ब्रेकिंग
OTT Censorship: 'सतलुज' विवाद के बाद सख्त हुई सरकार, OTT फिल्मों के लिए CBFC सर्टिफिकेट होगा अनिवार्... ISRO Brain Drain: इसरो में मची खलबली, 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने दिया इस्तीफा, सरकार ने सख्त किए न... Datia By-Election: दतिया में गरजे नरोत्तम मिश्रा, प्रशासन को दी चेतावनी, बोले- 'किसी में हिम्मत नहीं... Datia By-Election: 'नरोत्तम मिश्रा बड़ी चुनौती थे, आशुतोष तिवारी कुछ नहीं', कांग्रेस प्रत्याशी घनश्य... Haldiram in London: लंदन के लीसेस्टर स्क्वायर में खुला हल्दीराम का पहला स्टोर, छोले-भटूरे खाने उमड़ी... Telangana ACB Raid: HMDA के चीफ इंजीनियर के घर छापा, 100 करोड़ की बेहिसाब संपत्ति का खुलासा Telangana ACB Raid: HMDA के चीफ इंजीनियर बी. रविंदर गिरफ्तार, 9.24 करोड़ की बेहिसाब संपत्ति जब्त Delhi Education Hub: दिल्ली को शिक्षा का बड़ा हब बनाने की तैयारी, CM रेखा गुप्ता ने DU के छात्रों को... Datia By-Election: जीतू पटवारी का बड़ा दावा- 'दतिया उपचुनाव 25 हजार वोटों से जीतेगी कांग्रेस' Shirdi Sai Baba Prasad: शिरडी में 700 किलो मिलावटी पेड़ा जब्त, FDA ने मारा छापा
देश

गठबंधन की नहीं, ठगबंधन की है सरकार… केंद्र के 100 दिन पूरे होने पर खरगे का तंज

मोदी सरकार के 100 दिन पूरे होने पर कांग्रेस ने हमला बोलते हुए इसे “ठगबंधन” करार दिया है. कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकर्जुन खरगे ने कहा कि मोदी सरकार के 100 दिन देश की जनता के लिए बहुत मुश्किल भरे रहे. खरगे ने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा है कि इन 100 दिनों में सरकार ने कोई नई योजना पेश नहीं की, कोई दावे सच नहीं हुए, वही पुराने नारे और वही पुराने प्रचार-प्रसार, कुछ भी नया नहीं.

मंगलवार को कांग्रेस ने मोदी 3.0 सरकार को “यू टर्न की सरकार” कहा और दावा किया कि यह सरकार बेरोजगारी कम करने में असफल रही है. कांग्रेस के जनरल सेक्रेटरी जयराम रमेश ने कहा कि नॉन-बायोलॉजिकल प्रधानमंत्री और उनके ढोल पीटने वाले अर्थशास्त्रियों ने लगातार इस बात को नकारा कि बिना रोजगार के विकास हो सकता है. लेकिन आज जब आंकड़े सामने हैं, तो यह साफ दिख रहा है कि 2014 के बाद देश में ज्यादा रोजगार पैदा नहीं हुआ है.

रमेश ने कहा कि सरकार जब अपने 100 दिन पूरे कर रही है, तो यह स्पष्ट है कि यह सरकार अस्थिर है और घोटालों और यू टर्न से घिरी हुई है. यह पूरी तरह से विफल रही है. उन्होंने कहा कि बेरोजगारी का मुद्दा कांग्रेस के लिए हमेशा महत्वपूर्ण रहा है.

सरकार ने गिनाई थीं उपलब्धियां

मोदी सरकार के 100 दिन पूरे होने पर सरकार ने उपलब्धियों पर एक स्पेशल बुकलेट जारी किया था.इस मौके पर गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि बीते एक दशक में मोदी सरकार ने देश की आंतरिक और बाहरी सुरक्षा को मजबूत कर एक सशक्त भारत बनाया है. अमित शाह ने कहा था की आने वाले 10 सालों में भारत सेमी कंडक्टर का बहुत बड़ा प्लेयर होगा.

Related Articles

Back to top button