ब्रेकिंग
AIMPLB Press Conference: मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का देशव्यापी अभियान; UCC और बुलडोजर कार्रवाई के खिल... Andhra Pradesh News: 'शिरडी साईं बाबा हिंदू परंपराओं का हिस्सा नहीं', मंत्री आनम रामनारायण रेड्डी के... Delhi News: दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता ने सैदुलाजाब और हौज रानी के पीड़ित परिवारों को दिए 10-10 लाख रुपय... Seemanchal Flood News: कोसी और महानंदा का बढ़ा जलस्तर; किशनगंज में पुल धंसने से संपर्क टूटा, लाखों की... Jaunpur News: रिटायर्ड पुलिसकर्मी के घर लाखों की चोरी, मामला उठाने के बाद हरकत में आई कोतवाली पुलिस Maharashtra MLC Election Results: नासिक में भाजपा के बागी गोकुल गीते की बड़ी जीत; शिंदे गुट के उम्मीद... Bishrakh Viral Video: नोएडा में युवती का सड़क पर हंगामा; हाथ में सिगरेट और पास में शराब, सोशल मीडिया... Baghpat Crime News: पत्नी और प्रेमी ने रची खौफनाक साजिश; युवक को नशीला पदार्थ खिलाकर जिंदा जलाया MP High Court News: राम राजा मंदिर दान हेराफेरी मामला; मुन्नालाल तिवारी को बड़ी राहत, अब मामले में न... Lucknow Fire News: लखनऊ के कोचिंग सेंटर में लगी भीषण आग; जान बचाने के लिए छतों से कूदे छात्र, मची अफ...
खेल

विराट कोहली ने एक साल में कमाए 847 करोड़ रुपये, फिर भी नहीं बन पाए नंबर वन

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली की गिनती दुनिया के सबसे अमीर खिलाड़ियों में होती है. खास तौर पर बात अगर क्रिकेटरों की करें तो मौजूदा दौर में उनसे ज्यादा नेटवर्थ किसी के पास नहीं है. क्रिकेट के मैदान के अंदर और बाहर सबसे ज्यादा कमाई करने वाले क्रिकेटरों में वो सबसे ऊपर हैं. एक बार फिर ये बात साबित हो गई है क्योंकि पिछले 12 महीनों में दुनियाभर के क्रिकेटरों में सबसे ज्यादा कमाई भी कोहली ने की है. एक रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले 12 महीनों में पूर्व भारतीय कप्तान की इनकम 847 करोड़ रुपये रही. फिर भी सबसे ज्यादा कमाई के मामले में वो 9वें नंबर पर रहे. इस लिस्ट में सबसे ऊपर पुर्तगाल के सुपरस्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो हैं, जिनकी कमाई 2081 करोड़ रुपये रही.

टॉप-10 में कोहली इकलौते क्रिकेटर

दो महीने पहले टीम इंडिया को टी20 वर्ल्ड कप जिताने में अहम भूमिका निभाने वाले स्टार बल्लेबाज विराट कोहली कमाई के पायदान पर लगातार सबसे ऊपर बने हुए हैं. स्टैटिस्टा की एक ताजा रिपोर्ट में पिछले 12 महीनों में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट जारी की गई है. दुनियाभर के दिग्गज खिलाड़ियों से भरी इस लिस्ट में टॉप-10 विराट कोहली के रूप में एकमात्र क्रिकेटर हैं. इस लिस्ट में 1 सितंबर 2023 से 1 सितंबर 2024 के बीच हुई कमाई को शामिल किया गया है और इसमें ज्यादातर फुटबॉलर और बास्केटबॉल खिलाड़ी हैं.

कहां से होती है कोहली की कमाई?

विराट की कमाई के कई जरिए हैं. वो अभी भी बीसीसीआई के सेंट्रल कॉन्ट्रेक्ट के टॉप ग्रेड में शामिल हैं, जहां उन्हें एक साल के 7 करोड़ रुपये मिलते हैं. फिर साल भर टेस्ट वनडे और टी20 मैच खेलने की अलग-अलग फीस भी मिलती है और इससे भी वो करीब 1-डेढ़ करोड़ रुपये तक कमा लेते हैं. इसके अलावा आईपीएल की फ्रेंचाइजी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु कोहली को हर सीजन के 15 करोड़ रुपये देती है. क्रिकेट के मैदान से होने वाली इस कमाई के बाद उनकी असली इनकम अलग-अलग ब्रांड एंडोर्समेंट से आती है, जिसमें MRF, प्यूमा, ऑडी, HSBC, अमेरिकन टूरिस्टर, फिलिप्स समेत दर्जनों देशी-विदेशी कंपनी शामिल हैं.

इतना ही नहीं, कोहली खुद डिजिट इंडिया, वन एट कम्यून, रॉन्ग समेत कई कंपनियों के मालिक हैं या हिस्सेदार हैं. हाल ही में ये भी खुलासा हुआ कि कोहली ने पिछले वित्त वर्ष में कुल 66 करोड़ रुपये का इनकम टैक्स भरा था, जो भारत में किसी भी खिलाड़ी के लिए सबसे ज्यादा है. सबसे खास बात ये है कि 35 साल की उम्र में और टी20 इंटरनेशनल से संन्यास लेने के बाद भी कोहली की कमाई और ब्रांड वैल्यू में कोई कमी नहीं आई है. जहां तक क्रिकेट एक्शन की बात है तो स्टार बल्लेबाज 19 सितंबर से भारत-बांग्लादेश के बीच होने वाली टेस्ट सीरीज से वापसी करेंगे.

सबसे ज्यादा कमाने वाले टॉप-10 खिलाड़ी

  1. क्रिस्टियानो रोनाल्डो (फुटबॉल)- 2081 करोड़
  2. जॉन रॉड्रिगेज (गोल्फ)- 1712 करोड़
  3. लियोनल मेसी (फुटबॉल)- 1074 करोड़
  4. लेब्रॉन जेम्स (बास्केटबॉल)- 990 करोड़
  5. कीलियन एमबाप्पे (फुटबॉल)- 881 करोड़
  6. जियानिस एंटेटोकोउनम्पो (बास्केटबॉल)- 873 करोड़
  7. नेमार जूनियर (फुटबॉल)- 864 करोड़
  8. करीम बेंजेमा (फुटबॉल)- 864 करोड़
  9. विराट कोहली (क्रिकेट)- 847 करोड़
  10. स्टीफन करी (बास्केटबॉल)- 831 करोड़

Related Articles

Back to top button