ब्रेकिंग
EVM में टोटलाइजर से क्यों नहीं हो सकती वोटों की गिनती?: सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और चुनाव आयोग से मां... किशनगंज: खकवा नदी के तेज बहाव में तैरकर जनाजा ले जाने की मजबूरी, ग्रामीणों ने डीएम और बिहार सरकार से... शिवपुरी में रहस्यमयी बीमारी का कहर: 10 दिनों में एक ही परिवार के 4 बच्चों की मौत, डेंगू-मलेरिया निगे... भारतीय मुसलमानों के अधिकारों के लिए 51 सदस्यीय राष्ट्रीय निगरानी समिति का गठन: नई दिल्ली में ऐलान अफगानिस्तान टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान: श्रेयस अय्यर बने कप्तान, युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी... 'सैयारा' फेम अनीत पड्डा की नई सीरीज 'हुंकार: द रोर' का टीजर रिलीज: जानें कहानी, स्टार कास्ट और OTT र... नेपाल में 180 km/h की रफ्तार से आई 'हिमालयी सुनामी': रसुवा-धाडिंग में भारी तबाही, सुरंगों में बचाव क... LIC के दो नए धमाकेदार प्लान: गारंटीड सेविंग्स के साथ मिलेगा प्योर लाइफ कवर, 7 सितंबर से शुरू होगी बि... UPI का नया रिकॉर्ड: अगस्त में ₹29.82 लाख करोड़ का लेनदेन, कुल 2,451 करोड़ ट्रांजेक्शन दर्ज; NPCI ने ... श्रीकृष्ण के सबसे प्रिय भोग माखन-मिश्री और पंचामृत की विधि; जानें मलाई से शुद्ध माखन बनाने का आसान न...
देश

असम में गैंगरेप के आरोपी का शव दफनाने के लिए नहीं मिली जगह, TMC-BJP आमने सामने

असम के नागांव जिले में धींग सामूहिक बलात्कार की घटना के मुख्य आरोपी की तालाब में कूदकर मौत हो गई. गैंगरेप में 3 में से एक आरोपी तफजुल इस्लाम का शव एक तालाब से बरामद किया गया. ये घटना तब हुई जब वह पुलिस की गिरफ्त से भागने की कोशिश कर रहा था. इस मामले पर एसपी नागांव स्वप्ननील डेका ने कहा कि पुलिस की एक टीम उसे जांच के लिए कल रात घटनास्थल पर ले गई थी, वो भागने की कोशिश कर रहा था और घटनास्थल के पास स्थित एक तालाब में कूद गया.

उन्होंने कहा कि हमारे पुलिसकर्मी तलाशी अभियान में लगे हुए थे और SDRF टीम की मदद से हमने आज सुबह तालाब से उसका शव बरामद किया है. इस मामले पर अब राजनीति शुरू हो गई है, टीएमसी नेता कुणाल घोष ने इस पर संदेह जताया तो वहीं असम के मंत्री ने टीवी 9 भारतवर्ष से बातचीत करते हुए उन पर पलटवार किया है.

कुणाल घोष ने क्या कहा है?

TMC नेता कुणाल घोष ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (ट्विटर) पर कहा कि असम में सामूहिक बलात्कार अपराधियों को राजनीतिक समर्थन देने का आरोप है, इस मामले पर एक गिरफ्तारी हुई है, तभी वह तालाब में गिर गया और पुलिस द्वारा जांच के लिए मौके पर ले जाते समय उसकी मौत हो गई. कथित तौर पर बाकी नामों और शीर्ष प्रमुखों की पहचान छुपाने के लिए ये ऑपरेशन किया गया. क्या ये न्याय है?

TMC नेता पर पलटवार करते हुए असम सरकार में मंत्री पीजूष हजारिका ने कहा कि असम में न्याय मिलता है. बंगाल में इतनी बड़ी घटना हो गई, अब तक कुछ नहीं हुआ. सबूत मिटाने का काम किया गया, लेकिन हमने तुरंत एक्शन लिया, आरोपी को पकड़ा, वो भागते हुए मर गया, इसमें पुलिस की क्या गलती है. बाकि आरोपी भी जल्द पकड़े जाएंगे. कल नगांव में इलाज करा रहे ढींग रेप की पीड़िता के स्वास्थ्य की स्थिति के बारे में मंत्री ने जानकारी ली थी, डॉक्टर ने बताया कि पीड़िता की हालत में सुधार हो रहा है. सभी से वादा किया कि हमारी सरकार ऐसे जघन्य अपराध करने वाले अपराधियों को नहीं बख्शेगी.

गांव की महिलाएं बोलीं, प्रदर्शन जारी रहेगा

तालाब से आरोपी का शव मिलने के बाद गांव की महिलाएं ने कहा, हमारा प्रदर्शन जारी रहेगा, अभी 2 आरोपी आराम से बाहर घूम रहे हैं, उन्हें भी पकड़ा जाए और ऐसी सजा मिले कि दुनिया याद रखे. महिलाओं ने कहा उन दोनों को पकड़कर हमारे हवाले किया जाए, हम उन्हें सजा देंगे, ऐसी सजा कि दुनिया याद रखे और वहशी दरिंदे कुछ गलत करने से पहले सोचे.

गांव वालों ने परिवार का किया बॉयकॉट

आरोपी की मौत के बाद उसका पोस्टमार्टम किया गया, इसके बाद शव अंतिम संस्कार के लिए परिवार वालों को सौंपा गया. इस दौरान गांव वालों ने उसके परिवार के बॉयकॉट का ऐलान किया. उन्होंने कहा कि हम उसके अंतिम संस्कार में शामिल नहीं होंगे. वहीं ये भी कहा कि यहां उसे दफनाने के लिए कब्र की जगह नहीं देंगे.

Related Articles

Back to top button