ब्रेकिंग
हर घर तिरंगा अभियान पर विवाद: राष्ट्रीय ध्वज की तस्वीर से छेड़छाड़ के मामले में रायपुर सिविल लाइन था... हांसी में CM नायब सैनी के कार्यक्रम के विरोध पर पुलिस का एक्शन, 10 प्रदर्शनकारी गिरफ्तार रेवाड़ी के प्राचीन हनुमान मंदिर में घुसा चोर, CCTV फुटेज के आधार पर पुलिस ने एक आरोपी को दबोचा हरियाणा में फिर सक्रिय हुआ मानसून: 17 और 18 अगस्त को पंचकूला, अंबाला समेत कई जिलों में भारी बारिश का... हरियाणा पुलिस दूरसंचार विंग में पूर्व सैनिकों के लिए SPO भर्ती: 20 हजार मानदेय, जानें जिलेवार शेड्यू... गांव की किराना दुकान बनेगी वाई-फाई केंद्र: 'पीएम-वाणी' योजना से गांवों में बढ़ेगी कनेक्टिविटी, दुकान... खनौरी बॉर्डर पर तनाव: वज्र वाहन, वाटर कैनन और भारी फोर्स तैनात; किसान बोले- रोके तो बॉर्डर पर ही दें... सोनीपत में रील का नशा पड़ा भारी: स्वतंत्रता दिवस पर लाल बत्ती लगी स्कॉर्पियो से स्टंट करने वाले 8 यु... देश में सामान्य से 12% कम बरसा मानसून: एल नीनो का असर, बिहार और पंजाब समेत कई राज्यों में गहराया जल ... पंचकूला में पहली गुरु रविदास ट्रॉफी नॉर्थ जोन गर्ल्स वॉलीबॉल 18 अगस्त से: मंत्री विपुल गोयल करेंगे उ...
देश

शाहीन बाग में प्रदर्शनकारियों से बात करने पहुंचे वार्ताकार, बोले-आंदोलन वो जिससे दूसरे परेशान न हों

नई दिल्लीः दिल्ली के शाहीन बाग में धरने पर बैठे प्रदर्शनकारियों से बुधवार को सुप्रीम कोर्ट की ओर से नियुक्त वार्ताकार बात करने पहुंचे। वार्ताकार वरिष्ठ वकील संजय हेगड़े और साधना राम चंद्रन जैसे ही प्रदर्शन मंच पर पहुंचे तो लोगों ने तालियां बजाकर उनका स्वागत किया। मंच पर पहुंचते ही संजय हेगड़ ने सुप्रीम कोर्ट का फैसला पढ़ा और कहा प्रोटेस्ट की इजाजत सबको है लेकिन किसी को रास्ता रोकने का अधिकार नहीं है। उन्होने कहा कि हमारे पास वक्त है, हम आपको सुनने आए हैं। वहीं साधना राम चंद्रन ने कहा कि आंदोलन करना आपका अधिकार है लेकिन यह ध्यान रखे कि दूसरों का हक भी बरकरार रहे।

उन्होंने कहा कि आंदोलन से किसी परेशानी नहीं होनी चाहिए। संजय हेगड़े ने कहा कि बातचीत से ही किसी बात का हल निकाला जा सकता है। वहीं उन्होंने कहा कि मीडिया के बिना ही इस मामले पर हम बातचीत करेंगे। बता दें कि नागरिकता संशोधन कानून (CAA) के खिलाफ 67 दिन से धरना जारी है। सुप्रीम कोर्ट में इस मामले में सुनवाई जारी है और कोई अंतिम आदेश जारी नहीं किया गया है लेकिन कोर्ट कई बार प्रदर्शनकारियों से कह चुका है कि हर किसी का अधिकार है कि वो आंदोलन करे लेकिन इससे दूसरों को परेशानी नहीं होनी चाहिए इसका भी ध्यान रखना जरूरी है। प्रदर्शनकारी CAA वापिस लेने की मांक तक रहे हैं जबकि केंद्र साफ कह चुकी है कि यह फैसला अब वापिस नहीं होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button