-चौबंद सुरक्षा के लिए तैनात रहेंगे। निगरानी के लिए ड्रोन का भी इस्तेमाल किया जाएगा। अधिकारियों ने बताया कि प्रत्येक चैनल के एक संवाददाता और एक कैमरामैन को कार्यक्रम कवर करने की इजाजत होगी।

AAP ने 70 सदस्यीय दिल्ली विधानसभा में 62 सीटें जीतीं जबकि भाजपा ने 8 सीटों पर जीत दर्ज की और कांग्रेस लगातार दूसरी बार भी खाता नहीं खोल पाई। केजरीवाल रविवार को अपने मंत्रिमंडल के साथ बतौर मुख्यमंत्री शपथ लेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button