ब्रेकिंग
Dhamtari Maratha Community: मराठा पारा में जीवंत हुई सदियों पुरानी संस्कृति; महालक्ष्मी पूजा में उमड... Chhattisgarh CM Visit: रायगढ़ के बनोरा आश्रम में सीएम साय ने खाया पंगत में प्रसाद; 8 एकड़ में बने आध... Ranchi TB Free Mission: टीबी मुक्त झारखंड के लिए NHM की बड़ी पहल; 350 NCC कैडेट्स बने 'माई भारत वॉलि... Katras Coalfield Threat: धनबाद में भू-धंसान प्रभावित परिवारों को अटल क्लिनिक में मिली शरण; बेलगड़िया... Surender Koli Death Mystery: हरिद्वार में मृत मिले सुरेंद्र कोली को लेकर पीड़ित परिवार का आरोप, 'जान... FDA Alert Maharashtra: इंदौर की कंपनी द्वारा निर्मित पैरासिटामोल व टेल्मिसर्टन टैबलेट्स की जांच रिपो... Beneshwar Dham News: डूंगरपुर में भारी बारिश से टापू बना प्रसिद्ध बेणेश्वर धाम; त्रिवेणी संगम उफान प... Maharashtra Railway Infrastructure: मुकुटबन-गडचांदूर के बीच बनेगी 38 किमी नई रेल लाइन; ₹493 करोड़ की... UP Crime & Accident News: तेज रफ्तार कार बिजली के खंभे और पेड़ से टकराई, दो दोस्तों की दर्दनाक मौत स... Surender Koli Suicide News: निठारी कांड के चर्चित आरोपी सुरेंद्र कोली की संदिग्ध मौत, हरिद्वार में ल...
खेल

Ind vs Ban U19 World Cup Final Match Live: भारत को तीसरा झटका, कप्तान प्रियम गर्ग आउट

नई दिल्ली। India vs Bangladesh U19 Cricket World Cup Final Match Live: भारत और बांग्लादेश की युवा टीमों के बीच ICC अंडर 19 वर्ल्ड कप 2020 का फाइनल मैच खेला जा रहा है। इस मैच में बांग्लादेश टीम के कप्तान अकबर अली ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। ऐसे में भारतीय टीम ने खबर लिखे जाने तक 37 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 140 रन बना लिए हैं। फिलहाल, क्रीज पर यशस्वी जायसवाल और ध्रुव जुरेल क्रीज पर हैं।

India U19 vs Bangladesh U19 World Cup Final Match Scorecard

भारतीय पारी, गिरा तीसरा विकेट

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम को अच्छी शुरुआत नहीं मिली। भारत ने पहला विकेट दबाव के चलते खो दिया। दिव्यांश सक्सेना 17 गेंदों में 2 रन बनाकर अविषेक दास की गेंद पर हसन के हाथों कैच आउट हो गए। भारत को पहला झटका 9 रन के कुल स्कोर पर लगा, लेकिन इसके बाद यशस्वी जायसवाल और तिलक वर्मा ने पारी को संभाला और स्कोर को 100 के पार ले गए।

जायसवाल ने इस वर्ल्ड कप का अपना 5वां अर्धशतक पूरा किया। हालांकि, तिलक वर्मा 38 रन के निजी स्कोर पर हसन साकिब की गेंद पर शोरिफुल इस्लाम के हाथों कैच आउट हो गए। भारत को तीसरा झटका कप्तान प्रियम गर्ग के रूप में लगा जो 7 रन के निजी स्कोर पर रकीबुल हसन की गेंद पर साकिब के हाथों कैच आउट हुए।

इस हाईवोल्टेज मुकाबले के लिए बांग्लादेश की टीम में एक बदलाव किया गया है। वहीं, भारतीय टीम प्रियम गर्ग की कप्तानी में बिना किसी बदलाव के उतरी है। बांग्लादेश ने हसन मुराद की जगह अविषेक दास को प्लेइंग इलेवन में जगह दी है। वहीं, भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ क्वार्टरफाइनल और फिर पाकिस्तान के खिलाफ सेमीफाइनल में जिस प्लेइंग के साथ मैच जीता है। उसी संयोजन को कप्तान आगे भी बनाए रखना चाहते हैं।

भारत की प्लेइंग इलेवन

प्रियम गर्ग(कप्तान), कार्तिक त्यागी, यशस्वी जायसवाल, तिलक वर्मा, दिव्यांश सक्सेना, रवि बिश्नोई, ध्रुव जुरेल(विकेटकीपर), सिद्देश वीर, आकाश सिंह, अथर्व अंकोलेकर और सुशांत मिश्रा।

बांग्लादेश की प्लेइंग इलेवन

तोवहिड ह्रदोय, शोरिफुल इस्लाम, तनजिद हसन, रकीबुल हसन, शाहदत हुसैन, अकबर अली(कप्तान और विकेटकीपर), महमुदुल हसन जॉय, परवेज हुसैन, तंजिम हसन शाकिब और अविषेक दास।

भारतीय टीम जहां पांचवीं बार विश्व विजेता बनना चाहेगी। वहीं, बांग्लादेश की टीम को अपने पहले खिताब के लिए लड़ते देखा जाएगा। इससे पहले कभी भी बांग्लादेश की टीम वर्ल्ड कप के फाइनल में नहीं पहुंची है। भारतीय टीम ने साल 2000 में मोहम्मद कैफी की कप्तानी में, साल 2008 में विराट कोहली की कप्तानी में, साल 2012 में उनमुक्त चंद की कप्तानी में और साल 2018 में पृथ्वी शॉ की कप्तानी में अंडर 19 वर्ल्ड कप जीता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button