ब्रेकिंग
Pushkar Singh Dhami Approvals: ऋषिकेश एसटीपी सोलर प्लांट से धारचूला रिवरफ्रंट तक, सीएम धामी ने मंजूर... IRCTC Special Tour: राजस्थान से दक्षिण भारत के 5 बड़े धामों के दर्शन! आईआरसीटीसी ने शुरू की स्पेशल भ... Rajasthan News Update: बड़ौदामेव में सेकुन हत्याकांड के बाद बवाल; अस्पताल के बाहर धरना, एक आरोपी हिर... Jaipur Crime & Road Safety: जयपुर में बेलगाम हुई रफ्तार! थार ने बुजुर्ग को कुचला, डिलीवरी बॉय को 15 ... Overloaded Auto with Students in Maharashtra: बच्चों की जान से खिलवाड़, क्षमता से ज्यादा छात्र बैठान... Satish Salian vs Aditya Thackeray News: मैं दिशा सालियान को जानता तक नहीं, कानूनी नोटिस पर आदित्य ठा... Dinesh Thakkar Juhu Property Deal: एंजल वन के फाउंडर दिनेश ठक्कर ने मुंबई में खरीदा 711 करोड़ का लग्... Ghaziabad Shalimar Garden Crime News: घर में घुसकर 12वीं की छात्रा से दुष्कर्म, आरोपी पड़ोसी को परिज... Kanpur Central to Anand Vihar Train News: रेलवे का बड़ा तोहफा, फफूंद और अलीगढ़ समेत इन 8 स्टेशनों पर... MLA Umesh Sharma Clarification on Amroha Farmhouse: दरोगा के धोखे के कारण फार्म हाउस में रुकी थी पीड...
विदेश

शेयर बाजार की धीमी चाल, गिरावट के साथ खुले सेंसेक्स-निफ्टी

कोरोना वायरस को लेकर बढ़ती चिंताओं के बीच बैंकिंग और वित्त कंपनियों के शेयरों में गिरावट के साथ शुरुआती कारोबार में सोमवार को सेंसेक्स 65 अंक गिरकर खुला। बीएसई का 30 कंपनी के शेयरों का सूचकांक सेंसेक्स 65 अंक यानी 0.16 प्रतिशत गिरकर 41,192.74 अंक पर खुला। हालांकि सुबह पौने ग्यारह बजे इसमें मामूली सुधार देखा गया। यह 22.44 अंक यानी 0.05 प्रतिशत सुधरकर 41,280.18 अंक पर चल रहा है।

इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 28 अंक यानी 0.23 प्रतिशत टूटकर 12,085.45 अंक पर खुला। सुबह पौने ग्यारह बजे इसमें 8.35 अंक यानी 0.06 प्रतिशत की गिरावट के साथ 12,105.10 कारोबार हो रहा है। पिछले सत्र के कारोबार में सेंसेक्स 41,257.74 अंक और निफ्टी 12,113.50 अंक पर बंद हुआ था।

ब्रोकरों के अनुसार वैश्विक स्तर पर कोरोना वायरस को लेकर फैली चिंता के बीच निवेशकों का रुख सावधानी भरा हुआ है। इस बीच ब्रेंट कच्चा तेल वायदा भाव 0.19 प्रतिशत टूटकर 57.21 डॉलर प्रति बैरल पर रहा। आरंभिक आंकड़ों के अनुसार विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने शुक्रवार को 704.92 करोड़ रुपये की निकासी की। वहीं घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 219.54 करोड़ रुपये की लिवरली की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button