ब्रेकिंग
Jabalpur-Bhopal NH-45 Toll News: जबलपुर-भोपाल हाईवे पर शाहपुरा टोल टैक्स वसूली पर रोक; नितिन गडकरी न... Nitin Gadkari Bhopal Visit: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का सख्त रुख; RTO में भ्रष्टाचार पर बोले— 'गा... Mandla CMO Bribe Trap: मंडला में लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई; 2 लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़... Rajasthan Mayor Election Results: राजस्थान के नगर निगमों में बीजेपी का ऐतिहासिक परचम; जयपुर, जोधपुर ... UP Assembly Election Prep: टिकट के लिए अब दिल्ली-लखनऊ में लॉबिंग नहीं चलेगी, जिलों से तैयार होगी उम्... UP International Trade Show Greater Noida: 85 देशों के खरीदार होंगे शामिल, जानिए यूपी इंटरनेशनल ट्रे... SIR Process Controversy India: चुनाव आयोग पर उठे सवालों के बाद सड़कों पर उतरी कांग्रेस, CEC ज्ञानेश ... Babulal Marandi on SIR Process: एसआईआर देश हित में; नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी का विपक्ष पर तंज, ... Pakur Police Action: पाकुड़ के नयाग्राम में 13 साल के दीनानाथ की निर्मम हत्या; एसडीपीओ कुमार गौरव ने... Jharkhand Voter List SIR Dispute: झारखंड में SIR प्रक्रिया को लेकर घमासान; सीजेपी चलाएगी देशव्यापी आ...
मध्यप्रदेश

ग्वालियर में मॉर्निंग वॉक पर निकली बुजुर्ग महिला के साथ लूट, पैदल आया बदमाश खींच ले गया चेन

ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में मॉर्निंग वॉक पर गई एक महिला के साथ लूट का मामला सामने आया है, झपट्टा मारकर बदमाश चेन लूटकर भाग गया। घटना ग्वालियर के पड़ाव थाना क्षेत्र में आने वाले फूलबाग है ,घटना शुक्रवार की है घटना के बाद महिला ने शोर मचाया लेकिन तब तक बदमाश भाग चुका था। मामले का पता चलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी और बदमाश की घेराबंदी भी की गई लेकिन बदमाश अभी तक हाथ नहीं लगा है।

 आपको बता दें कि महिला का नाम इंद्रमणि शर्मा है और रोजाना की तरह महिला मॉर्निंग वॉक के लिए घर से निकली थी। मॉर्निंग वॉक के बाद महिला वापस जब घर आ रही थी तब फूलबाग क्षेत्र में महिला के पास एक युवक आया और गले पर झपट्टा मारकर चेन लूट कर ले गया, अचानक हुई घटना से महिला भी घबरा गई थी ,महिला ने तत्काल शोर मचाया लेकिन उससे पहले ही बदमाश डीडी मॉल की तरफ भाग गया था।

पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू कर दी है, पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज भी चेक कर रही है। वहीं सीएसपी अशोक सिंह का कहना है कि बुजुर्ग महिला से झपट्टा मारकर बदमाश ने चेन लूट ली है, मामले की जांच की जा रही है जल्द बदमाश को पकड़ लिया जाएगा।

Related Articles

Back to top button