ब्रेकिंग
EVM में टोटलाइजर से क्यों नहीं हो सकती वोटों की गिनती?: सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और चुनाव आयोग से मां... किशनगंज: खकवा नदी के तेज बहाव में तैरकर जनाजा ले जाने की मजबूरी, ग्रामीणों ने डीएम और बिहार सरकार से... शिवपुरी में रहस्यमयी बीमारी का कहर: 10 दिनों में एक ही परिवार के 4 बच्चों की मौत, डेंगू-मलेरिया निगे... भारतीय मुसलमानों के अधिकारों के लिए 51 सदस्यीय राष्ट्रीय निगरानी समिति का गठन: नई दिल्ली में ऐलान अफगानिस्तान टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान: श्रेयस अय्यर बने कप्तान, युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी... 'सैयारा' फेम अनीत पड्डा की नई सीरीज 'हुंकार: द रोर' का टीजर रिलीज: जानें कहानी, स्टार कास्ट और OTT र... नेपाल में 180 km/h की रफ्तार से आई 'हिमालयी सुनामी': रसुवा-धाडिंग में भारी तबाही, सुरंगों में बचाव क... LIC के दो नए धमाकेदार प्लान: गारंटीड सेविंग्स के साथ मिलेगा प्योर लाइफ कवर, 7 सितंबर से शुरू होगी बि... UPI का नया रिकॉर्ड: अगस्त में ₹29.82 लाख करोड़ का लेनदेन, कुल 2,451 करोड़ ट्रांजेक्शन दर्ज; NPCI ने ... श्रीकृष्ण के सबसे प्रिय भोग माखन-मिश्री और पंचामृत की विधि; जानें मलाई से शुद्ध माखन बनाने का आसान न...
मध्यप्रदेश

रक्षाबंधन के एक दिन पहले भाई का निधन, बहनों ने मुखाग्नि देकर किया विदा

सागर। शहर के रविशंकर वार्ड में एक परिवार पर दुखों का पहाड़ टूटा है। यहां रक्षाबंधन पर्व के एक दिन पहले ही बहनों के इकलौते भाई की मौत हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक, 17 वर्षीय इकलौते भाई की मौत के बाद बहनों ने भाई को मुखाग्नि दी और अंतिम संस्कार की परंपराओं को निभाया।

नम आंखों से इकलौते भाई की विदाई

रक्षाबंधन पर्व से एक दिन पहले भाई के यूं साथ छोड़ने से बहनें दुखी थीं, उन्होंने स्वयं ही अपने भाई को मुखाग्नि दी। श्मशान घाट पर इस दृश्य को जिसने देखा वह भावुक हो गया। भाई-बहन के प्रेम को देखकर सभी की आंखें भर आईं।

जानकारी के मुताबिक, रविशंकर वार्ड निवासी पप्पू भल्ला के पुत्र राजू का निधन सुबह हो गया। उसका अंतिम संस्कार उसकी दो बहन माही और महक ने नरयावली नाका मुक्तिधाम में किया।

मानसिक रूप से विकसित नहीं था भाई

रक्षाबंधन के एक दिन पूर्व भाई के निधन से बहनें दुखी थी। भाई राजू के मानसिक रूप से विकसित नहीं था तो बहनें ही उसका ध्यान रखतीं थीं। उसके निधन पर वे श्मशान घाट तक अंतिम यात्रा में गई। साथ ही वहां सभी रीति रिवाज निभाते हुए अंतिम विदाई दी। भाई-बहन के इस दृश्य को देखकर सभी आंखें विकल थीं।

Related Articles

Back to top button