ब्रेकिंग
Delhi News: सत्य निकेतन में 5 मंजिला इमारत ढहने पर बड़ा एक्शन, साउथ जोन DC समेत 4 इंजीनियर निलंबित; ... IIT Mandi News: भगवद्गीता आधारित पोस्टर पर जातिगत भेदभाव का आरोप, डायरेक्टर लक्ष्मीधर बेहरा ने दिए ज... Bihar Flood Alert: पटना में टूटा 2016 का रिकॉर्ड, पवन सिंह के घर में घुसा पानी; 9 जिलों में भारी बार... MPSC ड्रग इंस्पेक्टर पेपर लीक: मुंबई क्राइम ब्रांच की जांच तेज, 7वीं रैंकर ऋतुजा पाटील से पूछताछ Khunti Murder Case: खूंटी में 8 महीने की गर्भवती प्रेमिका की हत्या कर जंगल में फेंका शव, आरोपी प्रेम... Varanasi Shreya Murder Case: 20 दिन बाद पुलिस मुठभेड़ में मुख्य आरोपी विवेक चौबे गिरफ्तार, पैर में ल... Delhi Building Collapse: सत्य निकेतन में 30 साल पुरानी 5 मंजिला PG इमारत ढही, 6 छात्रों की मौत; मकान... Delhi News: सत्य निकेतन PG हादसे में मकान मालिकों पर कसेगा शिकंजा, स्निफर डॉग्स की मदद से NDRF का सर... अमरकंटक यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में सनसनीखेज घटना: बीसीए की छात्रा ने उठाया आत्मघाती कदम जातिगत जनगणना के प्रारूप पर कांग्रेस का बड़ा हमला: नाना पटोले ने बताया पूरी तरह दोषपूर्ण
दिल्ली/NCR

75 वाला कानून मोदी जी पर लागू नहीं होगा? केजरीवाल की मोहन भागवत को चिट्ठी, फिर पूछे 5 सवाल

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल इस्तीफा देने के बाद से लगातार बीजेपी और आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत पर हमलावर नजर आ रहे हैं. अब एक बार फिर उन्होंने आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत से 5 सवाल किए और इस बार आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने संघ प्रमुख मोहन भागवत को सीधा चिट्ठी लिखी और जमकर निशाना साधा. उन्होंने कई तीखे सवाल किए.

केजरीवाल के 5 सवाल-

1) आप सबने मिलकर कानून बनाया कि 75 साल की उम्र के बाद बीजेपी नेता रिटायर हो जाएंगे. इस कानून का खूब प्रचार किया गया और इसी कानून के तहत आडवाणी जी और क मुरली मनोहर जोशी जी जैसे कद्दावर बीजेपी नेताओं को रिटायर किया गया. अब अमित शाह दी का कहना है कि वो कानून मोदी जी पर लागू नहीं होगा? क्या इस पर आपकी सहमति है? क्या सबके लिए कानून का समान नहीं किया जाना चाहिए.

2) 28 जून 2023 को मोदी जी ने एक सार्वजनिक भाषण में एक पार्टी और उनके नेता पर 70 हज़ार के घोटाले का आरोप लगाया और कुछ दिन बाद उस नेता के साथ सरकार बना ली और उसी नेता, जिसको कल तक भ्रष्ट कहते थे. उसे उपमुख्यमंत्री बना दिया. ऐसे कई मामले हैं. जब दूसरी पार्टी के भ्रष्ट नेताओं को पार्टी में शामिल कराया गया. क्या आपने ऐसी बीजेपी की कल्पना की थी. यह सब देखकर आपको कष्ट नहीं होता?

Kejriwal Latter

3) देशभर में तरह-तरह के लालच देकर या फिर ED-CBI की धमकी देकर दूसरी पार्टी के नेताओं को तोड़ा जा रहा है. उनकी पार्टियों को तोड़ जा रहा है और दूसरी पार्टियों की सरकार को गिराया जा रहा है. क्या इस तरह से चुनी हुई सरकारों को गिराना देश के लोकतंत्र के लिए सही है? किसी भी तरह बेईमानी करके सत्ता हासिल करना क्या आपको या RSS को मंजूर है?

4) बीजेपी वो पार्टी है जो RSS की कोख में पैदा हुई. यह RSS की जिम्मेदारी है कि अगर बीजेपी पथ भ्रमित होती है तो उसे सही रास्ते पर लाए. क्या आपने कभी प्रधानमंत्री जी को गलत काम करने से रोका?

Arvind Kejriwal

5) जेपी नड्डा ने कहा कि BJP को RSS की जरूरत नहीं है. RSS एक तरह से बीजेपी की मां है, तो क्या बेटा इतना बड़ा हो गया है कि मां को आंख दिखाने लगे? मुझे पता चलता है कि नड्डा जी के इस बयान ने हर RSS कार्यकर्ता को बहुत आहत किया. देश जानना चाहता है कि उनके बयान से आपके दिल पर क्या गुजरी

केजरीवाल ने दिया था इस्तीफा

अरविंद केजरीवाल ने 21 सितंबर को दिल्ली के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था, जिसके बाद आतिशी दिल्ली की नई सीएम बन गई हैं हालांकि जब से वह मुख्यमंत्री बनी हैं. तब से उन्हें कई बार यह कहते हुए सुना जा चुका है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री सिर्फ अरविंद केजरीवाल ही है. मंगलवार को वह सीएम बनने के बाद जब हनुमान मंदिर पहुंचीं, तब भी उन्होंने यही कहा कि उन्होंने यही दुआ मांगी कि केजरीवाल फिर से दिल्ली के मुख्यमंत्री बनें.

Related Articles

Back to top button