ब्रेकिंग
हर घर तिरंगा अभियान पर विवाद: राष्ट्रीय ध्वज की तस्वीर से छेड़छाड़ के मामले में रायपुर सिविल लाइन था... हांसी में CM नायब सैनी के कार्यक्रम के विरोध पर पुलिस का एक्शन, 10 प्रदर्शनकारी गिरफ्तार रेवाड़ी के प्राचीन हनुमान मंदिर में घुसा चोर, CCTV फुटेज के आधार पर पुलिस ने एक आरोपी को दबोचा हरियाणा में फिर सक्रिय हुआ मानसून: 17 और 18 अगस्त को पंचकूला, अंबाला समेत कई जिलों में भारी बारिश का... हरियाणा पुलिस दूरसंचार विंग में पूर्व सैनिकों के लिए SPO भर्ती: 20 हजार मानदेय, जानें जिलेवार शेड्यू... गांव की किराना दुकान बनेगी वाई-फाई केंद्र: 'पीएम-वाणी' योजना से गांवों में बढ़ेगी कनेक्टिविटी, दुकान... खनौरी बॉर्डर पर तनाव: वज्र वाहन, वाटर कैनन और भारी फोर्स तैनात; किसान बोले- रोके तो बॉर्डर पर ही दें... सोनीपत में रील का नशा पड़ा भारी: स्वतंत्रता दिवस पर लाल बत्ती लगी स्कॉर्पियो से स्टंट करने वाले 8 यु... देश में सामान्य से 12% कम बरसा मानसून: एल नीनो का असर, बिहार और पंजाब समेत कई राज्यों में गहराया जल ... पंचकूला में पहली गुरु रविदास ट्रॉफी नॉर्थ जोन गर्ल्स वॉलीबॉल 18 अगस्त से: मंत्री विपुल गोयल करेंगे उ...
खेल

युवराज को 5 छक्के लगाने वाला यह बल्लेबाज बना इस टी-20 टीम का बॉलिंग कोच

नई दिल्ली : इंगलैंड के पूर्व ऑलराऊंडर दिमित्री मस्कारेन्हास ने एक बार फिर से मिडिलसेक्स टीम ज्वाइंन कर ली है। वह यहां बॉलिंग कोच विशेषज्ञ होंगे। रिज्वाइंनिंग के बाद उन्होंने कहा कि मुझे पिछले साल यहां काम करके बहुत अच्छा लगा था। उम्मीद है कि उसी प्रोसेस को हम आगे बढ़ाएंगे। बता दें कि दिमित्री सबसे पहले तब चर्चा में आए थे जब उन्होंने एक मैच के दौरान भारतीय ऑलराऊंउर युवराज सिंह की लगातार पांच गेंदों पर पांच छक्के लगाए थे।

बहरहाल, दिमित्री का कहना है- स्टुअर्ट लॉ और निक पोथाम जैसे अंततराष्ट्रीय कोचों के साथ काम करना अच्छा है। मैं इसके लिए उत्साहित हूं। टीम पिछले सीजऩ से काफी मिलती-जुलती है और मुझे यकीन है कि हम फाइनल तक पहुंच सकते हैं। मैं जल्द से जल्द टीम के साथ जुडऩा चाहूंगा। ताकि वहीं, प्रोसेस आगे बढ़ाऊं जिसे हमने पिछले साल छोड़ा था।

बता दें कि दिमित्री ने महज 20 वनडे और 14 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं। वह प्रथम श्रेणी क्रिकेट में खूब नाम कमा चुके हैं। 195 मैचों में 6495 रनों के अलावा उनके नाम पर 450 विकेट भी दर्ज हैं। उन्होंने अपना आखिरी मैच बीबीएल में हुरिकेन की ओर 2014 सीजन में खेला था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button