ब्रेकिंग
HCL मलाजखंड और आईआईटी कानपुर की SATHEE पहल ने मलाजखंड में आयोजित किया करियर काउंसलिंग एवं जागरूकता स... गाजियाबाद में निषाद पार्टी का कार्यक्रम, काफी संख्या में कार्यकर्ता हुए शामिल कवर्धा में फर्जी डिजिटल पेमेंट का भंडाफोड़: फर्जी रिसीविंग दिखाकर नकद राशि ऐंठने वाले गिरोह पर एक्शन Bhilai News: भिलाई सेक्टर-2 में गटर की सफाई के दौरान मिला नवजात का शव, इलाके में सनसनी; जांच में जुट... Barwani News: बिजासन घाट में शिमला मिर्च से भरे मिनी ट्रक में लगी भीषण आग, कूदकर बची ड्राइवर की जान;... लाठीचार्ज के बाद भड़के डॉक्टर्स, सीनियर रेजिडेंट्स ने किया OPD का बहिष्कार; JDA का समर्थन MP High Court on Dacoity Act: जब प्रदेश में डकैत ही नहीं तो 45 साल पुराना एक्ट क्यों? हाईकोर्ट ने DG... भोपाल में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग पर अड़े इंटर्न डॉक्टर: कमला पार्क में धरना जारी, मिला कांग्रेस का... रतलाम में मॉडिफाइड साइलेंसरों पर गरजा पुलिस का बुलडोजर: 108 साइलेंसर कुचले, ₹1 लाख का जुर्माना वसूला Gwalior Achaleshwar Mandir: अचलेश्वर महादेव मंदिर की दानपेटी से निकली अनोखी चिट्ठियां, भक्त बोला- 'क...
मध्यप्रदेश

गुना में तेज रफ्तार कार आगे चल रहे ट्रक में घुसी, युवक की दर्दनाक मौत

गुना। मध्य प्रदेश के गुना शहर के नानाखेड़ी क्षेत्र में बुधवार सुबह हुए सड़क हादसे में युवक की मौत हो गई। युवक शहर की ओर जा रहा था, तभी नानाखेड़ी पुलिया के पास खड़े ट्रक में पीछे से कार टकराकर चकनाचूर हो गई। बताया जा रहा है कि अमन जाट निवासी नानाखेड़ी मंडी के पास सुबह लगभग 5 बजे कार लेकर इंदौर से गुना लौट रहा था। इसी दौरान रिलायंस पेट्रोल पम्प से पहले पुलिया के पास खड़े ट्रक से अमन की तेज रफ्तार कार टकरा गई। आसपास रहने वाले लोगों ने बताया कि हादसे के समय पटाखा चलने जैसी आवाज आई थी।

बाहर निकलकर देखा तो ट्रक चालक वाहन को तेज रफ्तार गति से लेकर भाग गया। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और अमन जाट को बाहर निकाला गया। आनन-फानन में उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। नानाखेड़ी क्षेत्र में हुए हादसे की सूचना सार्वजनिक होने पर नगरपालिका अध्यक्ष, शहर के कई समाजसेवी भी सुबह के समय ही जिला अस्पताल पहुंच गए और पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया। बताया जा रहा है कि अमन जाट शहर के प्रतिष्ठित व्यवसायी परिवार से ताल्लुक रखता है। अमन का हार्डवेयर और बिल्डिंग सप्लाई करने का कारोबार है।

Related Articles

Back to top button