ब्रेकिंग
Ketan Agrawal Murder Case: मर्डर मिस्ट्री में कैब ड्राइवर का बड़ा खुलासा; कार के अंदर हुआ था हाई-वोल्... पुंछ: LoC पर सुरक्षाबलों की मुस्तैदी, बालाकोट सेक्टर से पकड़ा गया पाकिस्तानी घुसपैठिया Mumbai Moharram Poison Case: जहरीली गोलियां बांटने वाले फैयाज प्रेमजी की करतूत; AI से ली थी जहर की ज... Iran-US Tensions: होर्मुज स्ट्रेट पर बढ़ता तनाव; समझौते के बाद भी आमने-सामने आए ईरान और अमेरिका Amarnath Yatra 2026: 3 जुलाई से शुरू होगी बाबा बर्फानी की यात्रा; जानें अमरनाथ गुफा का रहस्य और महत्... Ketan Agarwal Murder Case: मंगेतर की मर्डर मिस्ट्री में बड़ा खुलासा; कार ड्राइवर ने खोले सिया गोयल के... Ram Mandir Donation Scam: फैजाबाद बार एसोसिएशन का बड़ा फैसला; राम मंदिर चंदा चोरी के आरोपियों का केस ... Mann Ki Baat: 'हरगिला चिड़िया' बनी असम के गांवों की पहचान; PM मोदी ने की 'हरगिला सेना' की जमकर तारीफ स्वच्छ यमुना अभियान: सीएम रेखा गुप्ता का श्रमदान, कहा- "अब यमुना में नहीं गिरेगा बिना ट्रीटमेंट वाला... PM Modi Seychelles Visit: सेशेल्स की नेशनल असेंबली में बोले पीएम मोदी; 'भारत और सेशेल्स को जोड़ता है...
देश

बरसात ने बिगाड़ी अस्पतालों की सेहत, मशीनें बंद, कलेक्टर ऑफिस में भी भरा पानी

पूरे देश में इस वक्त बारिश आफत बनकर बरस रही है, जगह-जगह हो रहे जलभराव के कारण लोगों का जीना मुहाल हो रखा है. इसी बीच राजस्थान के भी कई इलाकों में बारिश का कहर देखने को मिल रहा है. यहां कई इलाकों में हुई भारी बारिश के बाद से सड़कों पर पूरी तरह से पानी भरा हुआ है. लोगों का सड़कों पर चलना दूभर हो रहा है. राजस्थान के बीकानेर में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है.

जिले में गुरुवार दोपहर से शुरू हुई बारिश का दौर शुक्रवार दोपहर तक भी जारी रहा, शुक्रवार सुबह लोग उठे तो बादल बरस रहे थे. मौसम विभाग ने बीकानेर के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए लोगों को घरों के अंदर रुकने की सलाह दी है. लगातार हो रही बारिश के कारण शहर में कई जगहों पर भारी नुकसान भी हुआ है. जानकारी के मुताबिक, कही पेड़ उखड़ गये तो कही सड़कें धंस गईं.

पीबीएम अस्पताल में भरा पानी

हालात यह है कि निचले इलाके पूरी तरह से जलमग्न होने के साथ-साथ कई सड़कों पर भी जलभराव की स्थिति बनी हुई है. जूनागढ़ से नगर निगम रोड़, जस्सूसर गेट के अंदर, रानीबाजार स्थित रेलवे अंडरब्रिज, पीआरओ ऑफिस के आगे पानी भरने से आवागमन में परेशानी हो रही है. इसी बीच पीबीएम अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में बारिश के कारण फॉल सिलिंग ढह गई. गनीमत ये रही कि इस समय वहां पर कोई था नहीं. ट्रॉमा सेन्टर में छत से पानी के रिसाव के कारण दवा वितरण केन्द्रों पर न केवल दवाईयां भीगीं बल्कि एक्स रे मशीन भी बंद हो गई. इस वजह से एक्स-रे करवाने वाले रोगियों को परेशानी उठानी पड़ रही है.

Related Articles

Back to top button