ब्रेकिंग
Rajnath Singh South Korea Visit: सियोल में गरजे राजनाथ सिंह—'भारत को विकसित देश बनने से दुनिया की को... Alwar Car Suffocation Death: अलवर में दिल दहला देने वाला हादसा; कार में बंद होने से दो मासूम सगी बहन... Muzaffarpur Crime News: मुजफ्फरपुर में दिनदहाड़े प्रोपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या; मुंह और सीने मे... NEET UG Paper Leak: पेपर लीक मामले पर बड़ी कार्रवाई; संसदीय समिति ने NTA प्रमुख और शिक्षा मंत्रालय क... Kashmir Offbeat Tourism: दिल्ली-जयपुर की 44°C गर्मी से राहत; कश्मीर के 12,000 फीट ऊंचे 'रजदान पास' प... Bihar Politics JDU Row: जेडीयू में बड़ा घमासान; आनंद मोहन का नीतीश कुमार पर हमला—'थैली पहुंचाने वाले... Mumbai-Ahmedabad Bullet Train: बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट में बड़ी कामयाबी; भरूच में रेलवे ट्रैक के ऊपर 1... Kashmir Weather Update: कश्मीर में भी टूटा गर्मी का रिकॉर्ड; मई में जून-जुलाई जैसी तपिश, श्रीनगर में... NEET Paper Leak 2026: नीट पेपर लीक मामले के आरोपी शिवराज मोटेगावकर पर बड़ा एक्शन; पुणे में RCC क्लास... Ujjain Garbage Cafe: उज्जैन में कचरे के बदले मिलेगी चाय, कॉफी और भरपेट खाना; नगर निगम खोलने जा रहा 3...
टेक्नोलॉजी

Google Pixel 8 और Pixel 8 Pro की कीमत में कटौती, 7 हजार तक हुए सस्ते

Google Pixel 9 Series को भारतीय बाजार में ग्राहकों के लिए लॉन्च कर दिया गया है. नई पिक्सल सीरीज के लॉन्च होते ही कंपनी ने पिछली दोनों सीरीज के फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स की कीमत कम कर दी है. इसका मतलब यह है कि अब आप लोगों को Pixel 8, Pixel 8a, Pixel 8 Pro और Pixel 7a खरीदने के लिए कम पैसे खर्च करने होंगे.

कंपनी ने इन चारों ही मॉडल्स की कीमत में 7 हजार रुपये की कटौती कर दी है. आइए आपको बताते हैं कि आखिर किस मॉडल की कीमत में कितने रुपये की कटौती हुई है और अब इन Pixel Smartphones को खरीदने के लिए आपको कितने पैसे खर्च करने होंगे?

Google Pixel 8 Price in India

इस पिक्सल फोन के 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 75,999 रुपये की कीमत में लॉन्च किया गया था, लेकिन अब इस फोन की कीमत में 4 हजार रुपये की कटौती की गई है. कीमत में कटौती के बाद अब इस फोन को आप 71,999 रुपये में खरीद पाएंगे.

256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 82,999 रुपये में लॉन्च किया गया था और इस वेरिएंट की कीमत 5 हजार रुपये कम की गई है. 5,000 रुपये की कटौती के बाद अब यही वेरिएंट आपको 77,999 रुपये में मिलेगा.

Google Pixel 8a Price in India

इस पिक्सल फोन के 128GB वेरिएंट को 52,999 रुपये में उतारा गया था लेकिन अब इस वेरिएंट की कीमत 3 हजार रुपये कम कर दी गई है. 3,000 रुपये की कटौती के बाद अब 128 जीबी वाला वेरिएंट आपको 49,999 रुपये में मिलेगा.

256 जीबी वाले वेरिएंट को 59,999 रुपये में लॉन्च किया गया था लेकिन अब ये वेरिएंट आप लोगों को 56,999 रुपये में मिलेगा. इसका मतलब कि इस वेरिएंट की भी कीमत 3 हजार रुपये कम हो गई है.

Google Pixel 8 Pro Price in India

इस फोन के भी 128GB/256GB वेरिएंट की कीमत कम हुई है, 128 जीबी वेरिएंट 1,06,999 रुपये के बजाय 99,999 रुपये तो वहीं 256 जीबी वेरिएंट 1,13,999 रुपये के बजाय 1,06,999 रुपये में मिलेगा. दोनों ही वेरिएंट्स की कीमत 7 हजार रुपये कम की गई है.

Google Pixel 7a Price in India

फ्लैगशिप फीचर्स के साथ आने वाले इस पिक्सल फोन को 43,999 रुपये में उतारा गया था, लेकिन अब ये वेरिएंट आपको 41,999 रुपये में आसानी से मिल जाएगा, यानी पूरे 2 हजार की बचत होगी.

Related Articles

Back to top button