ब्रेकिंग
Team India Asian Games News: एशियन गेम्स के लिए नागोया जा रही पुरुष क्रिकेट टीम को हुई परेशानी, जानि... Bollywood Actress Karishma Tanna News: बेटे को जन्म देने के बाद डिलीवरी और मदरहुड पर बोलीं करिश्मा त... Tarique Rahman Government News: भारत और बांग्लादेश के रिश्तों में तनाव? चटगांव और मोंगला पोर्ट के सम... RBI Bank Holiday List: अगले हफ्ते अलग-अलग राज्यों में कई दिन बंद रहेंगे बैंक, चेक करें पूरी छुट्टियो... TRAI New Rules on Spam Calls: स्पैम और फर्जी कॉल्स से मिलेगी राहत, ट्राई ने बनाए बेहद सख्त नियम Parsva Ekadashi 2026: भाद्रपद शुक्ल पक्ष की परिवर्तिनी एकादशी की तिथि, मुहूर्त और धार्मिक मान्यता Cesarean Delivery Care Tips: सी-सेक्शन के बाद टांके ठीक होने में कितना समय लगता है? जानें महिलाओं की... Jashpur News: जशपुर के ऐतिहासिक रानीसती (डोंगा) तालाब का बदलेगा स्वरूप; ₹4.17 करोड़ से होगा जीर्णोद्... Raipur Minor Rescued: चलती ट्रेन में मिला मौदहापारा का लापता नाबालिग जीशान; रायपुर पुलिस और RPF का ब... Korba Fertilizer Crisis: दावों की खुली पोल! कोरबा में DAP और NPK खाद की भारी किल्लत, लक्ष्य से आधा भ...
देश

IPS मनोज कुमार वर्मा होंगे कोलकाता के नए पुलिस कमिश्नर

भारतीय पुलिस सेवा के वरिष्ठ अफसर मनोज कुमार वर्मा कोलकाता के नए पुलिस कमिश्नर होंगे. प्रदर्शनकारी जूनियर डॉक्टरों की पुलिस कमिश्नर विनीत गोयल को हटाने की अहम मांगों में से एक थी, जिसमें मुख्यमंत्री ममता बनर्जी स्वीकार कर लिया था. कोलकाता के सरकारी आरजी कर अस्पताल में रेप और मर्डर केस में अपने आवास पर आयोजित बैठक के बाद मुख्यमंत्री बनर्जी ने कहा था कि कोलकाता के नए पुलिस कमिश्नर के नाम की घोषणा मंगलवार शाम चार बजे के बाद की जाएगी.

पश्चिम बंगाल सरकार की ओर से आज मंगलवार को जारी सूचना के अनुसार, राज्य में कई पुलिस अफसरों का तबादला किया गया है. कोलकाता के पुलिस कमिश्नर विनीत कुमार गोयल को कोलकाता से STF का एडीजी और आईजी बनाया गया है. जबकि उनकी जगह मनोज कुमार वर्मा को कोलकाता का पुलिस कमिश्नर के रूप में तैनात किया गया है. यही नहीं बंगाल सरकार ने डॉ. कौस्तव नायक को स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण संस्थान का नया डायरेक्टर नियुक्त कर दिया है.

CM ममता के पसंदीदा अफसर हैं मनोज

मनोज इससे पहले बंगाल पुलिस में एडीजी (लॉ एंड ऑर्डर) के रूप में कार्यरत थे. इनके अलावा 5 अन्य पुलिस अफसरों का तबादला किया गया है. मनोज 1998 बैच के भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी हैं. मनोज को तेजतर्रार पुलिस अफसर माना जाता है. उन्हें सीएम ममता बनर्जी के पसंदीदा पुलिस अफसरों में गिना जाता है.

डॉक्टरों की 99% मांगें स्वीकारः CM ममता

मुख्यमंत्री ममता ने कल सोमवार रात आंदोलनकारी जूनियर डॉक्टरों की मांगों को स्वीकार करते हुए कहा कि कोलकाता के पुलिस आयुक्त विनीत गोयल, स्वास्थ्य सेवाओं के निदेशक और चिकित्सा शिक्षा के निदेशक को उनके पद से हटा दिया जाएगा. डॉक्टरों के साथ लंबी बैठक के बाद सीएम ममता ने कहा कि हमारी बातचीत सफल रही और उनकी (डॉक्टरों) की करीब 99 फीसदी मांगों को स्वीकार कर लिया गया है.

मेडिकल कॉलेज के सीनियर डॉक्टरों ने सोमवार को ट्रेनी डॉक्टर के साथ रेप और उसकी हत्या के मामले में सबूतों से छेड़छाड़ किए जाने का आरोप लगाया. डॉक्टरों ने अपने बयान में कहा कि वे चाहते हैं कि संबद्ध प्राधिकारें, सीबीआई और सुप्रीम कोर्ट जांच प्रक्रिया में तेजी लाए. साथ ही बिना किसी देरी के दोषियों को दंडित करे. डॉक्टरों का आरोप है कि इस केस में सबूतों से छेड़छाड़ की गई.

Related Articles

Back to top button