ब्रेकिंग
AIMPLB Press Conference: मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का देशव्यापी अभियान; UCC और बुलडोजर कार्रवाई के खिल... Andhra Pradesh News: 'शिरडी साईं बाबा हिंदू परंपराओं का हिस्सा नहीं', मंत्री आनम रामनारायण रेड्डी के... Delhi News: दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता ने सैदुलाजाब और हौज रानी के पीड़ित परिवारों को दिए 10-10 लाख रुपय... Seemanchal Flood News: कोसी और महानंदा का बढ़ा जलस्तर; किशनगंज में पुल धंसने से संपर्क टूटा, लाखों की... Jaunpur News: रिटायर्ड पुलिसकर्मी के घर लाखों की चोरी, मामला उठाने के बाद हरकत में आई कोतवाली पुलिस Maharashtra MLC Election Results: नासिक में भाजपा के बागी गोकुल गीते की बड़ी जीत; शिंदे गुट के उम्मीद... Bishrakh Viral Video: नोएडा में युवती का सड़क पर हंगामा; हाथ में सिगरेट और पास में शराब, सोशल मीडिया... Baghpat Crime News: पत्नी और प्रेमी ने रची खौफनाक साजिश; युवक को नशीला पदार्थ खिलाकर जिंदा जलाया MP High Court News: राम राजा मंदिर दान हेराफेरी मामला; मुन्नालाल तिवारी को बड़ी राहत, अब मामले में न... Lucknow Fire News: लखनऊ के कोचिंग सेंटर में लगी भीषण आग; जान बचाने के लिए छतों से कूदे छात्र, मची अफ...
उत्तरप्रदेश

बिलखती रही मां… बेटे को पीटते रहे ‘धरती के भगवान’, जूनियर डॉक्टरों का ये कैसा सलूक

एक तरफ जहां बंगाल में महिला जूनियर डॉक्टर के साथ रेप के मामले को लेकर देश भर के जूनियर डॉक्टरों ने कई दिनों तक हड़ताल की और विरोध प्रदर्शन करके मानवता और इंसानियत की दुहाई देकर न्याय की बात करते हुए सड़कों पर दिखाई दिए तो वहीं दूसरी तरफ प्रयागराज के एक अस्पताल में जूनियर डॉक्टरों का हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है. यहां जूनियर डॉक्टर्स ने हॉस्पिटल में एक महिला मरीज के पति के साथ जमकर मारपीट की.

प्रयागराज के स्वरूपरानी हॉस्पिटल में एक महिला अपने इलाज के लिए आई थी, लेकिन जूनियर डॉक्टरों ने उस महिला का इलाज करने के बजाए उसके पति को जमकर पीटा और उसके कपड़े फाड़ दिए. महिला के पति का कसूर सिर्फ इतना था कि वो अपनी पत्नी की मेडिकल रिपोर्ट दिखाने डॉक्टर के चेम्बर में चला गया था. डॉक्टरों को ये बात इतनी ज्यादा न गवार गुजरी कि उन्होंने महिला के पति के साथ मारपीट की.

चीखती रही मां, पिटता रहा बेटा

जूनियर डॉक्टरों का गुस्सा यहीं नहीं रुका. उन्होंने पिट रहे युवक के साथ आई उसकी मां की भी एक नहीं सुनी. वो रोती रहीं और ये कहती रहीं कि मेरे बेटे को छोड़ दो लेकिन जूनियर डॉक्टरों ने युवक को पीटना बंद नहीं किया और लगातार उसके साथ मारपीट करते रहे. इस घटना को जब युवक के भाई ने फोन पर रिकॉर्ड करना चाहा तो डॉक्टरों ने उसका फोन भी छीन लिया. घटना कि सूचना जब पुलिस को मिली तो पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मारपीट कर रहे डॉक्टरों से युवक को बचाने कि कोशिश की लेकिन जूनियर डॉक्टरों ने उल्टे पुलिस वालों से बदसुलूकी करना शुरू कर दिया.

स्वरूपरानी हॉस्पिटल का मामला

घटना सोमवार की है जहां बांदा का रहने वाला रोहित पटेल अपनी पत्नी का इलाज कराने के लिए प्रयागराज के स्वरूपरानी हॉस्पिटल आया था. उसके साथ उसकी मां और भाई भी आए थे. रोहित देर शाम अपनी पत्नी को हॉस्पिटल लाने के बाद उसकी मेडिकल रिपोर्ट दिखाने के लिए जूनियर डॉक्टर के चेम्बर में चला गया. न जाने क्यों डॉक्टर को ये बात इतनी बुरी लगी कि उसने पहले तो रोहित के साथ गालीगलौज की और फिर अपने साथी के साथ मिलकर रोहित को पीटना शुरू कर दिया. इस पूरे मामले में हॉस्पिटल प्रशासन जांच कराने की बात कर रहा और उनका ये भी कहना है जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कार्यवाही भी की जाएगी. फिलहाल पीड़ित की शिकायत पर पुलिस भी इस मामले की जांच कर रही है.

Related Articles

Back to top button