ब्रेकिंग
नागपंचमी पर आस्था का महासैलाब: नागलवाड़ी भिलट देव में 4 लाख भक्तों ने टेका मत्था; महाकाल पहुंचे क्रि... निकाय चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर: भोपाल से शुरू हुआ 'बेहतर सिटी अभियान', वार्ड-वार्ड जाकर उठाए... सड़क हादसे के बाद AIIMS भोपाल में युवक हुआ ब्रेन-डेड, परिजनों ने लिया अंगदान का फैसला छिंदवाड़ा में खाद वितरण पर लगी अंतरिम रोक: धांधली के आरोपों के बीच किसानों का चक्काजाम, स्टॉक सत्याप... छिंदवाड़ा: सावन-भादों में पलाश के पत्तों से जीवंत हो रही सदियों पुरानी परंपरा, आजीविका और आस्था का अ... श्योपुर के रघुनाथपुर में स्कूल की छत भरभराकर गिरी, शाम का समय होने से टला बड़ा हादसा ग्वालियर SP ऑफिस में कांग्रेस जिला महामंत्री राजेश किरार ने खाया जहर, अस्पताल में मौत; सुसाइड नोट मे... हथियार ढूंढने गई थी पुलिस, अलमारी से निकला 3 करोड़ रुपयों का अंबार; नोट गिनने के लिए मंगवानी पड़ी मश... उज्जैन नागचंद्रेश्वर मंदिर में करंट की अफवाह से मची भगदड़: बैरिकेडिंग टूटने से कई श्रद्धालु घायल, चर... एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा केस में CBI की 636 पेज की चार्जशीट, पति समर्थ और सास पर दहेज हत्या का केस
देश

जल्दी में थी पुलिस, हमें पैसे का ऑफर तक दिया… कोलकाता पीड़िता के पिता का बड़ा खुलासा

कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में रेप और हत्या के मामले में एक सनसनीखेज खुलासा हुआ है. बुधवार को धरने पर बैठे जूनियर डॉक्टरों के साथ मीडिया से बात करते हुए पीड़िता के पिता ने कहा कि इस केस को खत्म करने के लिए पुलिस ने जल्दबाजी में शव का अंतिम संस्कार कर दिया था और उन्हें शांत रहने के लिए पुलिस ने रिश्वत की पेशकश की थी.

उनका आरोप है कि शुरू से ही पुलिस इस केस को खत्म करने का प्रयास कर रही थी, यहां तक कि पोस्टमॉर्टम होने से पहले हमें शव को देखने की इजाजत नहीं दी गई. जब हमें शव दिया गया तब एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने पैसा देने की पेशकश की जिसे हमने तुरंत मना कर दिया था.

‘रिक्लेम द नाइट’ मार्च

बुधवार को ही कोलकाता में हजारों महिलाओं ने पीड़िता को इंसाफ दिलाने के लिए ‘रिक्लेम द नाइट’ नाम से पैदल मार्च निकाला. इस मार्च के तहत प्रदर्शनकारियों डॉक्टरों ने लोगो से रात 9 बजे अपने-अपने घर की लाइट बंद करने का आह्वान किया था, जिसके तहत लोगों ने अपने घरों में रात में लाइट बंद करके इस कैंडल मार्च में भाग लिया .पश्चिम बंगाल के राज्यपाल ने भी इस मुहिम में भाग लिया जिसके तहत राजभवन में भी लाइट बंद कर दी गई थी.

जारी है विरोध प्रदर्शन

कोलकाता रेप और मर्डर केस घटना के सामने आने के बाद से ही कोलकाता समेत देशभर में बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए थे, जिसमें डॉक्टरों सहित लोग पीड़िता के लिए न्याय की मांग कर रहे हैं. कोलकाता में यह विरोध प्रदर्शन अभी भी चल रहा है.

मंगलवार को कोलकाता में जूनियर डॉक्टरों के एक प्रतिनिधिमंडल ने शहर के पुलिस आयुक्त विनीत गोयल को हाथ से बनी आर्टिफिशियल रीढ़ की हड्डी सौंपी जो इस बात का संकेतमक विरोध था कि पुलिस इस घटना में स्वतंत्रत स्टैंड नहीं ले रही है , और इस मामले में पुलिस की लापरवाहियों पर उनके इस्तीफे की मांग की. बुधवार को भी पश्चिम बंगाल के अधिकांश सरकारी अस्पतालों में डॉक्टरों का विरोध प्रदर्शन जारी रहा, जिसके कारण राज्य में स्वास्थ्य सेवाएं बाधित रही.

Related Articles

Back to top button