ब्रेकिंग
Ujjain News: युवाओं को परिपक्व न मानकर अलग न करें; AI और नई सोच देश को देगी दिशा— स्वामी अवधेशानंद ग... Delhi Crime News: रोहिणी जेल में आर्म्स एक्ट के आरोपी कैदी की निर्मम हत्या, दोपहर 12 बजे हुई वारदात ... Madhya Pradesh Rain Alert: भोपाल, जबलपुर समेत कई जिलों में तूफानी बारिश; 22 से 24 सितंबर तक जारी रहे... Chandra Shekhar Azad in Basti: आजाद समाज पार्टी प्रमुख चंद्रशेखर ने भरी हुंकार, 2027 के यूपी चुनाव म... Bhopal RTO Officer Death: भोपाल में RTO इंस्पेक्टर मीनाक्षी गोखले की हथौड़े से हत्या; प्रेमी ने घर क... Indore MP Politics: इंदौर में कैलाश विजयवर्गीय का नया विवाद; कांग्रेस का पलटवार— कहा 'BJP ने हमेशा म... Chhatarpur News Today: हिंदू राष्ट्र के लिए फिर गूंजेगा बागेश्वर धाम का हुंकार; जानिए धीरेंद्र शास्त... MP Drowning News: मध्य प्रदेश में नदियों और नालों का कहर; अशोकनगर, इंदौर, विदिशा और सिंगरौली में कई ... Delhi High Court: जस्टिस यशवंत वर्मा मामले में FIR और CBI जांच की मांग वाली याचिका खारिज, कोर्ट ने ब... Bihar Crime News: जमुई में नाबालिग लड़की के साथ शर्मनाक हरकत का वीडियो वायरल, विपक्ष के हमले के बाद ...
मध्यप्रदेश

दिल्ली के करोलबाग में दर्दनाक हादसा, मकान ढहने से 3 लोगों की मौत; कई और के दबे होने की आशंका

दिल्ली के करोलबाग के बापा नगर इलाके में बुधवार को एक तीन मंजिला मकान गिर गया. इस हादसे में करीब छह से सात लोग लोग मलबे के नीचे दब गए. सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड और NDRF की टीमों ने राहत-बचाव कार्य शुरू कर दिया. अब तक मलबे से तीन शवों को निकाला गया है. वहीं अन्य की तलाश की जा रही है. बताया जा रहा कि हादसे के वक्त मकान के अंदर 20 से अधिक लोग मौजूद थे. स्थानीय लोगों के मुताबिक, पहले तेज धमाका हुआ और देखते ही देखते पूरा मकान ध्वस्त हो गया. इससे आसपास के अन्य मकान भी क्षतिग्रस्त हो गए.

हादसे के वक्त आसपास के लोगों को भूकंप के झटके का एहसास हुआ. इससे लोग दहशत में आ गए. फायर ब्रिगेड अधिकारियों के मुताबिक, सुबह करीब 9 बजे हादसे की कॉल आई थी. सूचना पर फायर ब्रिगेड की पांच गाड़ियां मौके पर रवाना कर दी गईं. तत्काल मामले की जानकारी NDRF को भी दी गई. इसके बाद पुलिस, फायर ब्रिगेड और NDRF की टीमों ने मलबा हटाने का काम शुरू कर दिया. अधिकारियों के मुताबिक, मलबे से तीन शवों को अब तक निकाला गया है, जबकि अन्य की तलाश की जा रही है.

जर्जर हालत में था मकान

स्थानीय लोगों के मुताबिक, यह मकान काफी पुराना था और जर्जर हालत में था. फायर ब्रिगेड के डॉयरेक्टर अतुल गर्ग ने बताया कि इस मकान का बड़ा हिस्सा गिरा है. आधा दर्जन से अधिक लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है. रेस्क्यू ऑपरेशन में अब तक तीन शवों को निकाला गया है. मलबे में दबे लोगों को निकालकर अस्पताल पहुंचाने के लिए एंबुलेंस की भी व्यवस्था की गई है. बता दें कि दिल्ली में हो रही बारिश की वजह से अब तक अलग-अलग स्थानों पर कई मकान धराशायी हो चुके हैं.

आतिशी ने जताया दुख

करोलबाग हादसे और इसमें कई लोगों के दबे होने की सूचना पर दिल्ली की होने वाली मुख्यमंत्री आतिशी ने दुख जताया. उन्होंने कहा कि सूचना मिलते ही जिलाधिकारी से बातकर पीड़ितों को हर संभव राहत पहुंचाने को कहा. उन्होंने बताया कि इस हादसे को लेकर उन्होंने दिल्ली नगर निगम के मेयर से भी बात की है.

उन्होंने कहा कि इस साल बहुत बारिश हुई है. ऐसे में इस तरह के हादसे होने की संभावना लगातार बनी हुई है. उन्होंने दिल्ली वासियों से आग्रह किया कि जिस किसी मकान में हादसे की संभावना हो तो तत्काल प्रशासन और निगम को सूचना दें.

Related Articles

Back to top button