ब्रेकिंग
बरेली: पत्नी और प्रेमी ने पति को पीटा, खौलता तेल डालकर पैर झुलसाया जयपुर में दर्दनाक हादसा: कार में सोए रेजिडेंट डॉक्टर की दम घुटने से मौत पैरामेडिकल परीक्षा में नकल का बड़ा खुलासा; कॉलेज संचालक समेत 4 गिरफ्तार, परीक्षा केंद्र निरस्त कानपुर-इंदौर जू के बीच होगा अनोखा एनिमल एक्सचेंज: हिप्पो सतीश इंदौर का मेहमान बनेगा, शेरनी वीरा आएगी... बिजनौर हत्याकांड: बहू से प्रेम प्रसंग के शक में ससुर ने की युवक की चाकू गोदकर हत्या जम्मू-कश्मीर: कठुआ में बड़ा आतंकी मददगार गिरफ्तार, 20 साल से ISI के इशारे पर कर रहा था काम अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी विवाद: कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय नजरबंद, दर्शन करने जा रहे नेताओं को रो... अहमदाबाद: टीचर के जोरदार थप्पड़ से 10वीं के छात्र का कान का पर्दा फटा, स्कूल में हंगामा केतन अग्रवाल हत्याकांड: मुख्य आरोपी सिया गोयल के भाई को 10 करोड़ का मानहानि नोटिस Ram Mandir Donation Scam: चंपत राय ने पुलिस पूछताछ में क्या कहा? चढ़ावा चोरी मामले में दी सफाई
खेल

T20 विश्व कप: पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय महिला टीम का अभ्यास मैच हुआ रद्द

ब्रिसबेन: भारत का चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ आईसीसी महिला टी20 विश्व कप का पहला अभ्यास मैच रविवार को यहां बारिश के कारण एक भी गेंद फेंके बिना रद्द हो गया। भारी बारिश के कारण एलेन बोर्डर फील्ड पर होने वाला यह मुकाबला टाॅस के बिना ही रद्द हो गया। भारत अपने दूसरे और अंतिम अभ्यास मैच में यहां 18 फरवरी को वेस्टइंडीज से भिड़ेगा।

महिला टी20 विश्व कप 21 फरवरी से शुरू होगा जिसका पहला मैच भारत और गत चैंपियन तथा चार बार के विजेता आस्ट्रेलिया के बीच सिडनी में खेला जाएगा। अन्य अभ्यास मैचों में इंग्लैंड ने एडीलेड में न्यूजीलैंड को छह विकेट से हराया। आस्ट्रेलिया की अंतिम चरण की तैयारियों को भी झटका लगा जब शनिवार को यहां वेस्टइंडीज के खिलाफ उसका अभ्यास मैच भी मैदान गीला होने के कारण रद्द हो गया था। बांग्लादेश का विश्व कप में पदार्पण कर रहे थाईलैंड के खिलाफ मुकाबला भी रद्द हो गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button