ब्रेकिंग
आदरणीय प्रधानमंत्री महोदय,शिक्षा मंत्री महोदय और तमाम राज्यों के सीएम साहब के नाम खुला पत्र सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: कर्नाटक में UAPA मामलों की रोजाना सुनवाई के लिए बनेगा अलग स्पेशल कोर्ट जस्टिस यशवंत वर्मा मामले में बड़ी कार्रवाई, राज्यसभा में पेश की गई 3 सदस्यीय जांच समिति की रिपोर्ट देहरादून-मसूरी मार्ग पर सड़क चौड़ीकरण के दौरान भीषण भूस्खलन, सड़क पर गिरा भारी मलबा जालंधर के अवतार नगर में सनसनीखेज डबल मर्डर, कलयुगी युवक ने अपनी पत्नी और पिता की हत्या कर मचाया हड़क... 'जंतर-मंतर सीजन-2' का जल्द होगा आगाज: CJP फाउंडर अभिजीत दिपके का बड़ा ऐलान, हॉल न मिलने पर भाजपा पर ... नोएडा में 'स्पेशल 26' स्टाइल में 29 लाख की भीषण लूट, फर्जी GST अधिकारी और पुलिसकर्मी बनकर 5 शातिर गि... बिहार में शराबबंदी लागू होने के एक दशक बाद फिर छिड़ी बहस, NCAER रिपोर्ट के बाद जीतन राम मांझी का बड़... जालोर में गोमाता के प्रति अनूठी आस्था, 'राधा' गाय पहनती है 10 किलो चांदी के गहने, बन रहा 1 करोड़ का ... ग्रेटर नोएडा में भारी बारिश से नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट में जलभराव, अखिलेश यादव ने सरकार पर कसा तंज
देश

प्रियंका का मोदी सरकार पर निशाना, कहा- बैंक से लोग नहीं निकाल पा रहे पैसा

नई दिल्लीः कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने पंजाब एवं महाराष्ट्र सहकारी बैंक पर भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की ओर से कई पाबंदियां लगाए जाने के बाद खाताधारकों को हो रही दिक्कतों से जुड़ी खबरों का हवाला देते हुए बुधवार को दावा किया कि नरेंद्र मोदी सरकार की गलत नीतियों की गाज आम लोगों पर गिर रही है।

Priyanka Gandhi Vadra

@priyankagandhi

ये सिसकियाँ पंजाब & महाराष्ट्र सहकारी बैंक की खाताधारक एक महिला की हैं।आम लोग परेशान हैं क्योंकि वो RBI के एक औचक आदेश के चलते अपना पैसा बैंक से निकाल नहीं पा रहे।

गलती सरकार की आर्थिक नीतियों की है। गलती शीर्ष अधिकारियों की है। लेकिन गाज निर्दोष और मेहनती लोगों पर गिर रही है।

5,354 people are talking about this
प्रियंका ने एक महिला खाताधारक का वीडियो का शेयर करते हुए ट्वीट किया, ‘‘ये सिसकियाँ पंजाब एवं महाराष्ट्र सहकारी बैंक की खाताधारक एक महिला की हैं। आम लोग परेशान हैं क्योंकि वो आरबीआई के एक औचक आदेश के चलते अपना पैसा बैंक से निकाल नहीं पा रहे।” उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘गलती सरकार की आर्थिक नीतियों की है। गलती शीर्ष अधिकारियों की है। लेकिन गाज निर्दोष और मेहनती लोगों पर गिर रही है।”

खबरों के मुताबिक बैंक नियमों के उल्लंघन के मामले में आरबीआई ने पंजाब एवं महाराष्ट्र सहकारी बैंक पर कई तरह की पाबंदियां लगा दी है जिसके तहत कोई भी खाताधारक छह महीने में सिर्फ एक हजार रुपये निकाल सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button