ब्रेकिंग
Google Gemini New Features: जेमिनी में जुड़े नए 'Thinking Levels'; भारत में भी उपलब्ध, जानें क्या है ... Supreme Court Verdict: विवाहित बेटियां भी अनुकंपा नियुक्ति की हकदार; सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, पुर... Gwalior Crime News: सौतेला पिता ही निकला 13 वर्षीय छात्रा का हत्यारा; शव को नदी में मगरमच्छों के बीच... MP Cabinet Decisions: मध्य प्रदेश कैबिनेट का बड़ा तोहफा; 21 हजार करोड़ से अधिक की स्वीकृति, स्वामित्व ... CBSE Class 12th Results: ऑन-स्क्रीन मार्किंग में धांधली का आरोप; NSUI ने दिल्ली हाईकोर्ट में दायर की... Ahmedabad Sports Club Bomb Threat: अहमदाबाद स्पोर्ट्स क्लब में ब्लास्ट की धमकी; लश्कर और दाऊद इब्राह... Yogi Adityanath in Kushinagar: कुशीनगर को बड़ी सौगात; फाजिलनगर अब कहलाएगा 'पावागढ़', सीएम योगी ने किय... DK Shivakumar CM News: कर्नाटक के नए मुखिया डी.के. शिवकुमार; शिक्षिका ने याद किए स्कूली दिन, कहा- 'न... ED Raids on Drugs Network: दाऊद इब्राहिम के करीबी सलिम डोला पर ईडी का शिकंजा; मुंबई से राजकोट तक 20 ... Bihar Politics: बंगले पर घमासान! राबड़ी देवी को बंगला खाली करने के आदेश पर भड़की RJD, सम्राट चौधरी का...
लाइफ स्टाइल

वर्क स्ट्रेस को आसानी से कैसे करें मैनेज? एक्सपर्ट से जानिए आसान तरीका

आजकल के वर्किंग कल्चर में करियर की नई ऊंचाई पर पहुंचने के लिए रेस चल रही है. लेकिन इस बीच लोग स्ट्रेस का काफी शिकार हो रहें हैं. ऐसे में कई गंभीर बीमारियों के होने का खतरा रहता है.लगातार काम करने और ब्रेक न लेने के कारण स्ट्रेस इतना बढ़ जाता है कि व्यक्ति को उसके गंभीर परिणाम भुगतने पड़ते हैं.

गुरुग्राम के नारायणा हॉस्पिटल में कंसलटेंट साइकोलॉजी एंड क्लीनिकल साइकोलॉजी डॉ. राहुल राय कक्कड़ कहते हैं कि तनाव को कभी को कभी भी हावी नहीं होने देना चाहिए. ज्यादा तनाव डिप्रेशन का रूप ले लेता है, जिससे जान को भी खतरा होता है. आइए एक्सपर्ट से जानते हैं कि तनाव से कैसे प्रभावी रूप से बच सकते हैं.

तनाव लेने से होने वाली समस्याएं

एक्सपर्ट के मुताबिक, ज्यादा तनाव लेने से मानसिक के साथ-साथ कई तरह की शारीरिक समस्याएं भी होने लगती हैं. स्ट्रेस से थकान, ऊर्जा की कमी,सिर दर्द, माइग्रेन, नींद से जुड़ी समस्याएं, पाचन संबंधित समस्याएं और हाई ब्लड प्रेशर हो सकता है. एक्सपर्ट के मुताबिक, स्ट्रेस होने पर काम में मन नहीं लगता और यहां तक कि खाने का मन भी नहीं करता है.

स्ट्रेस को कैसे करें मैनेज

तनाव से दूर रहने के लिए आपको कुछ टिप्स को फॉलो करने जरूरी हैं. एक्सपर्ट कहते हैं कि काम के बीच अपने वर्किंग टाइम को मैनेज करें. बीच में ब्रेक जरूर लेते रहें. काम का ज्यादा बोझ न हो तो ऐसे में आप मूवी देखने जाएं, योग और एक्सरसाइज करें. अपनी फैमिली या दोस्तों से बात को शेयर करें.

सही डाइट लें

एक्सपर्ट कहते हैं कि स्ट्रेस को दूर रखने में सही डाइट का भी अहम रोल है. कई बार विटामिन की कमी के चलते भी स्ट्रेस की दिक्कत हो जाती है. ऐसे में अपनी डाइट में विटामिन बी12 और डी को जरूर शामिल करें.

याद रखें कि काम का स्ट्रेस हमारे जीवन को प्रभावित कर सकता है, लेकिन हमें इसका सामना करने के लिए भी तैयार रहना है. बेहतर यही है कि स्ट्रेस को मैनेज करें- जिससे ये हम पर हावी न हो.

Related Articles

Back to top button