ब्रेकिंग
Friendship vs Politics: "जीते कोई भी, मेयर तो हम ही बनेंगे", 20 साल की दोस्ती अब चुनावी मैदान में; आ... Palamu Crime Control: पलामू पुलिस का 'ऑपरेशन क्लीन', 102 खूंखार गैंगस्टर समेत 1214 अपराधी रडार पर; अ... Jharkhand Nikay Chunav 2026: नगर निकाय चुनाव में नामांकन का सैलाब, अब तक 1500 से अधिक पर्चे दाखिल; द... Palamu Triple Murder Case: पलामू तिहरे हत्याकांड का खुलासा, पुलिस ने 2 आरोपियों को दबोचा; कत्ल में इ... Board Exam 2026: बोर्ड परीक्षा में 'जीरो फेलियर' का लक्ष्य, सचिव का सख्त आदेश- लापरवाही पर नपेंगे जि... Lok Bhavan Statue Garden: हरियाली और विरासत का अनूठा संगम, लोक भवन का 'मूर्ति उद्यान' बना पर्यटकों क... End of an Era: इतिहास के पन्नों में सिमटा ब्रिटिश काल का ऐतिहासिक रोपवे, खतरे के चलते विरासत को दी ग... Jharkhand Municipal Election: हजारीबाग और मानगो नगर निगम चुनाव में 'महिला शक्ति' का बोलबाला, नामांकन... Hemant Soren vs Center: सीएम हेमंत सोरेन ने केंद्र सरकार को दी खुली चेतावनी, बोले- 'हक नहीं मिला तो ... Raigarh Crime News: रायगढ़ में नाबालिग से छेड़छाड़ करने वाला मनचला गिरफ्तार, स्कूटी से जाते समय की थ...
खेल

भारत के लिए वर्ल्ड कप खेला, फिर 30 उम्र में संन्यास, अब T20 में इस टीम के लिए 6 विकेट झटके, मगर मिली हार

लेजेंड्स लीग क्रिकेट में 23 सितंबर की शाम खेले मुकाबले में साउदर्न सुपर स्टार्स ने शिखर धवन की कप्तानी वाली गुजरात ग्रेट्स को हरा दिया. गुजरात ग्रेट्स का 48 घंटों के अंदर ये दूसरा मैच था, जिसमें उन्हें 26 रन से हार का सामना करना पड़ा. गुजरात की टीम को ये हार तब मिली जब उसकी ओर से मनन शर्मा ने साउदर्न सुपर स्टार्स एक के बाद एक 6 विकेट विकेट चटकाए. मनन की कहर बरपाती गेंदबाजी के बावजूद साउदर्न सुपर स्टार्स की जीत की वजह बना उनका 7वें नंबर का खिलाड़ी.

साउदर्न सुपर स्टार्स ने बनाए 144 रन

मुकाबले में साउदर्न सुपर स्टार्स ने पहले बल्लेबाजी की 20 ओवर में 9 विकेट पर 144 रन बनाए. गुजरात ग्रेट्स के गेंदबाज मनन शर्मा के गेंद से बरपाए कहर के बावजूद साउदर्न सुपर स्टार्स 144 रन तक पहुंचने में कामयाब रही तो इसलिए क्योंकि 7वें नंबर पर उतरकर चाथुरंगा डि सिल्वा ने सिर्फ 28 गेंदों पर 53 रन जड़ दिए. डि सिल्वा ने अपनी नाबाद पारी में 2 छक्के और 6 चौके लगाए.

U19 वर्ल्ड कप खेलने वाले मनन ने लिए 6 विकेट

गुजरात ग्रेट्स की ओर से मनन शर्मा सबसे सफल गेंदबाज रहे, जिन्होंने 4 ओवर में सिर्फ 17 रन देकर 6 विकेट लिए. मनन शर्मा ने 30 साल की उम्र में क्रिकेट से संन्यास ले लिया था. उन्होंने दिल्ली के लिए फर्स्ट क्लास मैच खेला. मनन भारत के लिए 2010 में हुआ अंडर 19 वर्ल्ड कप भी खेल चुके हैं. 30 साल में संन्यास लेने के बाद उनके अमेरिका जाने की खबर थी. फिलहाल वो लेजेंड्स लीग क्रिकेट में खेल रहे हैं.

Related Articles

Back to top button