ब्रेकिंग
🚨 लातूर के औसा में स्कूल में वीडियो बनाने पर CJP संस्थापक अभिजीत दीपके पर FIR दर्ज लखनऊ KGMU में MBBS इंटर्न्स की भूख हड़ताल: ₹12,000 से बढ़ाकर ₹30,000 स्टाइपेंड करने की मांग, गेट पर ... बेंगलुरु के डोड्डाबल्लापुर में बड़ी कार्रवाई: पाकिस्तान स्थित गैंग से जुड़े 28 वर्षीय AC टेक्नीशियन ... बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम की पहली बैठक: वंदे मातरम् पर देशव्यापी अभियान का ऐलान, Gen Z से जुड़ेंगे ... जयपुर में जर्जर स्कूल पर एक्शन: पुराने भवन से 50 मीटर दूर ग्रामीण के मकान में शिफ्ट हुई कक्षाएं, 16 ... संभाजीनगर ट्रिपल डेथ केस: आईफोन की जिद या कोई और वजह? DCP रत्नाकर नवले बोले- जांच पूरी होने तक अफवाह... बिहार के DMCH में अमानवीयता की हद: गार्ड ने टूटे पैर वाले लावारिस मरीज को जमीन पर घसीटा, अधीक्षक ने ... 71 की उम्र में मेगास्टार चिरंजीवी का बॉक्स ऑफिस पर दबदबा, संक्रांति 2027 पर रिलीज होगी 'काका' पहलगाम हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद पर NIA का शिकंजा: लाहौर भेजा जाएगा समन, गैर-मौजूदगी में चलेगा ट... 'मर्द औरतों को कंट्रोल क्यों करना चाहते हैं?': राहुल गांधी ने पुणे में छात्राओं से किया सीधा संवाद, ...
मध्यप्रदेश

डर्ट ट्रैक आफ भोपाल में 800 मीटर लैप पर देशभर के 100 राइडर्स ने लगाई रेस

भोपाल। रविवार को कोहेफिजा स्थित सैफिया कालेज ग्राउंड में जैसे ही धूल का गुबार दिखाई देना शुरू हुआ, दूर से ही दर्शकों को पता चल गया कि डर्ट ट्रैक आफ भोपाल रेस शुरू हो चुकी है। बाइक रेस के दीवाने परिवार सहित यहां पर सुबह 10 से ही पहुंच चुके थे।

वहीं बाइकर्स को चीयर करने के लिए युवाओं की टोली भी मौजूद थी, जो अपने-अपने पसंदीदा प्रतिभागी का नाम पुकार रही थी। ऐसे में दोपहर 12 बजे रेस का फाइनल राउंड आयोजित किया गया। हरी झंडी देते ही बाइकर्स के बीच अलग-अलग क्लास के लिए कड़ा मुकाबला शुरू हुआ। रेस में आवर आल विजेता अकबर खान रहे।

भोपाल, जयपुर और दिल्ली से आए राइडर्स

राइडर्स असोसिएशन आफ भोपाल द्वारा अलग-अलग श्रेणी में रेस आयोजित की गई। आयोजक सैयद आसिफ अली ने बताया कि इस इवेंट के लिए खासतौर से 800 मीटर का ट्रैक तैयार किया गया। देशभर से इस रेस में भोपाल के अलावा जयपुर, इंदौर और दिल्ली से 100 राइडर्स ने हिस्सा लिया। इस रेस में आठ लैप थी। रेस के लिए स्पेशल ट्रैक को डिजाइन किया गया, जो जिग-जैग और स्वीप पैटर्न में रहा।

इन कैटेगरी में हुई रेस, बने विजेता

वुमन क्लास में पहला स्थान मंताश, दूसरा स्थान दिव्या और तीसरा स्थान पूजा ने प्राप्त किया।

एक्सपर्ट क्लास 250 सीसी में पहला स्थान अकबर, दूसरा स्थान फराज और तीसरा स्थान यासिर ने हासिल किया।

नोवाइस क्लास 250 सीसी में पहला स्थान सोफियान, दूसरा स्थान नाजिम और तीसरा स्थान जावेद ने हासिल किया।

2 स्ट्रोक्स क्लास में पहला स्थान नजीम खान, दूसरा स्थान जुबेर और तीसरा स्थान शानी ने हासिल किया।

एडवेंचर क्लास में पहला स्थान शादाब, दूसरा स्थान मनशूर और तीसरा स्थान विनीत शर्मा ने हासिल किया।

स्कूटर क्लास में पहला स्थान सुबोर खान, दूसरा स्थान इमरान खान और तीसरा स्थान रेहान खान ने प्राप्त किया।

Related Articles

Back to top button