ब्रेकिंग
Strait of Hormuz Updates: क्या है होर्मुज का नया सर्विस प्रोटोकॉल? जहां से होती है दुनिया की 20% तेल... Indore Honeytrap Case: इंदौर हनीट्रैप मामले में बड़ा एक्शन; श्वेता विजय जैन समेत 7 आरोपी भेजे गए जेल PoK Terror Network: 'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद PoK में फिर सक्रिय हुआ लश्कर; हाफिज सईद के बेटे ने पूर्व ... Supreme Court Judgement: सैनिटरी पैड और शौचालय की कमी से पढ़ाई न छोड़ें लड़कियां; सुप्रीम कोर्ट की क... Delhi Metro Monday: दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने फिर किया मेट्रो और बस से सफर; सचिवालय पहुंचकर की ख... महंगाई पर सियासत: राहुल गांधी का पीएम मोदी पर तीखा तंज— 'इन्फ्लेशन मैन' किस्तों में काट रहे जनता की ... Delhi Gymkhana Club: दिल्ली का ऐतिहासिक जिमखाना क्लब होगा बंद! केंद्र सरकार ने 5 जून तक परिसर खाली क... Kanpur ITBP Jawan Case: कानपुर में ITBP जवान की मां का हाथ काटने का मामला; दूसरी जांच में दोनों अस्प... Jaisalmer Dumping Yard: जैसलमेर के बड़ाबाग डंपिंग यार्ड में खुले में मिले मृत गोवंश; लोगों में भारी ... भारतीय अर्थव्यवस्था: सिडबी के स्थापना दिवस पर बोलीं वित्त मंत्री— भारत में डर का माहौल बनाने की कोई ...
देश

अफवाहों से सावधान! लुंगी-चप्पल पहनकर चलाएं गाड़ी, कोई नहीं काटेगा चालान

नई दिल्लीः नए मोटर व्हीकल कानून लागू होने के बाद जहां नियम तोड़ने वालों के चालान कट कर रहे हैं, वहीं इसी बीच अफवाहों का दौर भी जारी है। अफवाहे फैलाई जा रही हैं कि आधी बांह की शर्ट और लुंगी-बनियान पहनकर गाड़ी चलाने पर चलाना काटे जा रहे हैं। इन अफवाहों पर केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के कार्यालय की तरफ से बयान आया है और अफवाहों को लेकर सतर्क किया है। केंद्रीय मंत्री गडकरी के ऑफिस के ट्विटर हैंडल से किए गए ट्वीट में लिखा गया कि अफवाहों से सावधान…!

कार्यालय की तरफ से एक ग्राफिक शेयर किया गया है जिस पर बताया गया कि आधी बांह की शर्ट पहनकर गाड़ी चलाने, लुंगी बनियान में गाड़ी चलाने पर चालान काटने का प्रावधान नहीं है। साथ ही गाड़ी का शीशा गंदा होने और चप्पल पहनकर गाड़ी चलाने पर भी चलान का कोई कानून नहीं है। बता दें कि इससे पहले मंगलवार को गडकरी ने एक ट्वीट किया था और खेद जताया था कि हमारे मीडिया के कुछ मित्रों ने सड़क सुरक्षा कानून जैसे गंभीर विषय का मजाक बनाया है, मेरा सबसे आह्वान है कि लोगों की जिंदगी से जुड़े इस गम्भीर मसले पर इस प्रकार गलत जानकारी फैलाकर लोगों में भ्रम ना पैदा करें।

PunjabKesari

1 सितंबर से लागू हुए नए मोटर व्हीकल एक्ट के तहत पहले की तुलना में नए मोटर व्हीकल एक्ट में चालान की राशि 10 गुना तक बढ़ाई गई है, जिसके चलते काफी विवाद भी हो रहा है। इस पर भी गडकरी ने कहा था कि नए कानून का मकसद वाहन चालकों को यातायात नियमों का उल्लंघन करने से रोकना है न कि धन अर्जित करना।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button