ब्रेकिंग
Punjab Gold Silver Price Today: पंजाब में उछले सोना-चांदी के दाम; जालंधर में 24 कैरेट सोना ₹1.58 लाख... Ferozepur Central Jail: केंद्रीय जेल फिरोजपुर में फिर चला तलाशी अभियान; 10 और मोबाइल फोन बरामद, कैदि... Etah Fake University Scam: एटा में चायवाले के नाम पर चल रही थी फर्जी यूनिवर्सिटी; भेद खुला तो प्रिंस... Bihar Flood Relief: सीएम सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दान दी एक महीने की सैलरी; नितिन नब... Durg News Today: फेसबुक पोस्ट पर बवाल; भिलाई-3 थाने पहुंचे कांग्रेसी, भाजयुमो नेता पर FIR और गिरफ्ता... Agra Mahakumbh Ambikapur: सीएम विष्णु देव साय ने किया 'अग्र महाकुंभ 2026' का शुभारंभ; अग्रवाल समाज क... Balodabazar News: अनियंत्रित होकर पलटी पिकअप, ई-रिक्शा के उड़े परखच्चे; हादसे में 2 की हालत गंभीर Jharkhand News: 'देर है अंधेर नहीं'; रंजय सिंह मर्डर केस के फैसले पर बोलीं पूर्णिमा नीरज सिंह, दोनों... Sardar Patel Jayanti: राष्ट्रीय एकता दिवस परेड में शामिल होगी 'झारखंड जगुआर'; देश देखेगा STF का अनुश... Rozgar Mela Ranchi: 20वें रोजगार मेले में बोले पीएम मोदी— '2047 के विकसित भारत का आधार हैं हमारे युव...
मध्यप्रदेश

नवविवाहिता की फांसी के फंदे पर झूलती मिली लाश, पुलिस जुटी कार्रवाई में

मुलताई। मासोद चौकी अंतर्गत ग्राम बिसनुर में नवविवाहिता ने अज्ञात कारणों से फांसी लगा ली जिससे उसकी मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार विद्युत वितरण कंपनी के गेहूबारसा में कार्यरत बिजली कर्मचारी नरेश माटेकर उम्र 35 वर्ष का विगत नौ जुलाई को विवाह हुआ था। नवदंपत्ति बिसनुर ग्राम में मिट्ठू राव मगरदे के मकान में किराए से रह रहे थे ।

पत्नी पिंकी उर्फ कीर्ति माटेकर उम्र 25 वर्ष ने किराए में रह रहे मकान में अपने ही ओढ़नी से फंदा बनाकर फांसी लगा ली जिससे उसकी मौत हो गई। ग्राम छिंदवानी थाना लोधीखेड़ा जिला पांढुर्ना के निवासी नरेश माटेकर ने बताया कि वह शुक्रवार सुबह आठ बजे 24 घंटे की ड्यूटी पर गेहूंबारसा चला गया।

शनिवार सुबह नौ बजे जब कमरे पर वापस आया तो दरवाजा अंदर से बंद था

बहुत आवाज देने पर भी दरवाजा नहीं खुला तो आस पड़ोसी को बुलाया गया बुलाने पर दरवाजा नहीं खुला तो दरवाजा तोड़कर अंदर घुसे तो पिंकी फंदे पर लटकी मिली ।जिसकी सूचना मासोद चौकी प्रभारी बसंत आहके को मृतिका के पति नरेश ने दी।

चौकी प्रभारी बसंत आहके एवं आरक्षक मेहमान कवरेती के साथ घटनास्थल पर पहुंचे जहां पर शव का पंचनामा कर फंदे से उतार कर शव को पीएम के लिए भेजकर मर्ग कायम कर जांच में लिया गया है ।मृतिका के पिता कैलाश ओशिक निवासी तुमडीडोल थाना मुलताई की सूचना पर मर्ग कायम कर जांच में लिया है।

चौकी प्रभारी बसंत आहके ने बताया कि यह प्रथम दृष्टिया आत्महत्या का मामला है पर मृतिका के पिता का कहना है कि बेटी को उसका पति प्रताडित करता था। इसलिए फिलहाल मर्ग कायम कर पूरे मामले की जांच की जा रही है।

Related Articles

Back to top button