ब्रेकिंग
Indian Stock Market: कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के बाद भी बाजार पर संकट, 'सुपर अल नीनो' से क्यों... WhatsApp New Feature: अब नंबर देने की जरूरत नहीं! वॉट्सएप पर अपना यूजरनेम बनाने की सुविधा शुरू Draupadi Panchali: पांचाली क्यों कहलाईं द्रौपदी? पांडवों से विवाह के पीछे का पौराणिक कारण Bilaspur News: टेंट लगाने के दौरान मजदूर की करंट से दर्दनाक मौत, होटल की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवा... मनेंद्रगढ़: गंभीर मामलों में फंसाने की धमकी देने वाली महिला गिरफ्तार, पुलिस ने बीएनएसएस की धाराओं मे... Rudreshwar Corridor Dhamtari: धमतरी को मिली बड़ी सौगात, 20 करोड़ की लागत से विकसित होगा रुद्रेश्वर धाम Rath Yatra Special Train: गोंदिया-पुरी के बीच चलेगी रथयात्रा स्पेशल ट्रेन, जानें टाइम-टेबल और रूट Dhamtari News: धमतरी के सत्यांशु दीप का स्पेशल ओलंपिक फुटबॉल टीम में चयन, स्वीडन में करेंगे भारत का ... एमसीबी हत्याकांड: तिहरे हत्याकांड के दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग, मनेन्द्रगढ़ पहुंचे करणी सेना ... रायपुर: सुपरवाइजर और सेल्समैन बनाने का झांसा देकर ठगी, पुलिस ने फर्जी नियुक्ति पत्र जारी करने वाले ग...
उत्तरप्रदेश

उत्तर प्रदेश में एक और एनकाउंटर, एक लाख इनामी बदमाश जाहिद ढेर, RPF के दो सिपाहियों की हत्या में था वांटेड

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में अगस्त माह में हुई दो आरपीएफ कांस्टेबल जावेद खान और प्रमोद कुमार की हत्या में वांछित एक अपराधी उत्तर प्रदेश एसटीएफ की नोएडा यूनिट और गाजीपुर पुलिस टीम के साथ पुलिस मुठभेड़ में गंभीर रूप से घायल हो गया. उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई.

उप्र पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि घायल अपराधी को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया था, जहां उसकी मौत हो गई. उन्होंने बताया कि उसकी पहचान पटना (बिहार) निवासी मोहम्मद जाहिद उर्फ सोनू के रूप में हुई है और उस पर एक लाख रुपए का नकद इनाम था.

दो आरपीएफ कांस्टेबलों की हत्या

अपर पुलिस महानिदेशक कानून व्यवस्था और एसटीएफ अमिताभ यश ने बताया कि 19-20 अगस्त की रात को दो आरपीएफ कांस्टेबल जावेद खान और प्रमोद, ट्रेन संख्या 15631 बाड़मेर गुवाहाटी एक्सप्रेस में अवैध शराब की तस्करी को रोकने की कोशिश कर रहे थे, इस दौरान शराब तस्करों ने दोनों कांस्टेबलों की बेरहमी से पिटाई की और उन्हें चलती ट्रेन से फेंक दिया, जिसके परिणामस्वरूप दोनों कांस्टेबलों की मौत हो गई.

अपहरण, मारपीट और शराब तस्करी का केस

एडीजी कानून व्यवस्था और एसटीएफ ने बताया कि मोहम्मद जाहिद इस मामले में वांछित था और उस पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित था. बता दें कि दो आरपीएफ कांस्टेबलों की हत्या के मामले वांछित चल रहे अभियुक्तों की यूपीएसटीएफ की नोएडा यूनिट और गाजीपुर पुलिस की टीम से थाना दिलदार नगर में मुठभेड़ हुई, जिसमें एक बदमाश गंभीर रूप से घायल हुआ है. मोहम्मद जाहिद के ऊपर अपहरण, मारपीट और शराब तस्करी के कई केस दर्ज थे.

Related Articles

Back to top button