ब्रेकिंग
Gold and Silver Price Today: आज सोने और चांदी की कीमतों में बदलाव, जानिए क्या हैं आपके शहर के ताजा भ... देश की पहली LNG ट्रेन को अमित शाह ने दिखाई हरी झंडी: गुजरात को मिली ₹1,542 करोड़ के रेलवे प्रोजेक्ट्... Assam Politics News: आशुतोष रांका को असम पुलिस ने लिया हिरासत में, CJP का आरोप- 'सच्चाई सामने लाने स... दिल्ली के मंत्री प्रवेश वर्मा पर लगा गंभीर आरोप: सड़क निरीक्षण के दौरान युवक को थप्पड़ मारने का वीडि... NEET पेपर लीक विवाद के बाद NTA का बड़ा फैसला: नए मुख्यालय में तैनात होंगे CISF जवान दिल्ली की अनधिकृत कॉलोनियों को 214 करोड़ की सौगात: 53 विकास कार्यों का मुख्यमंत्री ने किया शिलान्यास जयपुर में सनसनीखेज वारदात: महिला की हत्या कर गार्डन में दफनाया शव, आरोपी मकान पर ताला लगाकर फरार Jaipur Crime News: झोटवाड़ा के मंदिर में 63 वर्षीय पुजारी से मारपीट, कपड़े फाड़े; CCTV में कैद हुई व... मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ CJP का हल्लाबोल: 2 अक्टूबर को देशभर में विरोध प्रदर्शन, सोनम वांगचुक का ... Bihar Railway Negligence: जमुई में रेल प्रशासन की अमानवीयता, ट्रैक पर कौवे नोचते रहे शव; परिजनों ने ...
मध्यप्रदेश

गुना में खराब खड़े डंपर से टकरा गए दो ट्रक, एक की दर्दनाक मौत, तीन की हालत गंभीर..

गुना। मध्य प्रदेश के गुना से गुजरे नेशनल हाइवे क्रमांक 46 पर बुधवार तड़के लगभग 4.30 बजे सड़क पर ट्रक डंपर से एक के बाद एक दो ट्रक टकरा गए। इस हादसे में पार्सल लेकर जा रहे ट्रक ड्राइवर की मौत हो गई। जबकि तीन लोग घायल हुए हैं। जानकारी सामने आई है कि गुडग़ांव से हरियाणा जा रहा पार्सल का ट्रक हाइवे पर म्याना के पास सड़क पर खड़े डंपर में पीछे की तरफ टकरा गया। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि ट्रक चला रहे करतार सिंह जाट उम्र 65 साल की मौके पर ही मौत हो गई और क्लीनर वीरपाल पुत्र चिरंजीलाल निवासी हरियाणा घायल हो गया।

इस हादसे के कुछ ही समय बाद हाइवे से ही गुजर रहा एक अन्य ट्रक दुर्घटनाग्रस्त पार्सल ट्रक से टकरा गया। दूसरे ट्रक में विदिशा जिले के सिरोंज निवासी जितेंद्र गुर्जर 30 साल और उसका छोटा भाई कृष्ण गुर्जर 22 साल सवार थे, दोनों ही घायल हो गए हैं। दुर्घटना की जानकारी मिलने पर म्याना पुलिस मौके पर पहुंची और एम्बुलेंस बुलाकर मृतक का शव व घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया।

बताया जा रहा है कि दुर्घटना के दौरान डंपर और दो ट्रक एक-दूसरे से टकराने के बाद आगजनी का खतरा नजर आ रहा था। इसलिए एहतियात के तौर पर फायर ब्रिगेड भी मौके पर बुला ली गई थी। हादसे के दौरान कुछ दूर के बाद सड़क को वन-वे कर दिया गया था, ताकि बचाव और राहत कार्य प्रभावित न हों।

Related Articles

Back to top button