ब्रेकिंग
Uttarakhand Disaster Management Model: ब्रिक्स देशों ने मानी उत्तराखंड की धाक; आपदा प्रबंधन मॉडल की ... Akshay Kumar Charity: क्या अक्षय कुमार सिर्फ पैसा कमाने के लिए करते हैं फिल्में? एक्टर ने चैरिटी के ... Manav Suthar Test Debut: टेस्ट डेब्यू पर 6 विकेट लेकर रचा इतिहास; मानव सुथार ने 18 साल का सूखा किया ... Israel-Iran Conflict: मिडिल ईस्ट में फिर छिड़ा युद्ध का खतरा; क्या नेतन्याहू की जंग की जिद बन रही है ... Gold-Silver Price Today: सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट; जानें क्या है आज का नया भाव Environmental Impact of AI: एआई की बढ़ती मांग से बढ़ रहा जल संकट; 2027 तक हालात हो सकते हैं गंभीर Kalashtami Vrat 2026: कालाष्टमी पर काल भैरव देव की विशेष पूजा; जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व Banarasi Kachori Sabji Recipe: घर पर बनाएं बनारस का प्रसिद्ध नाश्ता; कचौड़ी-सब्जी बनाने की आसान विधि MP Rajya Sabha Election 2026: तीसरी सीट पर भाजपा का दांव; महेश केवट के नामांकन के बाद बढ़ी सियासी हलच... Earthquake in Northeast: भूटान के पास 5.7 तीव्रता का जोरदार भूकंप; सिक्किम और बंगाल तक महसूस किए गए ...
उत्तरप्रदेश

बीवी से की ऐसी डिमांड, पूरी नहीं कर पाई तो कांस्टेबल पति ने लोहे की रॉड से पीट-पीटकर किया अधमरा

उत्तर प्रदेश पुलिस के एक कांस्टेबल ने अपनी ही बीवी के साथ ऐसी हैवानियत की, जिसे सुन किसी की भी रूह कांप जाए. आरोप है कि सिपाही ने अपनी बीवी को दहेज की खातिर इतना टॉर्चर दिया कि उसे अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ गया. पति के अलावा ससुरालियों ने भी विवाहिता को टॉर्चर देने में कोई कसर नहीं छोड़ी. पुलिस ने विवाहिता के भाई की तहरीर पर मामला दर्ज कर सास-ससुर को गिरफ्तार कर लिया है. लेकिन आरोपी कांस्टेबल अभी फरार है. उसकी तलाश की जा रही है.

मामला मुरादाबाद के पाकबड़ा इलाके का है. यहां रहने वाले सिपाही पति पर दहेज के लिए पत्नी को प्रताड़ित करने का आरोप लगा है. पीड़िता के भाई ने कहा- जीजा ने मेरी बहन को लोहे की रॉड से पीटा. उसे गर्म करके बहन के बदन को जला दिया. उसने मेरी बहन के नाखुल तक तोड़ दिया. वो भी सिर्फ इसलिए क्योंकि हमने उन्हें दहेज में कार नहीं दी थी. यही नहीं, मेरी बहन के प्राइवेट पार्ट पर भी अटैक किया. इससे बहन के प्राइवेट पार्ट में गंभीर चोट के निशान हैं.

पुलिस अधीक्षक नगर रणविजय सिंह ने मामले में तुरंत एक्शन लिया. महिला के सास-ससुर को गिरफ्तार कर लिया. आरोपी सिपाही अभी फरार है. उसकी तलाश के लिए पुलिस टीमों का गठन किया गया है. पीड़िता के पिता ने बताया- मेरी बेटी की शादी तीन साल पहले जिवडा थानाक्षेत्र के पाकबड़ा इलाके में हुई थी. उसके पति का नाम विकास है और वो यूपी पुलिस का कांस्टेबल है. उसकी पोस्टिंग फिलहाल उन्नाव में है. विकास शादी के बाद से ही मेरी बेटी को दहेज के लिए परेशान करने लगा था. हमें लगता था कि समय के साथ-साथ वो सुधर जाएगा. लेकिन ऐसा हुआ नहीं.

टॉर्चर देता रहा पति

पीड़िता के भाई ने कहा- साहब पिछले कुछ समय से विकास उर्फ विक्की रोज मेरी बहन को परेशान कर रहा था. कह रहा था कि अपने घर से कार लेकर आ. नहीं तो वापस चली जा. बहन के ससुराल वालों ने भी उसे खूब परेशान किया. हद तो तब हो गई, जब दो दिन पहले मेरी बहन को जीजा ने लोहे की रॉड से पीटा. रॉड को गर्म करके बहन को जलााया. प्राइवेट पार्ट पर भी हमला किया. ससुराल वालों ने भी मेरी बहन की कोई मदद नहीं की. हमें जब इस बारे में पता चला तो हमने ससुराल पहुंच कर बहन को अस्पताल पहुंचाया. उसकी हालत बहुत नाजुक है.

फरार है मुख्यारोपी

पुलिस आरोपी विकास उर्फ विक्की की तलाश में जुटी हुई है. आरोपी सास-ससुर को गिरफ्तार कर उनसे पूछताछ की जा रही है. पीड़िता का मेडिकल करवाया गया है. मामले में आगामी कार्रवाई जारी है.

Related Articles

Back to top button