ब्रेकिंग
Durg Crime News Mohan Nagar: दुर्ग में पैसों के लेनदेन में चाकूबाजी! युवक पर ताबड़तोड़ चाकू से हमला,... Balodabazar Gharial in Khorsi Nala: बलौदाबाजार के खोरसी नाला में दिखा घड़ियाल! ग्रामीणों में दहशत, व... PM Modi Mann Ki Baat Bhilai News: भिलाई में पीएम मोदी की 'मन की बात' का सामूहिक श्रवण; संगठन महामंत्... धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा नैतिकता नहीं, बढ़ते जनआक्रोश के दबाव में लिया गया फैसला: दीपक बैज Kanker Malaria Outbreak News: कांकेर में मलेरिया का खौफनाक आउटब्रेक! दो 9 वर्षीय छात्रों की दर्दनाक ... Gen-Z आंदोलन के बाद राजनीति में युवाओं को साधने की होड़, तेलंगाना सीएम रेवंत रेड्डी और जयंत चौधरी ने... सीएम भगवंत मान का स्पष्ट संदेश, बोले—'पंजाब में केवल मेहनत और मेरिट के आधार पर मिलेगी सरकारी नौकरी' जंतर-मंतर लाठीचार्ज मामले में सुप्रीम कोर्ट में नई याचिका दायर, दोषी पुलिसकर्मियों पर FIR की मांग Govinda Karisma Kapoor Movies Breakup: क्यों टूटी गोविंदा और करिश्मा कपूर की सुपरहिट जोड़ी? शगुफ्ता ... भारत बनाम जिम्बाब्वे T20I: अभिषेक शर्मा ने गेंद से मचाया तहलका, 14 साल बाद दोहराया सहवाग का ऐतिहासिक...
मध्यप्रदेश

खंडवा में किसान को खेत पर लगा करंट हुई मौत, ग्रामीणों ने शव रखकर किया प्रदर्शन..

खंडवा। मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में खालवा क्षेत्र में आने वाले गांव जामनी में विद्युत वितरण कंपनी की लापरवाही के चलते किसान की मौत का मामला सामने आया है। आपको बता दें कि किसान को करंट लग गया और उसकी मौत हो गई है, इस हादसे को लेकर ग्रामीणों ने विद्युत वितरण कंपनी को जिम्मेदार बताया है।

ग्रामीणों ने किसान के शव को ग्राम जामनी विद्युत ग्रिड के सामने रख दिया और प्रदर्शन कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। मृतक किसान के बेटे अंकित का कहना है कि खेत में तीन दिन से बिजली का तार टूटा हुआ पड़ा था और इस संबंध में लाइनमैन और ग्रिड को सूचना दी गई थी।

लेकिन लापरवाह कर्मचारियों ने शिकायत पर ध्यान नहीं दिया मंगलवार को पिता शांतिलाल अचानक खेत पर पहुंच गए पिता विद्युत तार की चपेट में आ गए। तत्काल उनको डॉक्टर के पास ले जाया गया यहां पर उन्हें मृत घोषित कर दिया गया, परिजन और ग्रामीणों ने विद्युत वितरण कंपनी की लापरवाही से घटना बताते हुए आक्रोश व्यक्त किया है।

Related Articles

Back to top button