ब्रेकिंग
West Bengal News: बंगाल में 1 जून से महिलाओं को मिलेंगे ₹3000, शुभेंदु सरकार का 'अन्नपूर्णा भंडार' प... पीएम मोदी का वडोदरा से संबोधन: 'वर्क फ्रॉम होम' अपनाएं और सोने की खरीदारी टालें, जानें क्या है वजह Mira Bhayandar News: काशीमीरा में शिवाजी महाराज की प्रतिमा हटाने पर बवाल, सरनाईक और मेहता आमने-सामने BRICS Meeting Delhi: दिल्ली में जुटेगा BRICS, ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव पर होगी चर्चा Rewa News: तिलक के दौरान दूल्हे के अफेयर का खुलासा, शादी से मना करने पर लड़की पक्ष को दौड़ा-दौड़कर प... Secunderabad News: बीटेक छात्र यवन की हत्या का खुलासा, लड़की के पिता-भाई समेत 10 आरोपी गिरफ्तार UP BJP Meeting Lucknow: 2027 चुनाव का रोडमैप तैयार करेगी BJP, लखनऊ में 98 जिलाध्यक्षों की बड़ी बैठक Katihar Crime News: कटिहार में मानवता शर्मसार, नाबालिगों को खूंटे से बांधकर पीटा, सिर मुंडवाकर जबरन ... Jamshedpur Triple Murder: जमशेदपुर में दिल दहला देने वाली वारदात, पिता ने पत्नी और दो बच्चों को उतार... Patna News: पटना के ‘एटीएम वाले सैलून’ पर बैंक का एक्शन, वायरल वीडियो के बाद हटाया गया SBI का बोर्ड
मध्यप्रदेश

गुरुद्वारे का चंदा मांगने के बहाने बुजुर्ग से 5 हजार रुपए और सोने की अंगूठी छीनकर भागे बदमाश, भोपाल का मामला

संत हिरदाराम नगर। संत हिरदाराम नगर में गुरुद्वारे का चंदा मांगने के बहाने एक बुजुर्ग से ₹5 हज़ार नगद एवं सोने की अंगूठी छीनकर बदमाश चंपत हो गए। बदमाशो का चेहरा सीसीटीवी कैमरा में भी कैद हो गया है। घटना बैरागढ़ के सतगुरु अपार्टमेंट की है। अपार्टमेंट में लगे सीसीटीवी कैमरों में दोनों आरोपी कैद हुए हैं। हुलिए के आधार पर उनकी तलाश की जा रही है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दिए है।

जानकारी के अनुसार फ्लैट सतगुरु अपार्टमेंट बैरागढ़ निवासी रामचंद खटवानी सोमवार दोपहर करीब एक बजे वह अपने फ्लैट में अकेले थे। उनके पुत्र अपने काम पर गए थे, प्राइवेट स्कूल में टीचर बहू भी ड्यूटी पर गई थीं। दोपहर करीब एक घर के घर की घंटी बजी।

80 साल के बुजुर्ग रामचंद ने दरवाजा खोला तो सामने पगड़ीधारी दो व्यक्ति खड़े नजर आए। उन्होंने बुजुर्ग से गुरुद्वारे के लिए चंदा मांगा। कुछ सोचकर रामचंद चंदा देने के लिए तैयार हो गए और दरवाजा खुला छोड़कर पैसे लेने भीतर वाले कमरे में चले गए।

मौका मिलते ही दोनों व्यक्ति भी घर में घुस गए और उनके पीछे-पीछे भीतर वाले कमरे तक पहुंच गए। दोनों आरोपियों ने कमरे की टेबिल पर रखा पर्स उठा लिया। उसमें रखे पांच हजार रुपए नगद निकाल लिए और रामचंद खटवानी की सोने की अंगूठी भी डरा- धमकाकर उतरवा ली। मौत का भय दिखाकर दोनों आरोपी वहां से भाग खड़े हुए। डराया धमकाया भी

रामचंद ने अपने पुलिस को बताया कि दोनों आरोपियों ने उन्हें डरा-धमकाकर सोफे पर बिठा दिया था। बदमाशों के भागने के बाद मारे डर के करीब दस मिनट तक वह सोफे पर ही बैठ रहे। उसके बाद उन्हें समझ में आया कि बदमाश उनके पैसे व अंगूठी ले गए हैं।

लिहाजा वह किसी तरह अपने फ्लैट से उतरकर नीचे रोड पर आ गए। वहां उन्हें कोई नहीं दिखा। तब उन्होंने स्वजनों को पूरा मामला बताया तथा पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Back to top button