ब्रेकिंग
पलामू में रेलवे वैगन फैक्ट्री लगाने की मांग! सांसद विष्णु दयाल राम ने लोकसभा में उठाई आवाज; रुक सकेग... झारखंड में खुलेंगे 'प्रीमियम मिलेट्स कैफेटेरिया'! रांची, जमशेदपुर और देवघर से शुरुआत; सरकार देगी 1 क... झारखंड में SIR प्रपत्र भरने की आज आखिरी तारीख! 5 अगस्त को जारी होगी ड्राफ्ट वोटर लिस्ट; बाहरी मजदूरो... पलामू: पांकी को मिला नया और हाईटेक थाना भवन! विधायक, DIG और SP ने किया उद्घाटन; बेहतर होगी पुलिसिंग रांची सदर अस्पताल में चमत्कार! बिहार की महिला का सर्वाइकल स्पाइनल कॉर्ड ट्यूमर का सफल ऑपरेशन, मिली न... शालीमार-भुज-शालीमार सुपरफास्ट एक्सप्रेस के स्टॉपेज में बड़ा बदलाव: अब गांधीधाम नहीं, गोपालपुर स्टेशन... कांकेर: रात में चहेतों को खाद बांटने का आरोप; सड़कों पर उतरे किसान, तहसीलदार के आश्वासन के बाद खुला ... सूरजपुर में वन विभाग का बड़ा एक्शन! खरीदार बनकर पकड़े 3 तस्कर, बाघ की खाल और पैंगोलिन के शल्क जब्त दुर्ग में ट्रैफिक पुलिस का विशेष चेकिंग अभियान, सड़क हादसों को रोकने के लिए नाबालिग वाहन चालकों पर क... जगदलपुर में खाद्य विभाग का बड़ा एक्शन! अवैध पीडीएस चावल से भरा वाहन जब्त, दूसरे राज्यों में तस्करी क...
महाराष्ट्र

‘एक कन्या कंवारी…’ वर्दी में महिला दारोगा संग ठुमका लगा रहे थे SI साहब, भरना पड़ा हरजाना

किसी भी देश के लिए उसके वर्दी पहनने वाले अफसर बहुत अहमियत रखते हैं. ये वर्दी चाहें उसकी सेना की हो या फिर पुलिस की उसकी मर्यादा पर आंच नहीं आनी चाहिए. इसलिए हमारे देश में भी जब कोई आर्मी या फिर पुलिस की वर्दी पहनता है तो उसकी गरिमा का ख्याल रखने की पूरी जिम्मेदारी उसी व्यक्ति की होती है और ऐसा ना करने पर अक्सर कई लोगों को इसका भुगतान अपनी वर्दी गंवाकर भरवना पड़ता है.

बीते 15 अगस्त को पूरे देश ने धूमधाम से आजादी का जश्न मनाया. इसके साथ ही देश के कई हिस्सों में कई तरह के कार्यक्रम भी आयोजित किए गए. महाराष्ट्र के नागपुर में भी एक पुलिस स्टेशन के पुलिसकर्मियों ने देश की आजादी का जश्न मनाया. झंडा रोहण के बाद मिठाइयां बटीं और फिर शुरू हुआ नाच-गाने का सिलसिला, लेकिन बस यहीं उन्होंने एक गलती कर दी.

डांस का वीडियो वायरल

तहसील थाने में पुलिस कर्मियों ने वर्दी में ही ठुमके लगाने शुरू कर दिए. वह फिल्म डॉन के मशहूर गाने ‘खइके पान बनारस वाला’ पर थाने के कम्पाउंड में ही वर्दी में नाचने लगे. उनके साथ कई महिला पुलिसकर्मी भी नाचती दिखाई दीं. फोन से वीडियो बनाया गया जिसे बाद में सोशल मीडिया पर डाल दिया गया. इसके बाद डांस का वीडियो वायरल होने लगा. वीडियो के वायरल होने के बाद सभी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की गई है.

तीन महीने के लिए निलंबित

वायरल वीडियो को आला अधिकारियों ने गंभीरता से लिया. परिमंडल-3 के प्रभारी डीसीपी राहुल मदने ने मंगलवार को वर्दी में नाच रहे चारों पुलिस कर्मियों को निलंबित करने के आदेश जारी कर दिए. आदेश में कहा गया कि पुलिसबल अनुशासन प्रिय दल है. शासकीय गणवेश धारण करने के बाद जनसामान्य में पुलिस की छवि आदर रखने वाली होनी चाहिए. इस बारे में पहले भी आला अधिकारी सूचना दे चुके हैं, इसके बावजूद फिल्मी गाने गाकर डांस करने से पुलिस की छवि खराब हुई है, इसीलिए अधिकारों का उपयोग कर चारों को तीन महीनों के लिए निलंबित किया गया है.

Related Articles

Back to top button