ब्रेकिंग
Indian Stock Market: कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के बाद भी बाजार पर संकट, 'सुपर अल नीनो' से क्यों... WhatsApp New Feature: अब नंबर देने की जरूरत नहीं! वॉट्सएप पर अपना यूजरनेम बनाने की सुविधा शुरू Draupadi Panchali: पांचाली क्यों कहलाईं द्रौपदी? पांडवों से विवाह के पीछे का पौराणिक कारण Bilaspur News: टेंट लगाने के दौरान मजदूर की करंट से दर्दनाक मौत, होटल की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवा... मनेंद्रगढ़: गंभीर मामलों में फंसाने की धमकी देने वाली महिला गिरफ्तार, पुलिस ने बीएनएसएस की धाराओं मे... Rudreshwar Corridor Dhamtari: धमतरी को मिली बड़ी सौगात, 20 करोड़ की लागत से विकसित होगा रुद्रेश्वर धाम Rath Yatra Special Train: गोंदिया-पुरी के बीच चलेगी रथयात्रा स्पेशल ट्रेन, जानें टाइम-टेबल और रूट Dhamtari News: धमतरी के सत्यांशु दीप का स्पेशल ओलंपिक फुटबॉल टीम में चयन, स्वीडन में करेंगे भारत का ... एमसीबी हत्याकांड: तिहरे हत्याकांड के दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग, मनेन्द्रगढ़ पहुंचे करणी सेना ... रायपुर: सुपरवाइजर और सेल्समैन बनाने का झांसा देकर ठगी, पुलिस ने फर्जी नियुक्ति पत्र जारी करने वाले ग...
उत्तरप्रदेश

कहानी 10वीं पास मिथिलेश की, जिसे ठग ने बना दिया फेक IPS; कैसे हुआ फर्जीवाड़े का खेल?

देश की प्रतिष्ठित परीक्षा यूपीएससी की छात्र सालों-साल तैयारी करते हैं, तब जाकर कहीं वो आईएस, आईपीएस बनकर अपने जिले और इलाके का नाम रोशन करने का सपना पूरा कर पाते हैं. लेकिन बिहार के जमुई में 19 साल के मिथिलेश को 2 लाख रुपए के बदले फर्जी आईपीएस बना दिया गया. मिथिलेश को इसके लिए आईपीएस की वर्दी, बैच और नकली पिस्टल दी गई. इसके बाद उससे ठगी करने वाले शख्स ने कहा कि जाओ तुम आईपीएस बन गए. मिथिलेश ने ज्यादा पढ़ा लिखा नहीं है वो मात्र दसवीं पास है.

नौकरी की लालच में ठगा गया मिथिलेश

19 साल में ही मिथिलेश की शादी हो गई थी. उसे दहेज में एक बाइक भी मिली थी. अब जिम्मेदारियों के तले दबे मिथिलेश नौकरी की तालश में था. ऐसे में मनोज सिंह नाम के एक शख्स ने उसे पुलिस में नौकरी देने को कहा. मिथिलेश उसकी बात मान गया और अगले दिन अपने मामा से 2 लाख रुपए उधार लेकर मनोज के पास गया. मनोज ने उसे वर्दी के साथ बैच और नकली पिस्टल भी दी और उसे कहा कि हलसी थाने में उसकी तैनाती की गई है.

मिथिलेश ने मनोज की सारी बातों पर भरोसा किया और खुशी-खुशी वर्दी पहनकर अपने गांव गया. अगले दिन बाकी के तीस हजार रुपए लेने के लिए मनोज ने वर्दी में अपने दफ्तर उसे बुलाया था. वर्दी पहनकर जाते ही मिथिलेश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया.

बेटे को वर्दी में देखकर बहुत खुशी हुई

मिथिलेश लखीसराय जिला के हलसी के गोवर्धन बीघा गांव का रहने वाला है. मनोज ने उसे इसी थाने में बतौर आईपीएस के तौर पर काम करने को कहा. जब बेटे की फर्जी आईपीएस होने की बात मां को पता चली तो वो फूट-फूट कर रोने लगीं और बोलीं बेटे को वर्दी में देखकर बहुत खुशी हुई थी, लेकिन अगले दिन किसी काम से जा रहे मिथिलेश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया.

पूछताछ में पुलिस ने मनोज की सारी बात बताई. पुलिस ने मिथिलेश को गिरफ्तार करने के बाद बॉन्ड भरवाकर छोड़ दिया और मनोज की तलाश कर रही है. अब मिथिलेश की फर्जी आईपीएस की वर्दी पुलिस के पास जब्त कर ली गई है.

Related Articles

Back to top button